rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / Bharat

ओबेन इलेक्ट्रिक ने 24×7 कस्टमर हेल्पलाइन शुरू की, ग्राहकों को मिलेगा भरोसेमंद और तेज़ सपोर्ट

Article Top Ad
ओबेन इलेक्ट्रिक की नई 24x7 कस्टमर हेल्पलाइन सेवा शुरू, ईवी ग्राहकों को मिलेगा तुरंत समाधान

ग्वालियर। मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल संपर्क की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो गई। ग्वालियर से एसएमवीटी बेंगलुरु तक सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत गुरुवार को एक भव्य समारोह में की गई, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और सांसद भारत सिंह कुशवाह समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह ट्रेन ग्वालियर, गुना, शिवपुरी और भोपाल जैसे क्षेत्रों को दक्षिण भारत से जोड़ेगी और इन क्षेत्रों के नागरिकों को यात्रा, रोजगार और शिक्षा के बेहतर अवसर देगी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष मध्य प्रदेश को ₹24,000 करोड़ की रेलवे परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह सेवा क्षेत्र की जनता के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस ट्रेन के शुरू होने से आईटी हब बेंगलुरु में काम करने वाले युवाओं, व्यापारियों और छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे प्रदेश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह सेवा मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए वरदान साबित होगी और राज्य की आर्थिक और सामाजिक गति को तेज़ करेगी।

कार्यक्रम का संचालन मंडल रेल प्रबंधक, झांसी श्री दीपक कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने रेलवे स्टाफ और अधिकारियों के योगदान की सराहना की।

इस ट्रेन के संचालन से न सिर्फ दो प्रमुख क्षेत्रों के बीच दूरी कम होगी, बल्कि देश की एकता और प्रगति को भी नया आयाम मिलेगा। यह सेवा यात्रियों के लिए सुविधाजनक, किफायती और समयबद्ध यात्रा सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगी।Tools

Article Inline Ad
Article Bottom Ad