rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / Bharat / Madhya Pradesh

NHF Delegation Meets Former DGP Dr. Vikram Singh in Noida: राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने नोएडा में पूर्व डीजीपी डॉ. विक्रम सिंह से की प्रेरणादायक भेंट

नोएडा में राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के पदाधिकारियों की पूर्व डीजीपी डॉ. विक्रम सिंह से भेंट
“मानवाधिकारों की रक्षा ही सच्चा सामाजिक बदलाव है। नोएडा में राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने पूर्व डीजीपी डॉ. विक्रम सिंह से प्रेरणादायक भेंट कर न्याय और जागरूकता के नए आयाम तय किए।”
Article Top Ad

नोएडा। राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को नोएडा में एक सम्माननीय एवं प्रेरणादायक भेंटवार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह से आत्मीय मुलाकात की।

इस मुलाकात में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष (मध्य प्रदेश) विष्णु कांत त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष (दिल्ली महिला प्रकोष्ठ) डॉ. शालू कश्यप और जिला अध्यक्ष यूथ (रायबरेली) सुधांशु वर्मा शामिल रहे।

डॉ. विक्रम सिंह ने संगठन द्वारा पीड़ितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा हेतु किए जा रहे जमीनी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संगठन की प्रतिबद्धता और मिशन को प्रेरणादायक बताया।

मुलाकात के दौरान संगठन की भविष्य की कार्ययोजनाओं, मानवाधिकार जागरूकता अभियानों और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की रणनीतियों पर भी सार्थक चर्चा हुई। संगठन का यह प्रयास न्याय, संवेदनशीलता और मानव मूल्यों की स्थापना की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad