
ऐजोल: मिजोरम के ऐजोल में सत्तारूढ़ ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने ऐजोल नगर निगम (AMC) के चुनाव में 19 में से 17 वार्डों में शानदार जीत दर्ज की है। गत 21 अप्रैल को हुए नगर निगम चुनावों में, कुल 1,50,640 वोटों में से 71,470 वोटों के साथ जेडपीएम एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभर कर सामने आयी उसे कुल वोटों का 47.44 प्रतिशत है।
विपक्षी मिज़ो नेशनल फ्रंट केवल एक वार्ड जीतने में कामयाब रहा, उसे 46,131 वोट (30.62 प्रतिशत) मिले, जबकि मिज़ोरम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने भी 31,097 वोटों के साथ एक वार्ड में जीत दर्ज की जो कुल वोट शेयर का 20.05 प्रतिशत है। तीनों प्रमुख पार्टियों जेडपीएम, एमएनएफ और एमपीसीसी ने सभी 19 वार्डों में उम्मीदवार उतारे थे , हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने केवल 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन एक भी सीट जीतने में असफल रही तथा उसे केवल 880 वोटों (0.58 प्रतिशत) का मामूली वोट शेयर ही प्राप्त हुआ।
चुनाव में कोई स्वतंत्र उम्मीदवार मैदान में नहीं था। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम यह रहा कि इस चुनाव में एएमसी में महिलाओं के प्रतिनिधित्व में ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की। टों से जीत हासिल की और दो जेडपीएम से और एक एमएनएफ से जीत दर्ज की। महिलाओं की इस जीत के साथ यह सबसे अधिक लैंगिक प्रतिनिधित्व वाली परिषद बन गई है।
सत्ताधारी जेडपीएम पार्टी सं संकेत प्राप्त हो रहे हैं कि दूसरी बार पार्षद बनीं और पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष आर. ललावमपुई महापौर पद की प्रबल दावेदार हैं। अगर वह निर्वाचित होती हैं तो वह ऐजोल की पहली महिला महापौर बनेंगी और यह शहर के नागरिक प्रशासन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

