Tag: Veg Sevai-Vermicelli Recipe

  • Veg Sevai Recipe: कभी सोचा था की सेवई से भी बना सकते हैं नूडल्स? नहीं, तो जानो ये चटपटी रेसिपी!

    Veg Sevai-Vermicelli Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई मैगी, नूडल्स और चाउमीन खाना पसंद करता है। भारतीय व्यंजनों में सेवईं भी पकवान के रूप में बनाई जाती है। वैसे तो अक्सर सेवईं मीठी बनती है पर हम आपको बताने जा रहे हैं वेज सेवईं की ऐसी रेसिपी जो खाने में तीखी व ढेर सारी सब्जियों से भरपूर है। ये डिश मैगी-नूडल्स को भी मात देगी।

    वेज सेवईं की ये डिशटेस्टी है और स्वास्थ्य के लिए हेल्दी भी। वर्मिसेली नाश्ते के तौर पर खाया जा सकता है। अगर कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं तो वेज सेवईं की ये आसान डिश जरूर खाएं। इसके लिए नोट कर लीजिए रेसिपी और सामग्री।

    वेज सेवईं के लिए सामग्री-
    1 कप (वर्मिसेली)
    1 कप गाजर
    1/2 कप मटर
    1/2 कप शिमला मिर्च
    1/2 कप बीन्स
    1 प्याज
    1-2 हरी मिर्च
    1 टमाटर
    1 टी स्पून जीरा
    2 कप पानी
    2 बड़े चम्मच तेल या घी
    नमक स्वादानुसार
    कटा हुआ ताजा हरा धनिया
    1/2 नींबू का रस
    1 चम्मच रेड सॉस

    वेज सेवईं बनाने की विधि

    • सबसे पहले एक पैन में एक चम्मच घी या तेल डालें। इसमें एक कप वर्मिसेली को डालकर अच्छे से भूनें। भूनने के बाद इसे अलग रख लें।
    • सभी सब्जियों को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल/घी डालें। इसमें जीरा भूनें। अब प्याज और हरी मिर्च डालें। इसके बाद बारीक कटी सभी सब्जियों को डालकर अच्छे से पकाएं।
    • सब्जियां हल्की आंच पर रखें, इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पास्ता मसाला डालें। सभी चीजों को अच्छे से पकाने के बाद इसमें भुनी हुई सेवईं डालें।
    • अब इसमें रेड सॉस डालें और अच्छे से मिलाएं। सभी को अच्छे से पकाने के बाद गर्मा-गर्म सर्व करें।