Category: Uncategorized

  • International Yoga Day 2026: कोलकाता के रेड रोड पर योग कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

    International Yoga Day 2026: कोलकाता के रेड रोड पर योग कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

    International Yoga Day 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वह कॉमन योगा प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के अभ्यास में देश का नेतृत्व करेंगे।

    आयुष मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राष्ट्रीय आयोजन कोलकाता के रेड रोड पर किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह पांच बजे शुरू होगा, जिसमें हजारों योग साधक प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे, जबकि भारत और विदेशों में लाखों लोग वर्चुअल माध्यम से इससे जुड़ेंगे।

    इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और गरिमापूर्ण जीवन के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। यह थीम निवारक स्वास्थ्य देखभाल और मानसिक-शारीरिक संतुलन बनाए रखने में योग की महत्ता को भी रेखांकित करती है।

    मंत्रालय ने बताया कि ‘योग संगम’ पोर्टल पर अब तक छह लाख से अधिक संगठनों ने पंजीकरण कराया है। यह बढ़ती भागीदारी योग को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में संस्थानों, समुदायों और नागरिकों के उत्साह को दर्शाती है। देशभर के स्कूल, विश्वविद्यालय, सामाजिक संगठन और अन्य संस्थान योग दिवस के आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी योग दिवस को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के समन्वय से विदेशों में स्थित 210 से अधिक भारतीय मिशन दुनिया के लगभग 2,500 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इससे भारत की प्राचीन योग परंपरा के वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव और स्वीकार्यता का पता चलता है।

  • Parastoo Ahmadi sentenced to 74 lashes: बिना हिजाब गाने के लिए ईरानी कलाकार परस्तू अहमदी को 74 कोड़ों की सजा!

    Parastoo Ahmadi sentenced to 74 lashes: बिना हिजाब गाने के लिए ईरानी कलाकार परस्तू अहमदी को 74 कोड़ों की सजा!

    Parastoo Ahmadi sentenced to 74 lashes: ईरानी नैतिक पुलिस की तरफ से अनिवार्य किये गये हिजाब के बिना प्रस्तुति देने के लिए एक 29 वर्षीय ईरानी गायिका को 74 कोड़ों की सजा सुनायी गयी है। परस्तू अहमदी और एक प्रोडक्शन टीम के आठ सदस्यों ने 2024 में अहमदी के यूट्यूब चैनल पर लाइव-स्ट्रीम किये गये एक संगीत संध्या में प्रस्तुति दी थी। उन्होंने एक ऐतिहासिक देशभक्ति गीत ‘अज़ खून-ए जवानान-ए वतन’ (‘वतन के युवाओं के खून से’) गाया था और इस ‘कारवांसेराय कॉन्सर्ट’ का वीडियो तब से वायरल हो गया है।

    अधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार, कोम प्रांत की एक आपराधिक अदालत ने उन्हें और कई संगीतकारों को कोड़े मारने, देश छोड़ने पर और कलात्मक गतिविधियों में शामिल होने पर दो वर्ष के प्रतिबंध की सजा सुनायी है।
    न्यायपालिका की आधिकारिक समाचार एजेंसी का यह फैसला अभी प्रकाशित किया जाना बाकी है। वकीलों और मानवाधिकार समूहों के अनुसार, अदालत के दस्तावेजों में हालांकि कहा गया है कि आरोपों में इंटरनेट पर ‘अश्लील और अनैतिक सामग्री’ बनाने तथा उसे प्रकाशित करने के माध्यम से सार्वजनिक शालीनता को ठेस पहुंचाना शामिल है।

    मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि अहमदी को दी गयी यह सजा इस बात का सबूत है कि ईरान में स्थिति बदली नहीं है। अमेरिका के संगठन ‘सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स इन ईरान’ की एडवोकेसी निदेशक बहार गंदेहारी ने कहा, “ अहमदी को 74 कोड़ों की सजा एक और याद दिलाती है कि ईरान में मानवाधिकारों की स्थिति नहीं बदली है, भले ही ईरानी अधिकारियों ने अपनी छवि सुधारने के उद्देश्य से युद्ध के समय दुष्प्रचार अभियान चलाया हो।”

    उन्होंने कहा, “ आधिकारिक छवियों और कलाकारों के उत्पीड़न के बीच का यह विरोधाभास शासन के प्रोपेगैंडा और वास्तविकता के बीच के अंतर को उजागर करता है।” इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय में फारसी साहित्य की प्रोफेसर फातिमा शम्स ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अगर आप सरेआम हो रही इस हिंसा को ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ नहीं मानते, महिलाओं के खिलाफ जारी इस खुली जंग के बीच ‘शांति’ की बात तो करते हैं, लेकिन पीड़ितों की आवाज अनसुनी कर देते हैं, आजादी, न्याय, मानवीय गरिमा और जीने के अधिकार के सामने ‘राष्ट्रीय हितों’ का बहाना बनाते हैं और खुद को ‘युद्ध-विरोधी’ कहकर भी महिलाओं, लड़कियों और राजनीतिक कैदियों के खिलाफ हर दिन छिड़े युद्ध पर खामोश रहते हैं… तो आप न तो सच के साथ खड़े हैं और न ही न्याय के।”

    सुश्री शम्स ने लिखा, “शांति का मतलब केवल मिसाइलों की आवाज का शांत होना या बमबारी की लपटों का थम जाना नहीं है। शांति का अर्थ तभी सार्थक होता है, जब महिलाओं और बेकसूर प्रदर्शनकारियों के शरीर बेलगाम हिंसा के मैदान न बनें और जब कोड़े, यातनायें तथा फांसी के फंदे शासन चलाने के हथियार न रह जायें।” उन्होंने कहा, “सच्ची और स्थायी शांति तभी संभव है, जब किसी भी महिला को काम करने, पढ़ाई करने, गाने या अपनी जीवनशैली चुनने के लिए अपराधी न ठहराया जाये, और जब किसी भी निर्दोष इंसान को विरोध करने, न्याय मांगने या अपनी राय व्यक्त करने के अपराध में जेल की अंधेरी कोठरियों और सूली के हवाले न किया जाये।”

  • The India Story Poster: काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ का पोस्टर जारी

    The India Story Poster: काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ का पोस्टर जारी

    The India Story Poster: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है। खाद्य मिलावट जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे पर आधारित यह फिल्म एक प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा के रूप में दर्शकों के सामने आने वाली है।

    जारी पोस्टर में काजल अग्रवाल एक दृढ़ निश्चयी वकील के किरदार में नजर आ रही हैं, जबकि श्रेयस तलपड़े एक चिंतित पिता की भूमिका निभा रहे हैं। पोस्टर में दिखाई गई एक छोटी बच्ची खाद्य मिलावट से प्रभावित लाखों परिवारों की पीड़ा का प्रतीक मानी जा रही है।

    पोस्टर की पृष्ठभूमि में बॉम्बे हाई कोर्ट और गवाहों के कटघरे में रखा एक कीटनाशक सिलेंडर दिखाई देता है, जो फिल्म की कहानी के केंद्र में मौजूद खाद्य मिलावट और उसके दुष्प्रभावों की ओर संकेत करता है।

    फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्माण सागर बी. शिंदे ने किया है। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा और इसका वितरण ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा किया जाएगा।

    निर्देशक चेतन डीके ने कहा कि ‘द इंडिया स्टोरी’ उन लाखों भारतीयों की कहानी है, जिनके परिवार खाद्य मिलावट के दुष्प्रभावों से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म का उद्देश्य इस गंभीर लेकिन अक्सर अनदेखे रह जाने वाले मुद्दे को समाज के सामने लाना और लोगों को खाद्य पदार्थों के प्रति अधिक सतर्क बनाना है।

    फिल्म के सह-निर्माताओं में स्वाति विनायक सैदाने, अनिता जाधव, विनायक सैदाने, कल्पेश शाह, देवयानी खोराते और प्रेम जोशी शामिल हैं। तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर निशांत भागवत, संगीतकार मंगेश धाकड़े, संपादक आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आज़मी और साउंड डिजाइनर अनमोल भावे शामिल हैं।

  • BNCMC Election Controversy: 24 उम्मीदवारों को चौथी नोटिस, 15 जून को सचिवालय में पेश होने का आदेश

    BNCMC Election Controversy: 24 उम्मीदवारों को चौथी नोटिस, 15 जून को सचिवालय में पेश होने का आदेश

    BNCMC Election Controversy: भिवंडी महानगरपालिका चुनाव संपन्न हुए लगभग साढ़े पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन चुनाव लड़ने वाले 24 उम्मीदवार अब तक अपने चुनावी खर्च का विवरण जमा नहीं कर पाए हैं। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए चुनाव खर्च जांच दल ने चौथी बार नोटिस जारी कर सभी उम्मीदवारों को 15 जून 2026 को सचिवालय में सुनवाई के लिए उपस्थित रहने का आदेश दिया है। लगातार नोटिस के बावजूद जवाब नहीं देने वाले उम्मीदवारों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

