Category: Thane

  • सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्तान के राष्ट्रीय कार्यकारी समिती के अध्यक्ष पद पर विधायक केलकर नियुक्त

    ठाणे।विधायक संजय केलकर को सह्याद्री आमदार संजय केळकर यांची सहयाद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्तान के राष्ट्रीय कार्यकारी समिती के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चयनित किया गया।सह्याद्री प्रतिष्ठान के संस्थापक व दुर्गरत्न से पहचाने जाने वाले श्रमिक गोजमगुंडे ने विधायक संजय केलकर को नियुक्ति पत्र देकर अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर महेश विनेरकर, प्रकाश नायर, गौरव शेवाले, अतुल पडवल, संगीता जाधव, अनिकेत कडव, गणेश मांगले व दुर्गसेवक उपस्थित थे।पिछले 12 साल से विधायक केलकर के पास संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष की जबाबदारी थी।लेकिन विधानसभा अधिवेशन में गड़किल्ला के विषय पर कई बार मुद्दा उठाया था।शिवभक्त के रूप में भी इनकी एक अलग पहचान है।27 मार्च को ठाणे कारागार में हर साल सह्याद्री प्रतिष्ठान जिला कमेटी की ओर से कार्यक्रम किया जाता है।सह्याद्री प्रतिष्ठान का राज्य भर में 70 से अधिक शाखाएं है और 25000 से अधिक दुर्ग सेवक है।

  • लोकभारती स्कूल ग्रुप के संचालक व भारतीय जनता पार्टी वविश जिला महामंत्री जे.पी.सिंह

    दै.राष्ट्रीय स्वाभिमान दैनंदिन 2025 (कैंलेंडर) लोकभारती स्कूल ग्रुप के संचालक व भारतीय जनता पार्टी वविश जिला महामंत्री जे.पी.सिंह को सौंपते हुए संपादक अश्विनी दूबे व पत्रकार प्रेम चौबे

  • छात्रों की रचनात्मकता और विज्ञान में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से होगी विज्ञान प्रदर्शनी

    कल्याण: डोंबिवली पूर्व के रिजेंसी अनंतम में 29 और 30 जनवरी 2025 को ग्लोबल करंसी नोट और पोस्टल स्टैम्प प्रदर्शनी के साथ अंतरशालेय विज्ञान प्रदर्शनी और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। डावखर फाउंडेशन, रिजेंसी ग्रुप, समर्थ पेट्रोलियम, एनए सोल्यूशन और डावखर फिल्म्स के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में 193 देशों की करंसी नोट्स और डाक टिकटों का अनोखा संग्रह प्रदर्शित किया जाएगा।

    इस आयोजन में छात्रों की रचनात्मकता और विज्ञान में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष विज्ञान प्रदर्शनी और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी होंगी। कार्यक्रम के आयोजक संतोष डावखर ने बताया कि इस बार 45 स्कूलों के छात्रों ने भागीदारी दर्ज कराई है और हर साल करीब 30,000 से अधिक छात्र इस आयोजन का हिस्सा बनते हैं।

    प्रतियोगिता के विजेता छात्रों और उनके शिक्षकों को 1,50,000 रुपये के नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक सभी के लिए निःशुल्क रहेगा। साथ ही, छात्रों की सुविधा के लिए स्कूलों के लिए बस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है।

  • बी.के. बिड़ला महाविद्यालय में ‘प्रवाह-2025’ विज्ञान और नवाचार का भव्य उत्सव

    कल्याण।कल्याण के बी.के. बिड़ला महाविद्यालय में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीन साइंस फेस्टिवल ‘प्रवाह-2025’ ने विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए। ‘न्यू एज साइंस – आवर विजन आवर फ्यूचर’ थीम पर केंद्रित इस दो दिवसीय आयोजन में मुंबई विश्वविद्यालय के 12 शाखाओं के लगभग 2,500 छात्रों और प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    उद्घाटन समारोह और मुख्य अतिथि:

    इस भव्य आयोजन का उद्घाटन ‘द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस, इंडिया’ (मुंबई डिवीजन) के चेयरमैन प्रो. ए. के. सिंह द्वारा किया गया। बायो जिनोमिक्स, ठाणे के निदेशक डॉ. संजय सोनार और महाविद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सुबोध दवे ने सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अविनाश पाटील ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

    प्रदर्शनियां और प्रतियोगिताएं:

    इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के विद्यालयों के छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए। प्रमुख शिक्षण संस्थानों जैसे सेंट जेवियर कॉलेज, सोमैया कॉलेज, सिद्धार्थ कॉलेज, आर. जे. झुनझुनवाला कॉलेज, और एस आई ई एस कॉलेज के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।

    समापन समारोह

    आयोजन का समापन महाराष्ट स्टेट स्किल यूनिवर्सिटी की कुलगुरु डॉ. अपूर्वा पालकर की उपस्थिति में हुआ। इस आयोजन को महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. मनिंदर कौर धालीवाल, डॉ. हरीश दुबे, स्मिता गुप्ता और अन्य सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।