Naisargik Viklang Service Sangh: अंधेरी पश्चिम रेलवे द्वारा नैसर्गिक विकलांग service संघ को सदस्य – उपनगरीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति में मनोनीत किया गया है। संस्था अध्यक्ष टी. एन. दुबे ने रविशंकर दुबे को समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने की जानकारी दी।
रविशंकर दुबे की नियुक्ति पर सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देने वालों में एडवोकेट कांतिलाल संघोई (अध्यक्ष कच्छ असोसिएशन), प्रशांत चारी, आनंद पाठक, प्रभाकर शुक्ला, एडवोकेट सुरेशचंद तिवारी, हृदयशंकर मिश्रा, महेंद्र दुबे, विनय शुक्ला, सूरज यादव, विनय दुबे, नविन शुक्ला, संतोष कुमार दुबे, केशवप्रसाद चौबे, विनोद दुबे तथा पिन्टू उपाध्याय शामिल हैं।
संस्था अध्यक्ष टी. एन. दुबे ने कहा कि रविशंकर दुबे समिति में यात्रियों, विशेषकर दिव्यांगजनों की समस्याओं और सुविधाओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

