Category: Maharashtra

  • रघु वामसी ग्रुप ने पेरिस एयर शो में पेश की भारत की रक्षा तकनीक, ‘एस्ट्रा 100’ और माइक्रो टर्बोजेट इंजन का अनावरण

    मुंबई | राष्ट्रीय स्वाभिमान

    भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करते हुए, हैदराबाद स्थित रघु वामसी एरोस्पेस ग्रुप ने 55वें पेरिस एयर शो में दो उन्नत तकनीकों का अनावरण किया। इनमें प्रमुख हैं:

    • 40 केजीएफ माइक्रो टर्बोजेट इंजन
    • कमिकाज़े यूएवी ‘एस्ट्रा 100’

    इन दोनों प्रणालियों को पूरी तरह भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया है, जो ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों को मजबूती देते हैं। माइक्रो टर्बोजेट इंजन का परीक्षण DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) की निगरानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।

    ‘एस्ट्रा 100‘ एक उन्नत स्वदेशी कमिकाज़े यूएवी (Unmanned Aerial Vehicle) है, जिसकी रेंज 200 किलोमीटर और उड़ान गति 450 किमी/घंटा है। यह यूएवी आधुनिक युद्ध प्रणाली के लिए डिज़ाइन किया गया है और विशेष रूप से सर्जिकल स्ट्राइक, उच्च जोखिम वाले मिशन और लक्ष्यभेदी अभियानों में उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

    रघु वामसी ग्रुप ने हाल ही में अमेरिका की डब्ल्यूएमटी प्रेसीज़न एलएलसी और यूके की पीएमसी ग्रुप का अधिग्रहण किया है। यह अधिग्रहण कंपनी को सिर्फ एयरोस्पेस ही नहीं, बल्कि तेल और गैस क्षेत्र में भी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाएगा।

    इसके अतिरिक्त, कंपनी हैदराबाद में 2.5 लाख वर्गफीट में फैली एक नई अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी तैयार कर रही है। इसका उद्देश्य न केवल भारत की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाना है, बल्कि भारत को ग्लोबल डिफेंस सप्लाई चेन में एक विश्वसनीय और रणनीतिक साझेदार के रूप में स्थापित करना भी है।

    इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि भारत अब सिर्फ रक्षा उपकरणों का आयातक नहीं, बल्कि एक दृढ़ और नवोन्मेषी रक्षा उत्पादक राष्ट्र के रूप में भी उभर रहा है।

    https://www.drdo.gov.in – DRDO की आधिकारिक साइट

    https://www.paris-air-show.com – पेरिस एयर शो की वेबसाइट

    “DRDO द्वारा विकसित अन्य स्वदेशी तकनीकों की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें”

  • पंढरपुर यात्रा हेतु वसई से भेजी गई दवाइयों की खेप; विश्व हिंदू परिषद व श्रीराम मित्र मंडल का सेवाभावी उपक्रम

    पंढरपुर/वसई:
    महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पंढरपुर में आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर आयोजित होने वाली वारकरी संप्रदाय की ऐतिहासिक दिंडी यात्रा में लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा के दौरान वारकरी श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु विश्व हिंदू परिषद, वसई और जय श्रीराम मित्र मंडल ने एक सेवाभावी पहल करते हुए इस वर्ष भी दवाइयों की एक विशेष खेप पंढरपुर भेजी है।

    यह खेप पंढरपुर में लगाए जाने वाले नि:शुल्क मेडिकल शिविर के माध्यम से लाखों वारकरी श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहयोग करेगी। यह सेवा डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. कृष्णा गुप्ता, डॉ. विद्या सावंत (विजयालक्ष्मी हॉस्पिटल) और फार्मा काइंड के अभिराम कामत के सहयोग से संपन्न हुई।

    इस पुनीत कार्य का नेतृत्व वसई जिला मंत्री देवेंद्र जेना ने किया, जबकि संचालन में श्रीराम मित्र मंडल के अध्यक्ष हितेश दुबे के साथ हरिकेश तिवारी, प्रदीप मिश्रा, आशुतोष तिवारी, राजेश तिवारी, हेमंत पांडेय, रोहित पांडेय, विनीत तिवारी, दीपक दुबे, संदीप सिंह ‘सिंपल’, धीरेश उपाध्याय और शिवम् मिश्रा ‘प्रधान’ का योगदान रहा।

