Tag: TV Show

  • Ramayan on Sony Pal: रामानंद सागर की ‘रामायण’ छह जुलाई से सोनी पल पर!

    Ramayan on Sony Pal: रामानंद सागर की ‘रामायण’ छह जुलाई से सोनी पल पर!

    Ramayan on Sony Pal: रामानंद सागर की कालजयी पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ का प्रसारण छह जुलाई से सोनी पल पर किया जाएगा।वर्ष 1987 में पहली बार प्रसारित ‘रामायण’ भारतीय टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में शामिल रही है। 78 एपिसोड की इस गाथा ने करोड़ों दर्शकों को अपनी आस्था, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का काम किया था।

    सोनी पल ने ‘हनुमान’ और ‘यशोमती मैया’ जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के बाद अब अपनी आध्यात्मिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए ‘रामायण’ को प्रसारित करने का निर्णय लिया है। भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित यह धारावाहिक मर्यादा, त्याग, करुणा, साहस और कर्तव्य के मूल्यों को दर्शाता है। माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के साथ उनकी प्रेरणादायक यात्रा आज भी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है।

    सोनी पल के प्रवक्ता ने कहा कि ‘रामायण’ केवल एक कहानी नहीं, बल्कि भारत की सामूहिक स्मृतियों और आस्था का अभिन्न हिस्सा है। यह गाथा आज भी लोगों को जोड़ने और प्रेरित करने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि इसके प्रसारण के माध्यम से चैनल अर्थपूर्ण और पारिवारिक मनोरंजन उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है।
    ‘रामायण’ का प्रसारण छह जुलाई से आठ बजे सोनी पल पर किया जाएगा।

  • Pushpa Impossible: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में लौटीं बृंदा त्रिवेदी, करुणा पांडे संग दोस्ती बनी चर्चा का विषय!

    Pushpa Impossible: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में लौटीं बृंदा त्रिवेदी, करुणा पांडे संग दोस्ती बनी चर्चा का विषय!

    Pushpa Impossible: सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक पुष्पा इम्पॉसिबल में अभिनेत्री बृंदा त्रिवेदी की वापसी होने जा रही है। बृंदा त्रिवेदी एक बार फिर कादम्बरी के किरदार में नजर आएंगी, जिसकी एंट्री से शो की कहानी में नया मोड़ आने वाला है। निर्माताओं के अनुसार कादम्बरी की वापसी से पुष्पा की जिंदगी में नई चुनौतियां और पुराने तनाव लौटेंगे, जिससे आगामी एपिसोड्स में भावनात्मक टकराव और ड्रामा बढ़ेगा।

    हालांकि पर्दे पर कादम्बरी और पुष्पा के बीच तनावपूर्ण रिश्ते दिखाए जाते हैं, लेकिन वास्तविक जीवन में बृंदा त्रिवेदी और पुष्पा का किरदार निभाने वाली करुणा पांडेय के बीच गहरी दोस्ती है। बृंदा और करुणा एक-दूसरे को लंबे समय से जानती हैं और इंडस्ट्री में वर्षों से उनके बीच अच्छे संबंध रहे हैं। दोनों कलाकारों का कहना है कि उनकी दोस्ती और आपसी समझ का असर उनके अभिनय पर भी दिखाई देता है, जिससे स्क्रीन पर उनके दृश्यों में सहजता और प्रभाव बढ़ जाता है।

    अपनी वापसी को लेकर बृंदा त्रिवेदी ने कहा कि जिस सेट पर उन्होंने कई यादें बनाई हों, वहां लौटना हमेशा विशेष अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि करुणा पांडे के साथ दोबारा काम करना उनके लिए बेहद सुखद रहा और शूटिंग के दौरान ऐसा लगा मानो दोनों के बीच समय का कोई अंतर आया ही नहीं हो। ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में कादम्बरी की वापसी के साथ दर्शकों को आगामी एपिसोड्स में कई नए उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। यह धारावाहिक सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सोनी सब पर प्रसारित होता है।