Tag: Youth attacked

  • Midnight Uproar in Bhiwandi: युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, बचाने आया मामा भी पीटा गया!

    Midnight Uproar in Bhiwandi: युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, बचाने आया मामा भी पीटा गया!

    Midnight Uproar in Bhiwandi: भिवंडी के संगमपाड़ा इलाके में आधी रात को हुए विवाद में एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके मामा को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल दिया। निजामपुरा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, संगमपाड़ा स्थित बरकात मदरसा के पास रहते वाले शाहिद मोहम्मद हनीफ अंसारी (20) ने बताया कि 13 जून की रात करीब 12:30 बजे वह अपने इलाके में मौजूद थे। उसी दौरान कुछ लोगों को भागते हुए देखकर वह कारण जानने के लिए सड़क पर पहुंचे। इसी दौरान अमीनाबाग निवासी समशेरा, रिहान, अली फकीरा और अशफाक वहां पहुंचे और उनके हाथों में लोहे की रॉड और लकड़ी के डंडे थे।

    इसी बीच अली फकीरा ने शाहिद अंसारी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा। आरोप है कि इसके बाद समशेरा ने भी उनके साथ मारपीट की। घटना देख शाहिद के मामा रफीक रहमान शेख बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा।

    चारों आरोपियों ने रफीक शेख के हाथ, पीठ और पैरों पर लकड़ी के डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।घटना के बाद घायल व्यक्ति ने निजामपुरा पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जगदीश गीते कर रहे हैं। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • Youth attacked: पुराने विवाद को लेकर युवक पर चॉपर और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, चार पर केस दर्ज!

    Youth attacked: पुराने विवाद को लेकर युवक पर चॉपर और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, चार पर केस दर्ज!

    Youth attacked: भिवंडी के भंडारी चौक स्थित नेशनल होटल के पास पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक का मुंबई के सायन अस्पताल में आईसीयू में उपचार चल रहा है। घटना के बाद भोईवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, डोंबिवली पश्चिम निवासी रूपेश जयप्रकाश पांडे (30) ने दर्ज शिकायत में बताया है कि वह अपने परिचितों के साथ भंडारी चौक स्थित नेशनल होटल में चाय-पानी के लिए गया था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर आरोपी वैभव गोपाल पवार, गणेश श्याम चव्हाण तथा उनके साथ मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर हमला कर दिया।

    आरोप है कि वैभव पवार ने चॉपर से रूपेश के सिर पर वार किया, जबकि गणेश चव्हाण ने लोहे की रॉड से उसके दोनों पैरों पर हमला किया। हमले में रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण सायन अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद भोईवाड़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(2), 352, 351(2), 3(5), 4 और 25 के तहत केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।जिसकी जांच सहायक पुलिस निरीक्षक शिवाजी पाटील कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है तथा घटना में शामिल दो अज्ञात आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा