By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: Rajyasabha: सोलापुर की गलियों से राज्यसभा तक: मजदूर परिवार की बेटी डॉ. ज्योति वाघमारे को शिवसेना ने बनाया उम्मीदवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Maharashtra > Mumbai > Rajyasabha: सोलापुर की गलियों से राज्यसभा तक: मजदूर परिवार की बेटी डॉ. ज्योति वाघमारे को शिवसेना ने बनाया उम्मीदवार
BharatMaharashtraMumbaiPoliticsThane

Rajyasabha: सोलापुर की गलियों से राज्यसभा तक: मजदूर परिवार की बेटी डॉ. ज्योति वाघमारे को शिवसेना ने बनाया उम्मीदवार

Rastriya Swabhimaan
Last updated: March 5, 2026 12:55 pm
Rastriya Swabhimaan
Share
4 Min Read
सोलापुर की मजदूर बेटी डॉ. ज्योति वाघमारे अब राज्यसभा में दबे-कुचले वर्ग की आवाज बनेंगी, शिवसेना का समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने का संदेश
सोलापुर की मजदूर बेटी डॉ. ज्योति वाघमारे अब राज्यसभा में दबे-कुचले वर्ग की आवाज बनेंगी, शिवसेना का समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने का संदेश
SHARE

मुंबई: शिवसेना ने सामान्य और दलित परिवार से आने वाली डॉ. ज्योति वाघमारे को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। डॉ. वाघमारे ने आज उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, सांसद और मंत्री उपस्थित थे, जिनमें डॉ. श्रीकांत शिंदे, मंत्री दादाजी भुसे, मंत्री संजय शिरसाट, विधायक डॉ. मनीषा कायंदे, गजानन कीर्तिकर और आनंदराव अडसूळ शामिल थे।

Contents
शिवसेना में सामान्य कार्यकर्ताओं को ताकत देने का संदेशडॉ. ज्योति वाघमारे: शिक्षा और अनुभवभाषाई क्षमतासामाजिक और राजनीतिक योगदानराजनीतिक पहचान

डॉ. ज्योति वाघमारे ने नामांकन भरते समय भावुकता व्यक्त की और कहा कि उन्हें अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि एक सामान्य और गरीब परिवार की लड़की को राज्यसभा की उम्मीदवारी मिली है। उनके पिता दलित पैंथर आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता थे और परिवार की आजीविका के लिए मेहनत-मजदूरी करते थे। डॉ. वाघमारे ने कहा, “यह सिर्फ मेरी व्यक्तिगत उम्मीदवारी नहीं है, बल्कि पिछड़े समाज और राज्य की ढाई करोड़ बहनों की उम्मीदवारी है। यह बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान निर्माण के सपनों का प्रतीक भी है।”

उन्होंने शिवसेना के मुख्य नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने हमेशा “लाड़ली बहनों” के पीछे मजबूती से खड़े होने का उदाहरण दिया। डॉ. वाघमारे ने बताया कि जब वह स्कूल में पढ़ती थी, तब उनके पैरों में चप्पल भी नहीं होती थी। सोलापुर की गलियों से राज्यसभा तक का यह सफर उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

शिवसेना में सामान्य कार्यकर्ताओं को ताकत देने का संदेश

एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना हमेशा साधारण और गरीब परिवारों की बेटियों को आगे लाती रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रहते हुए लागू की गई लाडली बहन योजना ने कई परिवारों को आर्थिक सहारा दिया। डॉ. ज्योति वाघमारे को राज्यसभा भेजना इसी नीति का हिस्सा है, जिससे दबे-कुचले वर्ग की आवाज संसद में सुनाई दे सके।

डॉ. ज्योति वाघमारे: शिक्षा और अनुभव

  • अंग्रेज़ी साहित्य में पीएचडी धारक
  • दसवीं परीक्षा में ८४% अंक
  • बारहवीं परीक्षा में पुणे मंडल में पिछड़ा वर्ग श्रेणी में प्रथम स्थान
  • अर्धमागधी विषय में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान
  • महिलाओं के मुद्दों पर किए गए शोध को राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार
  • 10 वर्षों से अधिक समय तक प्राध्यापिका के रूप में कार्य

भाषाई क्षमता

  • मराठी, हिंदी, अंग्रेज़ी, तेलुगु और कन्नड़ — पाँच भाषाओं पर गहरी पकड़

सामाजिक और राजनीतिक योगदान

डॉ. ज्योति वाघमारे सोलापुर की आंबेडकरी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। उनके पिता दलित पैंथर आंदोलन के कार्यकर्ता थे। उन्होंने मानवाधिकार अभियान, विद्रोही सांस्कृतिक आंदोलन और आंबेडकरी आंदोलन से सामाजिक कार्य की शुरुआत की। शुरुआती दौर में कुछ समय के लिए न्यूज़ एंकर भी रही।

उच्च शिक्षा का उपयोग करते हुए महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, छत्रपति शिवाजी महाराज और महात्मा बसवेश्वर के जीवन पर व्याख्यान दिए। उन्होंने वालचंद महाविद्यालय में प्राध्यापिका के रूप में भी कार्य किया।

राजनीतिक पहचान

  • शिवसेना में अप्रैल 2023 में प्रवेश, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व को स्वीकार किया
  • राज्य प्रवक्ता और धाराशिव जिला संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी
  • विभिन्न मंचों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा
  • विपक्षियों को तीखे और स्पष्ट जवाब देने वाली प्रभावशाली प्रवक्ता
  • राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर दबे-कुचले वर्ग और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने की तैयारी

डॉ. ज्योति वाघमारे का राज्यसभा सदस्य बनना न केवल सोलापुर और पश्चिम महाराष्ट्र के लिए बल्कि पूरे राज्य में शिवसेना की सामाजिक और राजनीतिक पहुंच को भी मजबूत करेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
By Rastriya Swabhimaan
Follow:
About Us – Rashtriya Swabhimaan "A Platform of People's Sentiment, A Voice of Truth" Rashtriya Swabhimaan is not just a media outlet — it is a commitment to fearless, ethical, and people-centric journalism. In today’s world, where mainstream media often succumbs to TRP pressure, commercial interests, and political bias, Rashtriya Swabhimaan chooses a different path. We are here to restore faith in journalism — not as a business, but as a responsibility. ✊ What We Stand For: We raise real questions that elected representatives and bureaucrats prefer to avoid. We give voice to the common citizen, whose pain and protest are ignored by power. We represent those who have no PR teams, no platforms, and no privileges. We are not for sale — we don’t bend, we don’t compromise. 🎯 Our Mission: To become the voice of every Indian whose story deserves to be heard, and whose truth needs to be told. We report what matters, not what trends.
Previous Article आईआरसीटीसी ने “भारत गौरव पर्यटक ट्रेन” के तहत 11 रात और 12 दिन की “डिवाइन राजस्थान विद उज्जैन यात्रा” टूर पैकेज लॉन्च किया है। IRCTC Tour Package: “भारत गौरव पर्यटक ट्रेन” से 12 दिन की ‘डिवाइन राजस्थान विद उज्जैन यात्रा’ शुरू, 27 मार्च को सोलापुर से रवाना होगी विशेष ट्रेन
Next Article मुंबई-सी-डी वार्ड प्रभाग समिति अध्यक्ष आकाश राज के पुरोहित ने क्षेत्र के चौमुखी विकास का संकल्प लिया BMC Committee: मुंबई-सी-डी वार्ड प्रभाग समिति का अध्यक्ष बनते ही आकाश राज के पुरोहित ने क्षेत्र के चौमुखी विकास का लिया संकल्प
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

ऐरोली सेक्टर-15 में महावितरण द्वारा बकाया बिल के नाम पर मीटर हटाने से उपभोक्ताओं में नाराजगी, सामाजिक कार्यकर्ता ने जांच और कार्रवाई की मांग की
Navimumbai: ऐरोली में महावितरण की कार्रवाई पर विवाद: बकाया के नाम पर मीटर हटाने से नागरिकों में आक्रोश
Maharashtra March 5, 2026
नवी मुंबई के कोपरखैरने विद्या भवन में क्लास के दौरान छत गिरने से मची अफरा-तफरी, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका; राहत एवं बचाव कार्य जारी।
Navimumbai: कोपरखैरने विद्या भवन में छत गिरने से हड़कंप, 15 लोग फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी
Maharashtra March 5, 2026
मुंबई-सी-डी वार्ड प्रभाग समिति अध्यक्ष आकाश राज के पुरोहित ने क्षेत्र के चौमुखी विकास का संकल्प लिया
BMC Committee: मुंबई-सी-डी वार्ड प्रभाग समिति का अध्यक्ष बनते ही आकाश राज के पुरोहित ने क्षेत्र के चौमुखी विकास का लिया संकल्प
BMC March 5, 2026
आईआरसीटीसी ने “भारत गौरव पर्यटक ट्रेन” के तहत 11 रात और 12 दिन की “डिवाइन राजस्थान विद उज्जैन यात्रा” टूर पैकेज लॉन्च किया है।
IRCTC Tour Package: “भारत गौरव पर्यटक ट्रेन” से 12 दिन की ‘डिवाइन राजस्थान विद उज्जैन यात्रा’ शुरू, 27 मार्च को सोलापुर से रवाना होगी विशेष ट्रेन
Bharat March 5, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?