    विश्व हिंदू परिषद हर वर्ष की तरह इस बार भी मेडिकल शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेहत की सेवा में लगा रहेगा। वसई से भेजी गई दवाइयां इस शिविर को और अधिक सक्षम बनाएंगी।

  • NACIN वडोदरा: एनडीपीएस एक्ट और कस्टम्स कानून पर IRS अधिकारी समीर वानखेड़े का प्रेरक व्याख्यान

    नव-नियुक्त अधिकारियों को सिखाया आधुनिक तस्करी से निपटने का हुनर

    एनडीपीएस एक्ट और कस्टम्स कानून पर IRS अधिकारी समीर वानखेड़े का प्रेरक व्याख्यान

    नव-नियुक्त अधिकारियों को सिखाया आधुनिक तस्करी से निपटने का हुनर

    रिपोर्ट: शिवदिनेश शर्मा | मुंबई

    वडोदरा (गुजरात): देश के चर्चित IRS अधिकारी और नशे के विरुद्ध निर्णायक जंग के प्रतीक समीर वानखेड़े ने हाल ही में वडोदरा स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम्स, इंडायरेक्ट टैक्सेज एंड नारकोटिक्स (NACIN) में नव-नियुक्त अधिकारियों को एक विशेष व्याख्यान दिया। विषय था – NDPS एक्ट, 1985 और कस्टम्स एक्ट, 1962 के अंतर्गत तस्करी और करचोरी के बदलते स्वरूप।

    इस विशेष सत्र में वानखेड़े ने ड्रग तस्करी के आधुनिक तरीकों, जैसे – सोशल मीडिया, क्रिप्टोकरेंसी, डार्क वेब और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क्स के उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों को जमीनी हकीकतों, केस स्टडीज और अपने अनुभवों के माध्यम से सिखाया कि किस प्रकार आज की तकनीक-संपन्न दुनिया में अपराधी सिस्टम को चकमा देने की कोशिश करते हैं।


    “ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई समाज और भविष्य की रक्षा का कर्तव्य है” – समीर वानखेड़े

    अपने भावपूर्ण संबोधन में वानखेड़े ने कहा –

    “ड्रग्स के खिलाफ हमारी लड़ाई केवल कानून लागू करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज, हमारे युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा का कर्तव्य भी है।”

    वानखेड़े, जिन्होंने कई हाई-प्रोफाइल मामलों में अहम भूमिका निभाई है, सतर्कता, निष्ठा और नैतिक साहस के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने युवा अधिकारियों से कहा कि वे अपने कर्तव्य को सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा समझें।


    प्रेरणा का स्रोत बने समीर वानखेड़े

    NACIN के अधिकारियों और प्रशिक्षणार्थियों ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। एक अधिकारी ने कहा,

    “समीर सर की बातों ने हमें न केवल कानून की बारीकियों से रूबरू कराया, बल्कि यह भी सिखाया कि एक अधिकारी का नजरिया, संवेदनशीलता और साहस किस तरह एक बड़ा बदलाव ला सकता है।”


  • “Railway stations are being transformed into modern, inclusive, and cultural hubs: Jay Varma Sinha.” विकसित भारत की नींव बनेंगे अमृत स्टेशन; रेलवे स्टेशनों को बनाया जा रहा है आधुनिक, समावेशी और सांस्कृतिक केंद्र: जय वर्मा सिन्हा

    नई दिल्ली : विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में देश में बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व बदलाव हो रहे हैं। यह परिवर्तन अब केवल नीति और भाषणों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और स्मार्ट सिटी के रूप में ज़मीन पर साफ दिखाई दे रहा है। अब इस कड़ी में रेलवे भी तेजी से आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है।
    भारतीय रेल की पूर्व अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जय वर्मा सिन्हा ने कहा कि जिस भारतीय रेलवे को पहले केवल एक यातायात माध्यम के रूप में देखा जाता था, अब वह आधुनिक भारत के परिवर्तन का प्रमुख स्तंभ बन चुका है। अमृत भारत स्टेशन परियोजना इसी व्यापक बदलाव का प्रतीक है।

