जौनपुर: जिले के सिकरारा क्षेत्र के ग्राम भोईला में शनिवार देर रात एक दुखद घटना सामने आई। राजेश उपाध्याय के पिताजी एवं राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के भ्राता राम शिरोमणि उपाध्याय का आकस्मिक निधन हो गया। वे शनिवार, 7 फरवरी 2026 को रात करीब 9 बजे अपने निज निवास पर अंतिम सांस ली।
राम शिरोमणि उपाध्याय के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे एक सरल, मिलनसार और समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। गांव और आसपास के इलाके में उनका विशेष सम्मान था।
निधन की सूचना मिलते ही सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे। शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
परिजनों के अनुसार, अंतिम संस्कार की तैयारियां परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार की जा रही हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