    गौरतलब है कि भिवंडी महानगरपालिका का सार्वजनिक चुनाव 15 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ था। 23 प्रभागों के 90 वार्डों में कुल 438 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। चुनाव नियमों के अनुसार परिणाम घोषित होने के एक माह के भीतर प्रत्येक उम्मीदवार को अपने चुनावी खर्च और खातों का पूरा ब्यौरा संबंधित चुनाव अधिकारी के पास जमा करना अनिवार्य होता है।

    हालांकि अधिकांश उम्मीदवारों ने समय पर अपना लेखा-जोखा जमा कर दिया, लेकिन 24 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने चुनाव परिणाम आने के पांच माह बाद भी अपने खर्च का विवरण प्रस्तुत नहीं किया है। इनमें कुछ उम्मीदवार चुनाव हारने के बाद जानकारी देने से बच रहे हैं, जबकि कुछ पर जानबूझकर नियमों की अनदेखी करने का आरोप है।

    नगर परिषद शाखा, कोंकण विभाग के उपयुक्त डॉ. सागर घोलप ने 11 जून 2026 को चौथी नोटिस जारी करते हुए इन 24 उम्मीदवारों को 15 जून को सुनवाई के लिए तलब किया है। इससे पहले भी तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन संबंधित उम्मीदवारों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

    सूत्रों के अनुसार नोटिस प्राप्त करने वालों में 7 महिला और 17 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव खर्च निरीक्षण दल का मानना है कि बार-बार नोटिस के बावजूद जानकारी न देना चुनावी नियमों का उल्लंघन है, जिसके चलते संबंधित उम्मीदवारों के खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।

    चौथी नोटिस जारी होने के बाद संबंधित उम्मीदवारों में हड़कंप मच गया है। अब 15 जून की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां अनुपस्थित रहने या संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

  • Grand Assumption-of-Office Ceremony: मीरा-भयंदर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश राजपुरोहित का भव्य पदभार ग्रहण समारोह संपन्न!

    Grand Assumption-of-Office Ceremony: मीरा-भयंदर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश राजपुरोहित का भव्य पदभार ग्रहण समारोह संपन्न!

    Grand Assumption-of-Office Ceremony: मीरा-भयंदर (शहर) जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश राजपुरोहित का पदभार ग्रहण समारोह रविवार को मीरा रोड (पूर्व) स्थित मेवाड़ वाटिका में भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं एवं समर्थन प्रदान किया।

    कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आनंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुजफ्फर हुसैन ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। हाल ही में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए राकेश राजपुरोहित क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या को लेकर किए गए जनआंदोलन के कारण चर्चा में रहे हैं। आम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े इस आंदोलन के दौरान उनके विरुद्ध मामला भी दर्ज किया गया था।

    अपने संबोधन में मुजफ्फर हुसैन ने कहा कि राकेश राजपुरोहित जनहित और न्याय की लड़ाई में सदैव अग्रणी रहे हैं। उन्होंने उन्हें पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन देते हुए कहा कि जनसेवा के मार्ग में आने वाली चुनौतियां और विरोध एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान होते हैं। जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए मिलने वाली कठिनाइयों को सम्मान और उपलब्धि के प्रतीक के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

    मुख्य अतिथि आनंद सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करना होगा।

    अपने अध्यक्षीय संबोधन में राकेश राजपुरोहित ने कहा कि पद मिलने के बाद भी वे स्वयं को जनता का कार्यकर्ता ही मानते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मीरा-भयंदर के सर्वांगीण विकास और क्षेत्र की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए वे पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे तथा जनहित से जुड़े विकासात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

    कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवरसिंह राजपुरोहित, नगरसेवक जय ठाकुर, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रमोद सावंत, नगरसेवक अनिल सावंत, पूर्व शहर अध्यक्ष झुबेर इनामदार तथा कांग्रेस नेता हीरा देवसी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं नगरसेवक आफरीन सय्यद, रिजवाना अनवर, तारेन मेंडोन्सा, सुनील चौधरी, रुबिना शेख, शेख फिरोज, सना देशमुख, अशरफ मिस्त्री, रफिक पठाण और आयरिन पॉल कॉड्रस सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

    मंच पर दिनेश चंद्र उपाध्याय (एम.टेक.), जगदीश पुरोहित बसंत (आदर्श होटल्स परिवार), अर्जुनसिंह तिंवरी (अध्यक्ष, राजपुरोहित समृद्धि फाउंडेशन), चंदनसिंह राजपुरोहित, महेंद्र सिंह चौहान, सिद्धेश राणे, दीपक बागरी, कुणाल काटकर, जवाहर शाह, सोहन जैन, अजय सिंह तथा राजीव दोशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन राहुल पारीख (राजस्थान उद्घोष) ने किया।

