rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / Mumbai / Palghar

Over 50 Workers Join BJP: विधायिका स्नेहा दुबे पंडित के नेतृत्व में भाजपा को मजबूती, 50 से अधिक कार्यकर्ता शामिल!

Over 50 Workers Join BJP
Over 50 Workers Join BJP
Article Top Ad

Over 50 Workers Join BJP: वसई विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब विभिन्न दलों के 50 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह प्रवेश समारोह वसई पश्चिम स्थित विधायक जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां विधायिका स्नेहा दुबे पंडित ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) गुट, शिवसेना शिंदे गुट तथा अन्य दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और विधायिका स्नेहा दुबे पंडित के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रहित और विकासवादी विचारधारा से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया।

भाजपा में शामिल होने वालों में उबाठा गुट के शाखा प्रमुख विशाल भावलाल रहाड, रत्नेश गोड, शिवसेना शिंदे गुट के शाखा प्रमुख जसमीर पवार, गोखिवरे विभाग प्रमुख शैलेंद्र गोलवलकर, वसई क्रीड़ा मंडल अध्यक्ष अविनाश प्रभाकर, सचिव अभिषेक झा सहित राहुल रहाड, सुनेश उतेकर, आयुष सकपाई, कुणाल रहाड, आदित्य पटेल, भावेश चोणकर, नितेश उतेकर, अनिकेत उतेकर, रोहित कनोजिया, आकाश गौड़, वैभव देशमुख, सुजीत शर्मा, हैप्पी सिंह और करण साहनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस अवसर पर भाजपा वसई-विरार शहर जिला महामंत्री बिजेंद्र कुमार, नगरसेविका कल्पना आशिष नागपुरे, वसई विधानसभा प्रमुख मयंक शेठ, प्रदेश पदाधिकारी गोपी मेनन, मंडल उपाध्यक्ष एच.आर. सक्सेना, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एड. प्रणित कोप्पीकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष निशांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रवेश दुबे, महिला मोर्चा महामंत्री अनिता गुप्ता, बबन टिंगरे सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बड़े पैमाने पर हुए पार्टी प्रवेश से वसई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का संगठन और मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों और संगठन विस्तार को नई गति मिलेगी।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad