rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / Bharat / New Delhi

India-Australia Relations: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

India-Australia Relations
India-Australia Relations
Article Top Ad

नयी दिल्ली: India और Australia के बीच 10वीं रक्षा नीति वार्ता शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित हुई, जिसमें दोनों देशों ने व्यापक सामरिक साझेदारी (India-Australia Relations) को और मजबूत करने तथा समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) के अनुसार भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव Amitabh Prasad ने किया, जबकि ऑस्ट्रेलियाई पक्ष का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय नीति के प्रथम सहायक सचिव Bernard Philip ने किया।

बैठक में दोनों देशों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में हुई प्रगति का स्वागत किया। वर्ष 2025 में आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों की वार्ता को दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास और मजबूत रणनीतिक संबंधों का प्रतीक बताया गया।

दोनों पक्षों ने संयुक्त सैन्य अभ्यासों की बढ़ती आवृत्ति और जटिलता पर संतोष जताया तथा समुद्री सुरक्षा सहयोग को और गहरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके साथ ही, वर्ष 2024 के वार्षिक नेताओं के शिखर सम्मेलन के फैसलों की समीक्षा करते हुए रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा को और मजबूत बनाने पर सहमति बनी।

वार्ता में रक्षा औद्योगिक सहयोग, रक्षा व्यापार मिशन, संयुक्त स्टाफ वार्ता और प्रशिक्षण आदान-प्रदान कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों ने रक्षा उद्योग एकीकरण को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सहयोग मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति जताई।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad