rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / Uncategorized

Thane News-बालकुम में ट्रैफिक दबाव 80% तक बढ़ा, सिस्टम सीमित: विधायक संजय केलकर

बालकुम इलाके में पुराने मुंबई–आगरा रोड का निरीक्षण करते हुए विधायक संजय केलकर, ट्रैफिक विभाग, मनपा और एमएमआरडीए अधिकारियों को यातायात सुधार के निर्देश देते हुए।
बालकुम इलाके में पुराने मुंबई–आगरा रोड का निरीक्षण करते हुए विधायक संजय केलकर, ट्रैफिक विभाग, मनपा और एमएमआरडीए अधिकारियों को यातायात सुधार के निर्देश देते हुए।
Article Top Ad

ठाणे(Thane)। बालकुम इलाके में तेजी से बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के मुकाबले ट्रैफिक व्यवस्था सीमित रहने से नागरिकों की परेशानियां और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी को लेकर ठाणे के विधायक संजय केलकर ने पुराने मुंबई–आगरा रोड का निरीक्षण कर ट्रैफिक विभाग, मनपा और एमएमआरडीए अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा की और जरूरी सुधारों को समयबद्ध तरीके से लागू करने के सख्त निर्देश दिए।

बालकुम में पीरामल वैकुंठ, दोस्ती वेस्ट काउंटी, रुनवाल गार्डन सिटी, कल्पतरु और लोढ़ा अमारा जैसे बड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के कारण आबादी और वाहनों में करीब 80 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, लेकिन ट्रैफिक सिस्टम में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इससे पैदल यात्रियों, वाहन चालकों और खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक केलकर ने बताया कि सड़क के दोनों ओर स्कूल, मनपा का स्वास्थ्य केंद्र और प्रसूति अस्पताल होने के बावजूद सुरक्षित क्रॉसिंग की व्यवस्था नहीं है। भारी वाहनों की आवाजाही से जाम और हादसों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने चौक पर सिग्नल प्रणाली लगाने और सड़क चौड़ीकरण जैसे उपायों पर तुरंत अमल करने का सुझाव दिया।

निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक विभाग(Traffic Department) के वरिष्ठ निरीक्षक सोंडे, मनपा के अधिशासी अभियंता संजय कदम और एमएमआरडीए के अभियंता रितेश पाटिल सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad