Tag: Woman Arrested

  • Woman arrested: नकली फूड इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाली महिला गिरफ्तार, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी!

    Woman arrested: नकली फूड इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाली महिला गिरफ्तार, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी!

    Woman arrested: खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की कार्रवाई का भय दिखाकर व्यापारियों से कथित रूप से अवैध वसूली करने वाले एक गिरोह की महिला सदस्य को शांतिनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य खुद को एफडीए अधिकारी बताकर दुकानदारों को कार्रवाई की धमकी देते थे और उनसे पैसों की मांग करते थे।

    पुलिस के अनुसार, शांतिनगर स्थित सागर प्लाजा होटल परिसर की एक थोक दुकान पर तीन महिलाएं और एक पुरुष पहुंचे। उन्होंने स्वयं को एफडीए अधिकारी बताते हुए दुकान में बासी, गंदे एवं एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ बेचने का आरोप लगाया। इसके बाद कथित रूप से दुकानदारों को कार्रवाई की धमकी देकर पैसों की मांग की गई।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दो महिलाएं और एक पुरुष वहां से फरार हो गए। मौके से पुलिस ने शांताबाई दशरथ राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

    पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यापारियों समशाद खान और जावेद मोहम्मद चौधरी की शिकायत के आधार पर शांताबाई राजपूत और उसके तीन साथियों के खिलाफ जबरन वसूली, सरकारी अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने तथा धमकाने संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    शांतिनगर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है तथा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    इस संबंध में विनायक गायकवाड ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गिरोह द्वारा कई व्यापारियों को निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।

  • Spa Center Raided: ठाणे में स्पा सेंटर पर छापा, 5 महिलाओं को कराया गया मुक्त, एक महिला आरोपी गिरफ्तार!

    Spa Center Raided: ठाणे में स्पा सेंटर पर छापा, 5 महिलाओं को कराया गया मुक्त, एक महिला आरोपी गिरफ्तार!

    Spa Center Raided: अनैतिक मानवीय तस्करी प्रतिबंध कक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डोंबिवली पूर्व स्थित निळजे, कल्याण-शीळ रोड पर आर.आर. बिल्डिंग के शॉप नंबर 1 में संचालित “आयुररोग्यम आयुर्वेदा स्पा” पर छापा मारा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में ग्राहकों को पैसों के बदले महिलाओं की व्यवस्था कर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

    पुलिस ने 25 मई 2026 को जाल बिछाकर कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर पर छापा मारा, जहां से एक महिला आरोपी को हिरासत में लिया गया तथा 5 पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया गया। आरोपी महिला को शाम 5:30 बजे गिरफ्तार कर रिपोर्ट सहित मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में पेश किया गया।

    संबंधित खबरें: Canine Bailey Passes Away: ठाणे ग्रामीण पुलिस व सरकार ने प्रशिक्षित कुतिया ‘बेली’ को श्रद्धांजलि अर्पित की!

    इस मामले में स्पा मैनेजर सहित अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 143(1), 143(3), 3(5) तथा अनैतिक व्यापार (प्रतिबंध) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में सी.आर. नंबर 461/2026 के तहत 26 मई 2026 को सुबह 5:53 बजे अपराध दर्ज किया गया।

    मुक्त कराई गई 5 महिलाओं को सुरक्षा के मद्देनजर शांतिसदन, उल्हासनगर-5 स्थित सुरक्षा गृह में रखा गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वपोनि वैशाली गौरडे, सपोनि शिंदे, PSI वालगुडे, ASI विजय पाटील व अन्य पुलिस कर्मियों की टीम ने अंजाम दी।

  • Thane Prostitution Case: वेश्यावृत्ति मामले में महिला दलाल गिरफ्तार; तीन महिलाएं रिहा!

    Thane Prostitution Case: वेश्यावृत्ति मामले में महिला दलाल गिरफ्तार; तीन महिलाएं रिहा!

    Thane Prostitution Case: पुलिस ने बताया कि ठाणे पुलिस बल की अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ ने जाल बिछाकर तीन महिलाओं को बचाया। ठाणे शहर अपराध शाखा की अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम प्रकोष्ठ ने कार्रवाई करते हुए वेश्यावृत्ति के एक मामले में एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया और उसके चंगुल से तीन महिला पीड़ितों को बचाया।

    संबंधित खबरें: Dhokali Hotel Fire: ठाणे के ढोकाली में होटल की चिमनी में आग लग गई!

    यह कार्रवाई 20 मई, 2026 को गोखले रोड इलाके में की गई। इस कार्रवाई के दौरान तीन महिला पीड़ितों को बचाया गया और ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। बचाई गई महिलाओं को सुरक्षा के लिए उल्हासनगर स्थित शांति सदन में रखा गया है।