    राकेश राजपुरोहित का परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा रहा है। राजस्थान के पाली जिले के बड़वा गांव से मूल संबंध रखने वाले राजपुरोहित ने अपने संबोधन की शुरुआत मराठी भाषा में कर मीरा-भयंदर की धरती के प्रति अपने आत्मीय जुड़ाव का परिचय दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों के साथ सराहा।

    समारोह की विशेषता समाज के सभी वर्गों, समुदायों और धर्मों के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। राजस्थान की समस्त 36 कौमों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता, भाईचारे और विविधता में एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

  • Congress Protests Day 2: कांग्रेस का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दा गरमाया, सत्ता पक्ष की बोलती बंद!

    Congress Protests Day 2: कांग्रेस का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दा गरमाया, सत्ता पक्ष की बोलती बंद!

    Congress Protests Day 2: मुंबई उत्तर मध्य जिला कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष अर्शद आज़मी के नेतृत्व में महायुति सरकार की नीतियों और कार्यशैली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है, जबकि बेरोजगारी के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही मुंबई में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि सरकार इन मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

    संबंधित ख़बरें: Anil Nagre Appeal: पावसाल में अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों के तबादले रोके जाएं, अनिल नागरे की सरकार से अपील!

    इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा शोषित, वंचित और आम नागरिकों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और जनता के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन और अधिक तेज किया जाएगा।

    कांग्रेस नेता एवं सांसद वर्षा गायकवाड़ ने प्रदर्शन को सफल बताते हुए अरशद आज़मी और उत्तर मध्य मुंबई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों पर कांग्रेस का संघर्ष आगे और अधिक व्यापक एवं मजबूत रूप में जारी रहेगा।

  • Free Community Rudrabhishek and Atirudra Mahayagya: नालासोपारा में निःशुल्क सामूहिक रुद्राभिषेक एवं अतिरुद्र महायज्ञ का आयोजन

    Free Community Rudrabhishek and Atirudra Mahayagya: नालासोपारा में निःशुल्क सामूहिक रुद्राभिषेक एवं अतिरुद्र महायज्ञ का आयोजन

    नालासोपारा : मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन (NGO) के तत्वावधान में अधिमास (पुरुषोत्तम मास/मलमास) के पावन अवसर पर निःशुल्क सामूहिक रुद्राभिषेक एवं अतिरुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन 31 मई 2026, रविवार को आयोजित होगा।कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक आजोबा नागेश्वर महादेव मंदिर, जिजाई नगर, मोरेगांव, गुरु गोविंद स्कूल के पास, नालासोपारा (पूर्व) में संपन्न होगा।

    आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और समाज में धार्मिक एकता का संदेश दिया जाएगा।इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन प्रमुख के रूप में शशिकांत मिश्रा, जितेंद्र दुबे और रोहित गुप्ता सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि सभी श्रद्धालु बिना किसी बाधा के इसमें भाग ले सकें।

  • Harshvardhan Sapkal: पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ दादर में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन; हर्षवर्धन सपकाळ ने पूछे तीखे सवाल!

    Harshvardhan Sapkal: पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ दादर में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन; हर्षवर्धन सपकाळ ने पूछे तीखे सवाल!

    Harshvardhan Sapkal: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के विरोध में दादर स्थित इंडिया बुल्स कार्यालय के सामने बड़ा आंदोलन और रास्ता रोको किया। आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने किया।

    इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे तथा केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को “मेलोडी” चॉकलेट बांटकर सांकेतिक विरोध भी दर्ज कराया।

    संबंधित ख़बरें: Sri Lanka’s DNA Revealed: श्रीलंका के डीएनए में छिपे 57,000 साल पुराने मानव सफर खुलासा!

    मीडिया से बातचीत करते हुए हर्षवर्धन सपकाळ ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पहले से महंगाई से परेशान जनता को अब ईंधन मूल्य वृद्धि के जरिए और अधिक संकट में धकेला जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी तीखा हमला बोला।

    सपकाळ ने कहा कि अगर सरकार का दावा है कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, तो लोग भीषण गर्मी में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में क्यों खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं जमाखोरी हो रही है तो सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई और ईंधन दरवृद्धि के खिलाफ पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी और जनता की आवाज उठाती रहेगी।

  • Anand Path for Robust Health: सुदृढ़ स्वास्थ्य के लिए आनंद पथ- रोड पर स्वास्थ्य पहल जोश के साथ शुरू हुई!

    Anand Path for Robust Health: सुदृढ़ स्वास्थ्य के लिए आनंद पथ- रोड पर स्वास्थ्य पहल जोश के साथ शुरू हुई!

    Anand Path for Robust Health: लोगों की सुदृढ़ स्वास्थ्य और ज़िंदगी को बढ़ावा देने व मोबाइल फ़ोन के आदी बच्चों को अलग-अलग स्पोर्ट्स, आर्ट और कल्चरल एक्टिविटीज़ देने के मकसद से, रविवार को बड़े जोश के साथ नई पहल “आनंद पथ रोड स्वास्थ्य” का आयोजन किया गया। इस पहल को नगरसेवक राजेश मोरे और पूर्व नगरसेविका रुचिता राजेश मोरे ने ऑर्गनाइज़ किया था।

    ठाणे मनपा, ठाणे पुलिस आयुक्तालय और ऑर्गनाइज़र के कॉन्सेप्ट के साथ शुरू की गई यह पहल अपने पांचवें साल में है और लोगों ने मनपा मुख्यालय के सामने सड़क पर बड़े जोश के साथ हिस्सा लिया। “चलो आनंद पथ पर चलें… चलो सब नाचें-गाएं, योग करें और अपने गेम्स खेलें” के कॉन्सेप्ट के तहत अलग-अलग स्पोर्ट्स, आर्ट और कल्चरल प्रोग्राम पेश किए गए।

    संबंधित ख़बरें: Public Outraged at Modi: बढ़ती महंगाई के राक्षस के खिलाफ शिवसेना का जोरदार विरोध; केंद्र सरकार के खिलाफ ठाणे स्टेशन इलाके में हंगामा!

    इस एक्टिविटी में योग, ड्रम सर्कल, जिम्नास्टिक, पंजा लड़ाई, शिव-युगीन मार्शल आर्ट, स्केचिंग, रस्सी कूद, मल्लखंब, क्रॉस फिट, डांस, कराओके वगैरह कई तरह के प्रेजेंटेशन दिए गए।

    साथ ही, येउर गांव के युवाओं ने भौरा, लगोरी और लेज़ीम पेश करके पारंपरिक खेलों की झलक दिखाई। नागरिकों ने भी अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेकर मज़ा लिया।इस एक्टिविटी का उद्घाटन ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त पंकज शिरसाट ने किया।

  • 10th Italian Cup Title: इंटर ने 10वें इटैलियन कप टाइटल के साथ डोमेस्टिक डबल पूरा किया!

    10th Italian Cup Title: इंटर ने 10वें इटैलियन कप टाइटल के साथ डोमेस्टिक डबल पूरा किया!

    10th Italian Cup Title: इंटर मिलान ने बुधवार को लाज़ियो पर 2-0 से जीत के साथ अपना 10वां इटैलियन कप जीता, जिससे मई में तीन राउंड बाकी रहते अपना 21वां सीरी ए टाइटल जीतने के बाद डोमेस्टिक डबल पूरा हुआ। इंटर ने 14वें मिनट में गतिरोध तोड़ा जब फेडेरिको डिमार्को के कॉर्नर पर मार्कस थुरम का हेडर लाज़ियो के खिलाड़ी एडम मारुसिक से टकराकर नेट में चला गया।

    संबंधित ख़बरें: Manoj Kumar Expresses Concern: पूर्व बॉक्सर मनोज कुमार ने बीएफआई की चयन प्रक्रिया पर चिंता जताई!

    नेराज़ुरी ने 35वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी जब डेनज़ेल डमफ्रीज़ बॉक्स में घुसे और लुटारो मार्टिनेज को खाली नेट में टैप करने के लिए पास दिया। इंटर के कोच क्रिस्टियन चिवु ने 2023 के बाद अपनी टीम के पहले कप टाइटल के बाद कहा, “इंटर ने इस सीजन में दो ट्रॉफ़ी जीती हैं, और हम इसके हकदार थे क्योंकि हमारा कैंपेन बहुत अच्छा रहा।”

    उन्होंने आगे कहा, “हम अपने लिए, हमने जो कुछ भी हासिल किया है और इन सालों में जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए खुश हैं। हमें इन शानदार फ़ैन्स का साथ पाकर खुशी है जिन्होंने हमेशा हमारा साथ दिया है। हम इस सीज़न में जो कुछ भी हासिल करेंगे, उसका मज़ा लेंगे।”