rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / Entertainment

Ishq Kameena’ Song: ‘बेबी डू डाई डू’ का नया गाना ‘इश्क कमीना’ रिलीज हुआ!

Ishq Kameena' Song
Ishq Kameena’ Song
Article Top Ad

Ishq Kameena’ Song: आगामी फिल्म बेबी डू डाई डू का नया गाना ‘इश्क कमीना’ रिलीज कर दिया गया है। गाने के रिलीज होने पर अभिनेता रचित सिंह ने इसे अपने करियर का खास पल बताते हुए सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया है।

रचित सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “कुछ एहसास ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। जब यह आइकॉनिक गाना हमारी फिल्म से जुड़ा, हम सभी छोटे बच्चों की तरह खुश और उत्साहित हो गए। शाहरुख खान सर और ऐश्वर्या राय बच्चन मैम से जुड़े इस गाने का हिस्सा बनना किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं खुद को भगवान का आशीर्वाद प्राप्त मानता हूं। हमेशा से उनका प्रशंसक रहा हूं।”

रचित सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा के दो बड़े सितारों से जुड़े प्रतिष्ठित गीत का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। उनका यह संदेश शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रति उनके सम्मान और प्रशंसा को भी दर्शाता है। ‘इश्क कमीना’ के रिलीज के साथ ही ‘बेबी डू डाई डू’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ गया है। फिल्म 03 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad