rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / Mumbai / Thane

Harshvardhan Sapkal: सरकार किसानों को भुल गई है और किए वादे हुए खोखले; हर्षवर्धन सपकाळ ने लगाए मोदी सरकार पर इल्जाम!

Harshvardhan Sapkal
Harshvardhan Sapkal
Article Top Ad

Harshvardhan Sapkal: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में किसानों की हालत बदतर हुई है और फसलों के दाम लगातार गिरते गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भी भुला दिया गया है।

नांदेड़ में आयोजित किसान मेले और भव्य ‘आसूड मार्च’ के दौरान सपकाळ ने कहा कि “सोने का नाटक करने वाली किसान विरोधी सरकार को जगाने के लिए आसूड उठाना पड़ा है।” उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर युवाओं, किसानों और महिलाओं के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया।

सपकाळ ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की कथित ‘दैवी शक्ति’ किसानों, युवाओं और महिलाओं की समस्याएं हल करने में कहीं दिखाई नहीं देती, बल्कि सिर्फ राजनीतिक विरोधियों को तोड़ने में नजर आती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “बड़े मियाँ तो बड़े मियाँ, छोटे मियाँ सुभान अल्लाह।”

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में वृद्धि तथा किसानों की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। सपकाळ ने आरोप लगाया कि सरकार कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि आम जनता को नजरअंदाज किया जा रहा है।

कार्यक्रम के बाद सैकड़ों किसानों ने बैलगाड़ियों और ट्रैक्टरों के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय तक आसूड मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इससे पहले सपकाळ ने आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और प्रशासन से मदद की मांग की।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad