By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: GST के दबाव में टूटा व्यापारी: वाराणसी में तंबाकू कारोबारी राजेश चौरसिया ने की आत्महत्या, परिवार ने टैक्स कार्रवाई को बताया वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Bharat > Uttar Pradesh > GST के दबाव में टूटा व्यापारी: वाराणसी में तंबाकू कारोबारी राजेश चौरसिया ने की आत्महत्या, परिवार ने टैक्स कार्रवाई को बताया वजह
BharatUttar Pradesh

GST के दबाव में टूटा व्यापारी: वाराणसी में तंबाकू कारोबारी राजेश चौरसिया ने की आत्महत्या, परिवार ने टैक्स कार्रवाई को बताया वजह

Rastriya Swabhimaan
Last updated: March 8, 2026 10:04 am
Rastriya Swabhimaan
Share
3 Min Read
वाराणसी के लहंगपुरा इलाके में तंबाकू कारोबारी राजेश चौरसिया ने आत्महत्या की
वाराणसी के लहंगपुरा इलाके में तंबाकू कारोबारी राजेश चौरसिया ने आत्महत्या की
SHARE

वाराणसी में कारोबारी की आत्महत्या के बाद जीएसटी नीति पर सवाल

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र में एक तंबाकू कारोबारी की आत्महत्या के बाद जीएसटी की कार्यप्रणाली और छोटे व्यापारियों पर बढ़ते दबाव को लेकर बहस छिड़ गई है। लहंगपुरा इलाके में रहने वाले 53 वर्षीय कारोबारी राजेश चौरसिया ने शनिवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

परिजनों का आरोप है कि जीएसटी(GST) विभाग की कार्रवाई, भारी जुर्माना और आर्थिक दबाव के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे।

परिवार के अनुसार राजेश चौरसिया सिगरेट और पान-मसाले के थोक व्यापारी थे। साल 2024 में जीएसटी विभाग ने उनके प्रतिष्ठान पर छापेमारी की थी, जिसमें करीब 30 लाख रुपये की कर चोरी का मामला बताया गया था।

परिजनों का कहना है कि यह गड़बड़ी जानबूझकर नहीं हुई थी, बल्कि उनके अकाउंटेंट की कथित लापरवाही और कागजी हेरफेर के कारण हुई। इसके बावजूद उन पर भारी जुर्माना लगाया गया, जिसे जमा करने का दबाव लगातार बढ़ रहा था।

बताया जा रहा है कि आर्थिक संकट और सामाजिक प्रतिष्ठा पर पड़े असर के कारण राजेश चौरसिया गहरे तनाव में थे। शनिवार सुबह तक घर का माहौल सामान्य था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।

परिवार के लोग उन्हें तुरंत नीचे उतारकर डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चेतगंज थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुंबई में नौकरी करने वाले उनके बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी।

इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में रोष देखने को मिला है। कई व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी की जटिल प्रक्रिया, भारी जुर्माने और छापेमारी के दबाव से छोटे व्यापारी मानसिक और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि छोटे व्यापारियों के लिए जीएसटी व्यवस्था को सरल बनाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जगह सहयोगात्मक रवैया अपनाया जाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
By Rastriya Swabhimaan
Follow:
About Us – Rashtriya Swabhimaan "A Platform of People's Sentiment, A Voice of Truth" Rashtriya Swabhimaan is not just a media outlet — it is a commitment to fearless, ethical, and people-centric journalism. In today’s world, where mainstream media often succumbs to TRP pressure, commercial interests, and political bias, Rashtriya Swabhimaan chooses a different path. We are here to restore faith in journalism — not as a business, but as a responsibility. ✊ What We Stand For: We raise real questions that elected representatives and bureaucrats prefer to avoid. We give voice to the common citizen, whose pain and protest are ignored by power. We represent those who have no PR teams, no platforms, and no privileges. We are not for sale — we don’t bend, we don’t compromise. 🎯 Our Mission: To become the voice of every Indian whose story deserves to be heard, and whose truth needs to be told. We report what matters, not what trends.
Previous Article घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा होने के बाद पवन खेड़ा ने मोदी सरकार पर हमला बोला। LPG Price Hike: गैस सिलेंडर महंगा होने पर कांग्रेस का हमला, पीएम मोदी को बताया “महंगाई मैन”
Next Article तोरखम बॉर्डर इलाके में गोलाबारी के बाद कमर्शियल मार्केट में लगी भीषण आग में 150 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं Pakistan-Afganistan सीमा पर तनाव बढ़ा: तोरखम बाजार पर गोलाबारी के बाद भीषण आग, 150 से ज्यादा दुकानें जली
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुंबई कोस्टल रोड की ‘मेलोडी रोड’ पर विवाद, शोर से परेशान ब्रीच कैंडी के निवासी; BMC करेगी डेसिबल जांच
Mumbai Coastal Road:मुंबई कोस्टल रोड की ‘मेलोडी रोड’ पर विवाद, शोर से परेशान ब्रीच कैंडी के निवासी
BMC March 9, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में नई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नारीशक्ति को सम्मानित कर महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया।
Nari Shakti : प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, नारीशक्ति को विशेष सम्मान
New Delhi March 8, 2026
Torrent Power: टोरेंट पावर का ‘सुरक्षा सप्ताह’, लेकिन भिवंडी में बिजली हादसे क्यों नहीं रुक रहे?
Maharashtra March 8, 2026
पाटण में मिट्टी उत्खनन का बड़ा खेल! हवा में लटके सैकड़ों बिजली खंभे, बड़े हादसे का खतरा
Mahavitaran: पाटण में मिट्टी उत्खनन का बड़ा खेल! हवा में लटके सैकड़ों बिजली खंभे, बड़े हादसे का खतरा
Maharashtra March 8, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?