rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / Maharashtra / Mumbai

Vasai Land Measurement Cases: जमीन मापी के लंबित मामलों को मिलेगी रफ्तार, विधायक के पहल पर 30 अप्रैल को विशेष जनसंवाद दिवस!

Article Top Ad

वसई : वसई तालुका के अनेक नागरिकों की जमीन मापी से संबंधित प्रकरण तकनीकी अड़चनों और प्रशासनिक विलंब के कारण लंबे समय से लंबित हैं। इन मामलों का त्वरित समाधान कर आम जनता को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से विधायक स्नेहा दुबे पंडित के पहल पर तथा भूमि अभिलेख विभाग, वसई के सहयोग से 30 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तहसीलदार कार्यालय भवन, भूतल, वसई, जिला पालघर में विशेष ‘जनसंवाद दिवस’ का आयोजन किया गया है।

इस जनसंवाद दिवस में भूमि अभिलेख विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे और नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। जिन नागरिकों के जमीन मापी के मामले लंबित हैं, वे विधायक के नाम संबोधित अपना लिखित आवेदन (3 प्रतियों में) साथ लाएं। साथ ही पूर्व में भूमि अभिलेख विभाग को दिए गए आवेदन की छायाप्रति भी संलग्न करें। विधायक कार्यालय की ओर से सभी संबंधित नागरिकों से इस जनसंवाद दिवस में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad