Tag: Vedic Yajna

  • 1001-Kundiya Vedic Mahayajna: हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विहंगम योग द्वारा 1001 कुंडीय वैदिक महायज्ञ का आयोजन!

    1001-Kundiya Vedic Mahayajna: हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विहंगम योग द्वारा 1001 कुंडीय वैदिक महायज्ञ का आयोजन!

    1001-Kundiya Vedic Mahayajna: विहंगम योग संस्थान के तत्वावधान में 17 मई को नवी मुंबई के खारघर सेक्टर-29 स्थित गावदेवी मंदिर प्रांगण में 1001 कुंडीय वैदिक महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार शाम 4 बजे से 8 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

    यह आयोजन अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के शुभारंभ के अवसर पर किया जा रहा है। भारतीय परंपरा में इस पावन मास को धार्मिक अनुष्ठान, ध्यान-साधना और यज्ञ-हवन के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए विहंगम योग संस्थान ने इस विशेष वैदिक महायज्ञ का आयोजन रखा है।

    आयोजकों के अनुसार, यज्ञ के लिए आवश्यक सभी पूजन सामग्री कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध कराई जाएगी, इसलिए श्रद्धालुओं को अपने साथ कोई सामग्री लाने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम में वैदिक काल से प्रचलित मनःशांति की प्राचीन ध्यान-साधना की विधि भी सिखाई जाएगी।

    संबंधित ख़बरें: NEET Candidate Commits Suicide: गोवा में नीट उम्मीदवार ने कथित तौर पर आत्महत्या की, परीक्षा रद्द होने से संभावित लिंक की जांच!

    इस अवसर पर श्रद्धालुओं को विहंगम योग के संतप्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज तथा सद्गुरु श्री स्वतंत्रदेव जी महाराज के दर्शन और उनकी अमृतवाणी सुनने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज (महाप्रसाद) के साथ होगा।

    आयोजकों ने बताया कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है और प्राचीन काल से पुत्रकामेष्टि, अश्वमेध, राजसूय तथा वाजपेय जैसे अनेक यज्ञ समाज कल्याण के लिए आयोजित होते रहे हैं। मान्यता है कि यज्ञ से मानसिक शांति, उत्तम स्वास्थ्य, पर्यावरण शुद्धि और समय पर वर्षा जैसे सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

    यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है और सभी श्रद्धालुओं के लिए खुला है। अधिक जानकारी के लिए आयोजकों ने संपर्क नंबर जारी किए हैं: 9920398640, 9987424037, 9223503637।