Tag: Woman Body Found

  • Sensation in Bhiwandi: भिवंडी में खांडपे गांव के समीप खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने से फैला सनसनी, पुलिस जांच में जुटी!

    Sensation in Bhiwandi: भिवंडी में खांडपे गांव के समीप खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने से फैला सनसनी, पुलिस जांच में जुटी!

    Sensation in Bhiwandi: भिवंडी तालुका के खांडपे गांव की सीमा में शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धामणगांव-खांडपे गांव की सीमा में स्थित तेलदार मालशिवार क्षेत्र में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही भिवंडी तालुका पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवंडी के सरकारी उपजिला अस्पताल भेज दिया गया।मृत महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    साथ ही उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोग महिला की पहचान तथा मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

  • Shocking Discovery in Dombivli: डोंबिवली में सनसनीखेज खुलासा! KDMC की घंटा गाड़ी में मिला महिला का सड़ा-गला शव!

    Shocking Discovery in Dombivli: डोंबिवली में सनसनीखेज खुलासा! KDMC की घंटा गाड़ी में मिला महिला का सड़ा-गला शव!

    Shocking Discovery in Dombivli: शहर के खंबालपाडा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब मनपा के डंपिंग ग्राउंड में खड़ी एक घंटा गाड़ी से एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, खंबालपाडा स्थित KDMC के डंपिंग ग्राउंड में कचरा ढोने वाली गाड़ियां और घंटा गाड़ियां खड़ी रहती हैं।

    मंगलवार दोपहर कुछ लोगों ने एक घंटा गाड़ी से तेज बदबू आती देखी, जिसके बाद उन्होंने अंदर झांककर देखा तो एक महिला का सड़ा हुआ शव मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही डोंबिवली के सहायक पुलिस आयुक्त सुहास हेमाडे मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।

    उनके आदेश पर टिलक नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, महिला की पहचान नहीं हो पाई है और मौत के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में डर और सनसनी का माहौल बना हुआ है।

  • Body Found in Revale Lake: ठाणे की रेवाले झील में मिला मुंबई की एक महिला का शव; एरिया में फैली सनसनी!

    Body Found in Revale Lake: ठाणे की रेवाले झील में मिला मुंबई की एक महिला का शव; एरिया में फैली सनसनी!

    Body Found in Revale Lake: ठाणे में शव मिलने का सिलसिला आज भी जारी है। ठाणे में लोगों के नाले में कूदने और वहां शव मिलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी बीच, शुक्रवार सुबह मुंबई में रहने वाली 35 वर्षीय महिला का शव बाल्कुम रेवाले झील में मिला, जिससे एरिया में सनसनी फैल गई।

    मुंबई के कांदिवली निवासी 35 वर्षीय सोनी गायकवाड़ का शव शुक्रवार सुबह ठाणे के बाल्कुम स्थित रेवाले झील में मिला। घटना की सूचना मिलते ही कपूरबावड़ी पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।

    कड़ी मस्कत के बाद दमकलकर्मियों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला गया और पुलिस को सौंप दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कपूरबावड़ी पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।