    देशभर में 1,300 से अधिक स्टेशनों का कायाकल्प
    अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 1,300 से अधिक स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इनका उद्देश्य केवल संरचनात्मक सुधार नहीं है, बल्कि यात्रियों की सुविधा, स्थानीय संस्कृति का सम्मान और शहरों की पहचान को भी समाहित करना है। अब रेलवे स्टेशन सिर्फ ट्रेन पकड़ने की जगह नहीं रहेंगे, बल्कि ये सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों के केंद्र भी बनेंगे। यात्रियों को केवल सफर का अनुभव नहीं, बल्कि एक संपूर्ण सेवायुक्त वातावरण प्रदान किया जाएगा।

    स्थानीयता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण
    इस परियोजना के तहत प्रत्येक स्टेशन का मास्टर प्लान बनाया जा रहा है, जिसमें स्थानीय ज़रूरतें, सांस्कृतिक विशेषताएं और भविष्य की यात्री वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सुधार किए जा रहे हैं। डिज़ाइन में पारंपरिक वास्तुकला के साथ आधुनिक तकनीक और पर्यावरणीय सोच को जोड़ा जा रहा है।

    यात्री सुविधा सर्वोपरि
    यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, विशेष रैंप जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्वच्छता, रोशनी, प्रतीक्षा कक्ष, खानपान और डिजिटल सूचना जैसे पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    रेलवे की सोच में बड़ा बदलाव
    जय वर्मा सिन्हा के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन परियोजना न केवल रेलवे की भौतिक छवि को बदल रही है, बल्कि भारतीय रेलवे की सोच को भी एक समग्र और मानव-केंद्रित दृष्टिकोण की ओर ले जा रही है। अब स्टेशन केवल ट्रांसपोर्ट हब नहीं, बल्कि शहरों की पहचान और विकास का आधार बनते जा रहे हैं।

  • Dr. Parasnath Tiwari Honored with “Visionary Indian Award” for Social Service and Cultural Contributions: डॉ. पारसनाथ तिवारी को मिला “विज़नरी इंडियन अवार्ड”, समाज सेवा और सांस्कृतिक योगदान के लिए राष्ट्रीय मंच पर हुआ सम्मान

    नई दिल्ली (प्रतिनिधि): समाज, शिक्षा, धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. पारसनाथ तिवारी को राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रेस्टीजियस “विज़नरी इंडियन अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के करकमलों से प्रदान किया गया, जिसने इस उपलब्धि को और भी विशेष बना दिया।
    इस भव्य समारोह का आयोजन गोल्डन स्पैरोज़ द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से विशिष्ट और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को उनके क्षेत्रों में योगदान के लिए नवाजा गया। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया पद्मश्री डॉ. बीके जैन, पॉजिटिव वार्ता के संस्थापक मलय पिट, और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने।
    डॉ. तिवारी इससे पहले भी “महाराष्ट्र रत्न” और दादासाहेब फालके सिने अवॉर्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत हो चुके हैं, जो उनके बहुआयामी योगदान को दर्शाता है।
    इस समारोह में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. तिलक तन्वर की 15वीं पुस्तक का लोकार्पण भी हुआ, जो समारोह की एक और उपलब्धि रही। लेखक व पत्रकार आरजे मल्होत्रा और डॉ. तन्वर के संयोजन से यह आयोजन एक प्रेरणास्रोत मंच के रूप में उभरा।
    डॉ. पारसनाथ तिवारी की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण की प्रतीक है, बल्कि युवा पीढ़ी को समाज सेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणा भी देती है।

  • डॉ. पारसनाथ तिवारी “दादा साहेब फालके सिने अवॉर्ड 2025” से भी हुए सम्मानित: Dr. Parasnath Tiwari,Head of the Hindi Cell of Nationalist Congress Party in Maharashtra, was honored with the “Dadasaheb Phalke Cine Award 2025.”

    पुणे: सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव व हिंदीभाषी प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रमुख डॉ. पारसनाथ तिवारी को “दादा साहेब फालके सिने अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुणे के पं. जवाहरलाल नेहरू ऑडिटोरियम में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु “श्री श्री 1008 अंतरराष्ट्रीय महामंडलेश्वर परमहंस कृष्णानंद कालिदास बाबाजी” के करकमलों से प्रदान किया गया। समारोह में भू माता ब्रिगेड की संस्थापिका तृप्ति देसाई, डॉ. अविनाश सकूंडे, गणेश वित्कर सहित फिल्म जगत की कई हस्तियां उपस्थित थीं। अकादमी ने डॉ. तिवारी के राष्ट्रनिर्माण और समाज सेवा में समर्पण को प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय अलंकरण प्रदान किया, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • आरटीई चौथे चरण की प्रतीक्षा सूची के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 29 मई तक दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य

    “Admission process under the fourth phase of RTE waiting list begins; document verification mandatory by May 29.”

    ठाणे: बच्चों को शिक्षा का समान अधिकार दिलाने के उद्देश्य से लागू ‘मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009’ (RTE) के अंतर्गत चौथे चरण की प्रतीक्षा सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 20 मई से 29 मई 2025 तक चलेगी। शिक्षा अधिकारी बालासाहेब राक्षे ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने बच्चों के दस्तावेजों का सत्यापन कराएं और ऑनलाइन प्रवेश की पुष्टि अवश्य करें।
    इस वर्ष ठाणे जिले की 627 पात्र निजी स्कूलों में कुल 11,320 रिक्त सीटें आरटीई के तहत उपलब्ध थीं, जिनमें से अब तक 8,496 बच्चों को प्रवेश दिया जा चुका है। शेष रिक्त सीटों के लिए प्रतीक्षा सूची क्रमांक 4 के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है।
    हालांकि शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभिभावकों को केवल एसएमएस पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। वे RTE पोर्टल पर जाकर ‘आवेदन स्थिति’ टैब में अपना आवेदन क्रमांक दर्ज कर अपने बच्चे की स्थिति जांच सकते हैं।
    प्रवेश हेतु चयनित बच्चों के अभिभावकों को आवंटन पत्र एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित नजदीकी सत्यापन केंद्र पर उपस्थित होकर सत्यापन समिति से अनुमोदन प्राप्त करना होगा। समयसीमा के भीतर प्रवेश की पुष्टि न करने पर अधिकार रद्द हो सकता है। इसलिए अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अंतिम तिथि 29 मई 2025 तक सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर लें।

  • सिगरेट न देने पर गुंडे ने व्यवसायी की मोटरसाइकिल जलाई, इलाके में दहशत, आरोपी फरार

    भिवंडी: अंजूरफाटा के महावीर चौक पर शुक्रवार शाम को एक 29 वर्षीय व्यवसायी से सिगरेट मांगने पर जब उसने इनकार किया, तो एक आपराधिक पृष्ठभूमि वाला गुंडा नाराज होकर उस पर कांच की बोतल से हमला कर घायल कर दिया और उसकी मोटरसाइकिल जला दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

    घायल व्यवसायी का नाम सुमित विजय पाटील (29) है, जो ओवली गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रवींद्र भोसले नारपोली इलाके के देवजीनगर का निवासी है।

    घटना के विवरण के मुताबिक, शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे सुमित अपने दोस्त अशोक पटेल के साथ काटेकरनगर आया था। इसी दौरान रवींद्र ने सुमित से सिगरेट मांगी, लेकिन सुमित जो स्वयं धूम्रपान नहीं करता, उसने सिगरेट देने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर रवींद्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

    जब सुमित ने इसका विरोध किया, तो रवींद्र ने कहा, “तू मुझे नहीं जानता, मैं जेल जा चुका हूँ, मैं किसी के बाप से नहीं डरता।” इसके बाद उसने पास रखी बीयर की बोतल सुमित के सिर पर मारने की कोशिश की। सुमित ने बचाव किया, लेकिन बोतल उसकी गर्दन पर लग गई और वह घायल हो गया।

