By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: World Environment Day: वेदांता ने धातु कारोबार में कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता 15% घटाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Business > World Environment Day: वेदांता ने धातु कारोबार में कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता 15% घटाई
Business

World Environment Day: वेदांता ने धातु कारोबार में कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता 15% घटाई

Vidya Dubey
Last updated: June 4, 2026 4:08 pm
Vidya Dubey
Share
3 Min Read
World Environment Day
World Environment Day
SHARE

World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वेदांता समूह ने पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2021 की तुलना में उसके धातु कारोबार में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन की तीव्रता में 15 प्रतिशत की कमी आई है। कंपनी ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, बायोमास ईंधन और हरित तकनीकों के उपयोग से यह उपलब्धि हासिल की गई है।

वेदांता के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में उसके परिचालनों में नवीकरणीय ऊर्जा की खपत में साल-दर-साल 50 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई और यह लगभग 400 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई। इससे करीब 30 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को रोकने में मदद मिली। कंपनी ने 365 किलो टन बायोमास ईंधन का भी उपयोग किया, जिससे अनुमानित 5 से 6 लाख टन अतिरिक्त कार्बन उत्सर्जन में कमी आई।

संबंधित ख़बरें: Women in Tech Accelerator Program: महिला टेक उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए बीएमयू की नई पहल!

समूह ने बताया कि वित्त वर्ष 2021 में प्रति टन धातु उत्पादन पर कार्बन उत्सर्जन 6.45 टन था, जिसे घटाकर वित्त वर्ष 2026 में 5.44 टन कर दिया गया है। यह उपलब्धि वेदांता की चार-स्तरीय डीकार्बोनाइजेशन रणनीति के तहत हासिल हुई, जिसमें ऊर्जा दक्षता बढ़ाना, स्वच्छ ईंधनों का उपयोग, नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार और कार्बन ऑफसेटिंग उपाय शामिल हैं।

वेदांता पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में वृक्षारोपण और पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्स्थापन पर भी विशेष ध्यान दे रही है। कंपनी ने वर्ष 2021 से अब तक अपने परिचालन क्षेत्रों के आसपास लगभग 40 लाख पेड़ लगाए हैं। केवल वित्त वर्ष 2026 में ही करीब 10 लाख पौधे लगाए गए, जिससे खनन क्षेत्रों और औद्योगिक भूमि के पुनर्वास को बढ़ावा मिला है।

कंपनी ने कहा कि वह वर्ल्ड इकनोमिक फोरम की ‘ट्रिलियन ट्रीज़’ पहल के तहत वर्ष 2030 तक 70 लाख पेड़ लगाने के लक्ष्य की दिशा में लगातार काम कर रही है। वेदांता का मानना है कि स्वच्छ ऊर्जा, कार्बन उत्सर्जन में कमी और व्यापक वृक्षारोपण जैसे कदम भविष्य में सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत आधार प्रदान करेंगे।

TAGGED:World Environment Day

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article Asian Games 2026 Asian Games 2026: एशियाई खेलों में पहली बार शामिल होगा वर्चुअल ताइक्वांडो
Next Article Shrikant Shinde Dr. Shrikant Shinde: खानदेश में शिवसंवाद दौरे पर रहेंगे डॉ. श्रीकांत शिंदे; नंदुरबार-धुले और जलगांव के 19 विधानसभा क्षेत्रों की करेंगे समीक्षा!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

Peddi movie Craze
Peddi Craze: गांव की कहानी में राम चरण का दमदार अंदाज, फैंस को भाया नया अवतार
Entertainment June 4, 2026
Maruti Suzuki Flex Fuel Car
Maruti Suzuki Flex Fuel Car: मारुति सुज़ुकी ने पेश की देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार, E100 तक इथेनॉल पर चलेगी वैगनआर
Technology June 4, 2026
JSW Ventures
JSW Ventures: जेएसडब्ल्यू वेंचर्स ने नेतृत्व-टीम को किया मजबूत,विकास चांडक को पार्टनर बनाया!
Bharat June 4, 2026
Shrikant Shinde
Dr. Shrikant Shinde: खानदेश में शिवसंवाद दौरे पर रहेंगे डॉ. श्रीकांत शिंदे; नंदुरबार-धुले और जलगांव के 19 विधानसभा क्षेत्रों की करेंगे समीक्षा!
Mumbai June 4, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?