itel A100C New: भारत के प्रमुख टेक ब्रांड्स में से एक आईटेल ने हाल ही में अपना नया ब्लॉकबस्टर और डिज़ाइनर स्मार्टफोन ए100सी न्यू लॉन्च किया है। आकर्षक डिजाइन के साथ यह फोन लोगों का ध्यान खींचने के लिए तैयार है और किफायत तथा मजबूती का बेहतरीन मेल पेश करता है। ए100सी न्यू स्मार्टफोन में मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन (एमआईएल-एसटीडी-810एच) दिया गया है, जो उपयोगकर्ताओं को बेहतरीन मजबूती और भरोसेमंद सुरक्षा प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन 2+4जीबी रैम और 64जीबी रॉम के साथ उपलब्ध है।
15 करोड़ से अधिक ग्राहकों, 1.3 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स और 1000+ सर्विस सेंटर नेटवर्क के साथ आईटेल भारत के सबसे भरोसेमंद ब्रांड्स में से एक है। सीएमआर ड्यूरैबिलिटी इंडेक्स रिपोर्ट 2026 के अनुसार, आईटेल 10,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे टिकाऊ और भरोसेमंद मोबाइल ब्रांड है। यह स्मार्टफोन मात्र 7,999 रुपये की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है और सिल्क ग्रीन, टाइटैनियम गोल्ड और प्योर ब्लैक रंगों में देशभर के रिटेल स्टोर्स में खरीदा जा सकता है।
इस लॉन्च पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आईटेल इंडिया के सीईओ अरिजीत तलापात्रा ने कहा, “किफायत वह सेतु है जो नई तकनीक को आम लोगों तक पहुँचाती है। ए100सी न्यू मजबूती और किफायत का बेहतरीन संयोजन है, जो किफायत से बिना समझौता किए भरोसेमंद प्रदर्शन देता है। वैश्विक स्तर पर मेमोरी कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, हमने यह सुनिश्चित किया है कि हमारे उत्पाद भारत के लाखों लोगों के लिए किफायती बने रहें।”
संबंधित ख़बरें: Kia Vibe Studio: किआ इंडिया मुंबई में लाया ‘किआ वाइब स्टूडियो’
आईटेल ए100सी न्यू में 6.6 इंच का 90एचजेड एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जो जीवंत रंग, स्पष्ट छवि और बेहद स्मूद विजुअल अनुभव प्रदान करता है। इसमें इमर्सिव डीटीएस-पावर्ड साउंड टेक्नोलॉजी भी शामिल है, जो सुनने के अनुभव को और भी दिलचस्प बना देती है। फोन में दिया गया डायनैमिक बार बैटरी स्टेटस, कॉल्स और नोटिफिकेशन जैसी जरूरी जानकारी को आसानी से दिखाता है, जिससे यूज़र्स बिना किसी रुकावट के लगातार अपडेट रहते हैं।
फोटोग्राफी के शौकीनों को इसका 8 एमपी रियर कैमरा बेहद पसंद आएगा, जो एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग के साथ जीवंत और रंगीन तस्वीरें खींचता है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर यूनिसॉस टी7100 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 15 गो पर चलता है, जिससे मल्टीटास्किंग, गेमिंग और वीडियो कॉलिंग का अनुभव स्मूद रहता है। सुरक्षा के लिए इसमें फेस अनलॉक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो उपयोग में सुविधा और सुरक्षा दोनों प्रदान करता है। साथ ही, इसमें 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी और 10डब्ल्यू चार्जर है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

