By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: Mumbra Water Reservoirs: मुंब्रा के जलकुंभ बदहाल, पानी बचाने के नारों के बीच रिसाव और गंदगी से लोग परेशान!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Maharashtra > Mumbai > Mumbra Water Reservoirs: मुंब्रा के जलकुंभ बदहाल, पानी बचाने के नारों के बीच रिसाव और गंदगी से लोग परेशान!
MumbaiThane

Mumbra Water Reservoirs: मुंब्रा के जलकुंभ बदहाल, पानी बचाने के नारों के बीच रिसाव और गंदगी से लोग परेशान!

Vidya Dubey
Last updated: May 13, 2026 1:23 pm
Vidya Dubey
Share
3 Min Read
SHARE

Mumbra Water Reservoirs: मुंब्रा पाणी पुरवठा विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर, टूटी टंकियां और फटी पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी बर्बाद। मुंब्रा में पानी संकट को लेकर समय-समय पर आंदोलन और राजनीति करने वाले नेताओं के दावों के बीच पाणी पुरवठा विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिस जल भंडारण केंद्र से हजारों नागरिकों के घरों तक पानी पहुंचाया जाता है, वहीं की टंकियों की हालत बेहद खराब और चिंताजनक दिखाई दे रही है। स्थानीय निरीक्षण के दौरान देखा गया कि पानी स्टोर करने वाली बड़ी टंकियों के लोहे के ढक्कन पूरी तरह जर्जर और सड़े हुए हैं।

कई जगहों पर ढक्कन टूट चुके हैं, जिससे टंकी के अंदर सीधे धूल-मिट्टी और गंदगी जा रही है। सबसे हैरानी की बात यह है कि टंकियों के आसपास किसी प्रकार का सुरक्षा कवच या जाली तक मौजूद नहीं है, जिससे चूहे या छोटे जानवर आसानी से अंदर गिर सकते हैं। आसपास फैली गंदगी को देखकर यह आशंका भी जताई जा रही है कि अब तक कई चूहे या अन्य जानवर टंकियों में गिर चुके होंगे। सवाल यह उठता है कि क्या इसी गंदे और असुरक्षित सिस्टम का पानी मुंब्रा की जनता पीने को मजबूर है? इतना ही नहीं, पाणी पुरवठा विभाग के कार्यालय परिसर में भी भारी गंदगी देखी गई।

संबंधित ख़बरें: Kapurbawdi Traffic Department: कापुरबावड़ी ट्रैफिक विभाग की शानदार कार्रवाई, बेलगांव से चोरी हुई KIA Seltos कार बरामद!

विभाग की सफाई व्यवस्था पूरी तरह लचर नजर आई, जबकि यही विभाग जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का दावा करता है। वहीं दूसरी ओर, विभाग के बाहर मुख्य पाइप लाइन पिछले कई महीनों से टूटी हुई बताई जा रही है। पाइप लाइन से लगातार बड़ी मात्रा में पानी बहकर बर्बाद हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक इसकी मरम्मत करना जरूरी नहीं समझा। विडंबना यह है कि शहर में पानी को लेकर आंदोलन करने वाले कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता इस टूटे पाइप लाइन और हजारों लीटर बर्बाद हो रहे पानी को शायद देख नहीं पा रहे हैं।

जनता सवाल पूछ रही है कि आखिर आंदोलन सिर्फ कैमरों तक सीमित हैं या वास्तव में पानी बचाने की कोई गंभीर चिंता भी है? मुंब्रा के नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की तत्काल जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और जल भंडारण केंद्र की सफाई, सुरक्षा तथा टूटी पाइप लाइन की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए।

TAGGED:Civic Issuesmaharashtra newsMumbra newsMumbra Water CrisisMumbra Water ReservoirsMumbra Water Reservoirs in shamblePublic Problemsthane newsWater ConservationWater LeakageWater Tank IssueWater Tank Leakage

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Kapurbawdi Traffic Department Kapurbawdi Traffic Department: कापुरबावड़ी ट्रैफिक विभाग की शानदार कार्रवाई, बेलगांव से चोरी हुई KIA Seltos कार बरामद!
Next Article Taloja Jail Inmate Dies Taloja Jail Inmate Dies: तलोजा जेल के कैदी की इलाज के दौरान मौत; रिश्तेदारों की तलाश जारी!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

Padel Court
Padel Court: सिंधुताई सपकाल आर्चरी सेंटर के ‘पैडल कोर्ट’ का परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शिलान्यास किया!
Thane May 13, 2026
Mayor Sharmila Pimpalolkar
Mayor Sharmila Pimpalolkar: कर्मचारियों के पेंडिंग मामलों पर प्रशासन तुरंत एक्शन ले: मेयर शर्मिला पिंपलोलकर
Thane May 13, 2026
Thane Robbery
Thane Robbery: बाइक पर आए हुए लुटेरों ने टेम्पो चालक को चाकू का इस्तेमाल करके लुट लिया!
Thane May 13, 2026
suicide by hanging
Shivai Nagar Suicide: शिवई नगर में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला; आत्महत्या की सूचना मिली…हत्या और फांसी का संदेह!
Thane May 13, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?