By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज, दूसरी सीट पर दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Bharat > Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज, दूसरी सीट पर दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद
BharatJharkhand

Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज, दूसरी सीट पर दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद

Vidya Dubey
Last updated: June 17, 2026 3:40 pm
Vidya Dubey
Share
4 Min Read
Jharkhand Rajya Sabha Election
Jharkhand Rajya Sabha Election
SHARE

Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को विधानसभा परिसर में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान से पहले राजधानी रांची में राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं और सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे हुए हैं।

सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही चुनावी गणित को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार रणनीतिक बैठकों का दौर चला रहे हैं। एनडीए के विधायक रांची स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं, जबकि इंडिया गठबंधन के विधायक मुख्यमंत्री आवास और अन्य निर्धारित स्थानों पर बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं।

मंगलवार शाम मुख्यमंत्री आवास में इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें 54 विधायकों ने भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो और माले विधायक अरूप चटर्जी बैठक में उपस्थित नहीं रहे, हालांकि दोनों ने गठबंधन उम्मीदवारों का समर्थन करने का भरोसा जताया है। बैठक के दौरान कराए गए मॉक मतदान में झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम को 29 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को 27 वोट मिलने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गईं।

बुधवार को भी महागठबंधन के नेताओं ने बैठक कर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए कई वरिष्ठ नेताओं को रांची में तैनात किया है। प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी सिरी बेला प्रसाद, सांसद नासिर हुसैन, राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह तथा पर्यवेक्षक अजय शर्मा लगातार बैठकों में शामिल हो रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी रांची पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने पोलिंग और काउंटिंग एजेंटों की नियुक्ति भी कर दी है, जो मतदान और मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि जिन दो सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें एक सीट झामुमो संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त हुई थी, जबकि दूसरी सीट भाजपा नेता दीपक प्रकाश का कार्यकाल पूरा होने के कारण खाली हुई है।

इन सीटों के लिए कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इंडिया गठबंधन ने झामुमो के बैजनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी भी चुनावी मुकाबले में हैं।

विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए बैजनाथ राम की जीत लगभग सुनिश्चित मानी जा रही है। हालांकि दूसरी सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि क्रॉस वोटिंग, अमान्य मत या किसी विधायक की अनुपस्थिति जैसे कारक चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं।

मतदान समाप्त होने के बाद गुरुवार शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद सामने आने वाले नतीजे यह तय करेंगे कि राज्यसभा की दूसरी सीट पर किस दल की रणनीति सफल रही और झारखंड की राजनीति में किसे बढ़त हासिल होती है।

TAGGED:Baijnath RamCongressCross VotingDeepak PrakashElection NewsINDIA AllianceJharkhand PoliticsJharkhand Rajya Sabha ElectionJMMNDAParimal NathwaniPolitical StrategyPranav JhaRajya Sabha PollsRanchiRanchi NewsShibu SorenVote CountingVoting

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Om Tripathi Om Tripathi Passes Away: पत्रकार मुकेश त्रिपाठी के 11 वर्षीय पुत्र कु.ओम के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर!
Next Article India US Relations India US Relations: ट्रंप से मुलाकात में मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

Water Theft Case
Water Theft Case: पानी चोरी मामले में तीन गैरेज मालिकों पर मामला दर्ज, महानगरपालिका को लगाया लाखों का चूना!
BNCMC June 17, 2026
Bhiwandikar Nyay Manch
Bhiwandikar Nyay Manch: भिवंडीकर न्याय मंच ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से वर्ष 2027 में महावितरण की फ्रैंचाइज़ी व्यवस्था समाप्त करने की मांग की!
BNCMC June 17, 2026
attack on youth
Midnight Uproar in Bhiwandi: युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, बचाने आया मामा भी पीटा गया!
BNCMC June 17, 2026
Illegal Bus Operation
Illegal Bus Operation: सुलतानपुर में अवैध रूप से संचालित बसों पर कार्रवाई, चार बसें सीज और 24 के चालान
Bharat June 17, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?