आर.एस. नेटवर्क । संवाददाता
कल्याण: पैनल क्रमांक 13 में चुनावी सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में आज पैनल के उम्मीदवारों द्वारा आयोजित विशाल जनरैली ने पूरे वार्ड का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया। सैकड़ों नागरिकों की मौजूदगी वाली यह रैली किसी विजय जुलूस से कम नहीं दिखी।
पूरे वार्ड में उत्साह, नारेबाजी और जनसमर्थन का माहौल छाया रहा। पैनल क्रमांक 13 से चुनाव मैदान में उतरी पूजा संजय गायकवाड़, विक्की तरे, सरोज मनोज राय और महादेव रायभोले को रैली के दौरान जनता का व्यापक समर्थन मिलता नजर आया।
उम्मीदवारों के प्रचार को मजबूती देने के लिए रैली में विधायिका सुलभा गायकवाड़, वरिष्ठ नेता संजय मोरे सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वार्ड के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय नागरिकों ने फूल मालाओं और विजय तिलक के साथ उम्मीदवारों का भव्य स्वागत किया।
जनसमर्थन की यह तस्वीरें चुनावी समीकरणों को प्रभावित करती दिख रही हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पैनल क्रमांक 13 की यह रैली राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन गई है। अब सभी की निगाहें मतदान के दिन पर टिकी हुई हैं।