    इसके बाद सुमित अपने चचेरे भाई सौरभ अशोक पाटील के साथ इलाज कराकर लौट आया। शाम करीब 6 बजे, उसने अपनी सुजुकी बर्गमैन मोटरसाइकिल महावीर चौक के पास खड़ी की और फल खरीदने गया। इसी दौरान रवींद्र ने उसकी मोटरसाइकिल को आग लगा दी और लकड़ी के डंडे उठाकर चिल्लाने लगा, “जो कोई भी मुझसे भिड़ेगा, मैं उसकी गाड़ी जलाकर सबक सिखाऊंगा,” जिससे आसपास के लोग डर गए।

    सुमित की शिकायत पर नारपोली पुलिस स्टेशन में रवींद्र भोसले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

  • कॉपीराइट कानून का उल्लंघन; साढ़े तीन लाख का माल जब्त, कारखाना मालिक पर मामला दर्ज

    jeans copyright violation (File copy)

    भिवंडी: भिवंडी के एक जींस पैंट कारखाने के मालिक के खिलाफ कॉपीराइट कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। कारखाना मालिक ने एक ब्रांडेड जींस पैंट कंपनी के डिज़ाइन और रंग संयोजन की हूबहू नकल कर साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य का जींस पैंट का स्टॉक रखा था, जिसे बेचने की तैयारी में था।

    पुलिस के अनुसार, रामसेवक ब्रिजमोहन सिंह (35) नामक कारखाना मालिक ने खोणी स्थित मच्छा कंपाउंड में अपने स्वामित्व वाले कारखाने में यह माल रखा था।” पुलिस ने छापा मारकर कुल 3 लाख 49 हजार 700 रुपये मूल्य का स्टॉक जब्त किया है।”

    इस मामले में, ब्रांडेड जींस पैंट कंपनी के कर्मचारी मुंबई के सचिन रमेश गोसावी की शिकायत पर रामसेवक के खिलाफ निजामपुरा पुलिस स्टेशन में कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 51 और 63 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक गोते कर रहे हैं।

  • पान टपरी और चायनीज टपरी से लगभग 3 किलो गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार, स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई

    भिवंडी: भिवंडी शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गांजा जैसे नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री की शिकायतों में वृद्धि के बाद, “ठाणे ग्रामीण पुलिस” की स्थानीय अपराध शाखा ने तालुका के येवई इलाके में एक विशेष कार्रवाई की। इस कार्रवाई के तहत एक पान की दुकान और एक चायनीज टपरी पर छापा मारा गया।

    दुकानों से कुल 2 किलो 979 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 59 हजार 580 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 3 लाख 11 हजार 950 रुपये की नकदी भी बरामद हुई। कुल मिलाकर 3 लाख 71 हजार 950 रुपये का सामान जब्त किया गया है।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

    राकेश राधेश्याम साहू (उम्र 40 वर्ष)

    सूरज शत्रुघ्न पासवान (उम्र 28 वर्ष, निवासी साईं ढाबा होटल, येवई नाका)

    ब्रिजेश त्रिभुवन यादव (उम्र 32 वर्ष, निवासी ओमसाई ढाबा)

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ठाणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ. डी. एस. स्वामी ने ग्रामीण क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद, स्थानीय अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश मनोरे के नेतृत्व में, ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में “अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार” की गोपनीय सूचना एकत्रित कर विभिन्न टीमें बनाकर छापेमारी की गई।

    पुलिस उपनिरीक्षक महेश कदम और पुलिस हवलदार उमेश ठाकरे गश्त पर थे, जब उन्हें सूचना मिली कि भिवंडी-ठाणे बाईपास रोड पर कुछ पान की दुकानों पर गांजा बेचा जा रहा है।

    स्थानीय अपराध शाखा और भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने रात करीब 11 बजे नासिक-मुंबई राजमार्ग के येवई नाका इलाके में स्थित लाला पान शॉप और साईनाथ चायनीज शॉप पर छापा मारा। वहां से “गांजा और नकदी जब्त” की गई, और सूरज शत्रुघ्न पासवान व राकेश राधेश्याम साहू को हिरासत में लिया गया।

    पूछताछ में पता चला कि ये दोनों ब्रिजेश त्रिभुवन यादव से गांजा बेचने के लिए मंगाते थे। इसके बाद पुलिस टीम ने ब्रिजेश को भी गिरफ्तार किया।

    भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास कदम ने पंचों के समक्ष पंचनामा तैयार किया और पूरा सामान जब्त कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।