rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / Entertainment

dhanush-kara-worldwide-collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘कारा’ का जलवा, बंपर कलेक्शन

dhanush-kara-worldwide-collection
dhanush-kara-worldwide-collection
Article Top Ad

dhanush-kara-worldwide-collection: Dhanush की फिल्म ‘Kara’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ जैसी फिल्मों के बीच भी इस फिल्म ने अपनी अलग पहचान बनाई है। फिल्म ने पहले दिन ₹6.20 करोड़, दूसरे दिन ₹6.95 करोड़ और तीसरे दिन करीब ₹2.66 करोड़ की कमाई की। इस तरह तीन दिनों में कुल कलेक्शन ₹15.81 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘कारा’ ने करीब ₹20 करोड़ की कमाई कर ली है।(dhanush-kara-worldwide-collection)

कितना रहा तीसरे दिन का कलेक्शन?
कारा ने पहले दिन 6.20 करोड़, दूसरे दिन 6.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं अब तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कारा ने तीसरे दिन अभी तक 2.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह तीन दिनों में फिल्म की अभी तक की कमाई 15.81 करोड़ रुपये हो चुकी है।

दुनियाभर में कारा का कमाल
वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में कारा की कोशिश जारी है। धनुष की फिल्म ने दुनियाभर में 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। धनुष के अलावा फिल्म में मामिता बैजू और केएस रविकुमार भी नजर आए।

कितना है कारा का बजट?
‘कारा’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स रिस्पांस मिले। फिल्म में धनुष की परफॉर्मेंस को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फिल्म की आलोचनाओं का असर इसके बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। भूत बंगला और एक दिन जैसी फिल्में भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाईं तो कारा के लिए सिर्फ तीन दिनों में कमाल कर दिखाना अच्छी बात है। कोई मोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट 100 करोड़ के करीब बताया जा रहा है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad