Category: Entertainment

Music expresses feeling and thought, without language. It was below and before speech, and it is above and beyond all words.

  • A baby born on their wedding anniversary: शादी की सालगिरह पर माता-पिता बने राजकुमार राव और पत्रलेखा

    A baby born on their wedding anniversary: शादी की सालगिरह पर माता-पिता बने राजकुमार राव और पत्रलेखा

    बॉलीवुड की सबसे प्यारी और चर्चित जोड़ियों में शामिल राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर खुशियों ने एक साथ दस्तक दी है। 15 नवंबर को अपनी शादी की चौथी सालगिरह के दिन ही दोनों ने अपनी नन्ही बेटी का स्वागत किया। इस दोहरी खुशी ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि फैंस के बीच भी उत्साह और प्यार की लहर दौड़ा दी है।


    सालगिरह पर मिला जीवन का सबसे बड़ा उपहार

    राजकुमार और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी की जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हम सातवें आसमान पर हैं। भगवान ने हमें एक बेटी का आशीर्वाद देकर सबसे बड़ा उपहार दिया है।”

    इसी साल जुलाई में राजकुमार ने पत्नी की प्रेग्नेंसी की पुष्टि करते हुए लिखा था कि “सी बेबी आने वाला है”, जिसके बाद से ही फैंस इस खुशखबर का इंतजार कर रहे थे। सालगिरह के दिन बेटी का जन्म होना इस जोड़ी के लिए किसी वरदान से कम नहीं।


    कैसे शुरू हुई राजकुमार–पत्रलेखा की लव स्टोरी?

    दोनों की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं:

    • पत्रलेखा ने राजकुमार को पहली बार लव सेक्स और धोखा में देखा था, जबकि
    • राजकुमार ने उन्हें एक विज्ञापन में नोटिस किया था।
    • दिलचस्प बात: पहली नज़र में पत्रलेखा को राजकुमार ज्यादा पसंद नहीं आए थे!
    • लेकिन 2014 में फिल्म सिटीलाइट्स की शूटिंग के दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार परवान चढ़ा।

    तीन साल से ज़्यादा डेटिंग के बाद दोनों ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी।


    फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयाँ

    बेटी के जन्म की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से बधाइयों की झड़ी लग गई। सभी ने इस कपल को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ दीं।

  • Zarine Khan Funeral Hindu Rituals:जरीन खान का हिंदू रीति से अंतिम संस्कार, बेटे जायद के हाथ में मटकी देख लोगों में उठे सवाल

    Zarine Khan Funeral Hindu Rituals:जरीन खान का हिंदू रीति से अंतिम संस्कार, बेटे जायद के हाथ में मटकी देख लोगों में उठे सवाल

    मुंबई: अभिनेता संजय खान की पत्नी और अभिनेता जायद खान व सुजैन खान की मां जरीन खान का शुक्रवार सुबह मुंबई स्थित घर में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर फैलते ही बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई। रितिक रोशन, सबा आज़ाद और कई जानी-मानी हस्तियां अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

    जरीन खान का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सूर्यास्त से पहले किया गया। उनकी अंतिम यात्रा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वायरल वीडियो में जायद खान के हाथ में मटकी दिखाई दे रही है और उन्होंने गले में जनेऊ व माथे पर चंदन लगाया हुआ है। यह देखकर लोग हैरान हैं कि मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाले खान परिवार में यह हिंदू रीति से अंतिम संस्कार क्यों किया गया।

    सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने सवाल उठाए — “क्या जरीन हिंदू थीं?”, “मुस्लिम होकर हिंदू रीति क्यों?” वहीं कुछ लोगों ने कहा, “यह परिवार की निजी पसंद है, इसमें विवाद की कोई बात नहीं।”

    जानकारी के मुताबिक, जरीन खान पारसी समुदाय से थीं, जबकि उनके पति संजय खान मुस्लिम हैं। खान परिवार लंबे समय से हिंदू-मुस्लिम दोनों परंपराओं का सम्मान करता आया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जरीन खान का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से परिवार की निजी इच्छा के अनुसार किया गया।

  • Kavi Sammelan:बोईसर में कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और संस्कृति के स्वर

    Kavi Sammelan:बोईसर में कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और संस्कृति के स्वर

    पालघर। बोईसर के टीमा हाल में राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में धर्म, संस्कृति और देशभक्ति की भावना पूरे जोश से गूंजी। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से हुआ। सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सावरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    सम्मेलन में देशभर के कवियों में दीपक श्रीवास्तव, विनीत शंकर, प्रदीप स्वामी, सत्यभामा सिंह, रूपाली राउत और खुशबू गोयल ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वीर रस, हास्य और भक्ति के रंगों से सजी इस शाम में ‘शिवगर्जना दल’ की प्रस्तुति ने माहौल में जोश भर दिया।

    समाज के विभिन्न वर्गों की उपस्थिति ने इसे सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना दिया। कार्यक्रम का संचालन और आयोजन संघ के पदाधिकारियों तथा महिला कार्यकर्ताओं ने सफलतापूर्वक किया। समापन आभार और सम्मान भोज के साथ हुआ।

  • Film Baramulla: मानव कौल की थ्रिलर ‘बारामूला’ का ट्रेलर रिलीज़, कश्मीर की रहस्यमयी पृष्ठभूमि में थ्रिल, सस्पेंस और डर का जबरदस्त संगम

    Film Baramulla: मानव कौल की थ्रिलर ‘बारामूला’ का ट्रेलर रिलीज़, कश्मीर की रहस्यमयी पृष्ठभूमि में थ्रिल, सस्पेंस और डर का जबरदस्त संगम

    बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार मानव कौल एक बार फिर दर्शकों को रहस्य और रोमांच की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बारामूला’ (Baramulla) का ट्रेलर 30 अक्टूबर को रिलीज़ हुआ और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर छा गया।
    2 मिनट 13 सेकंड का यह ट्रेलर डर, सस्पेंस और थ्रिल का ऐसा संगम दिखाता है कि दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक आदित्य सुहास जम्भाले के निर्देशन में बनी यह फिल्म कश्मीर के खूबसूरत लेकिन संवेदनशील इलाके बारामूला पर आधारित है।
    ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी जादूगर से होती है जो दावा करता है कि वह बच्चों को गायब कर सकता है — और फिर शुरू होती है डर, साजिश और रहस्य से भरी कहानी।

    फिल्म में मानव कौल एक ईमानदार डीएसपी सैय्यद रिदवान के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो बच्चों के गायब होने की गुत्थी सुलझाने में जुट जाते हैं। लेकिन जैसे-जैसे सच्चाई सामने आती है, वैसे-वैसे कहानी और भी पेचीदा और खतरनाक होती जाती है।

    ट्रेलर में बर्फ से ढकी वीरान गलियां, डर से सहमे लोग और सन्नाटे में छिपा आतंक दर्शकों को भीतर तक झकझोर देता है।
    फिल्म के इंटेंस विजुअल्स, मानव कौल की गहरी अदाकारी और रहस्यपूर्ण बैकग्राउंड म्यूज़िक इसे एक gripping अनुभव बनाते हैं।

    ‘बारामूला’ को सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधे नेटफ्लिक्स पर 7 नवंबर 2025 को रिलीज़ किया जाएगा।
    थ्रिलर जॉनर के फैंस के लिए यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित और रोमांचक रिलीज़ साबित हो सकती है।

  • Toxic Yash Movie: यश की एक्शन थ्रिलर ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी, कियारा आडवाणी संग दिखेगी धमाकेदार जोड़ी

    Toxic Yash Movie: यश की एक्शन थ्रिलर ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी, कियारा आडवाणी संग दिखेगी धमाकेदार जोड़ी

    साउथ सुपरस्टार यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी — यानी गुड़ीपड़वा और ईद के मौके पर दर्शकों को एक साथ डबल सेलिब्रेशन मिलेगा।

    फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर गीतू मोहनदास ने किया है, जो अपनी दमदार विज़ुअल स्टोरीटेलिंग के लिए जानी जाती हैं। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि नयनतारा, हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

    पहले जारी किए गए पोस्टर में यश का इंटेंस और रहस्यमयी लुक देखकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिली थी।

    बीते दिनों फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ने की अफवाहें तेज थीं, लेकिन फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि “टॉक्सिक” तय समय पर ही रिलीज़ होगी, इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

    फिल्म की शूटिंग का अंतिम चरण पूरा हो चुका है और जनवरी 2026 से इसका भव्य प्रमोशन अभियान शुरू किया जाएगा। खास बात यह है कि ‘टॉक्सिक’ को भारतीय भाषाओं के अलावा अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में भी डब किया जा रहा है, जिससे इसे एक वैश्विक रिलीज़ का दर्जा मिलेगा।

    ‘केजीएफ’ के बाद ‘टॉक्सिक’ यश की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्म मानी जा रही है, जो भारतीय सिनेमा के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही है।

  • India’s First Female Superhero Mahakali: भूमि शेट्टी का महाकाली अवतार सोशल मीडिया पर छाया ‘हनुमान’ के बाद प्रशांत वर्मा लाए भारत की पहली महिला सुपरहीरो!

    India’s First Female Superhero Mahakali: भूमि शेट्टी का महाकाली अवतार सोशल मीडिया पर छाया ‘हनुमान’ के बाद प्रशांत वर्मा लाए भारत की पहली महिला सुपरहीरो!

    ‘हनुमान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले निर्देशक प्रशांत वर्मा अब अपने सुपरहीरो यूनिवर्स का अगला धमाकेदार अध्याय लेकर आ रहे हैं — “महाकाली”। इस बार कहानी के केंद्र में है भारत की पहली महिला सुपरहीरो, जिसका किरदार निभा रही हैं अभिनेत्री भूमि शेट्टी।

    फिल्म का नया पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है। पोस्टर में भूमि शेट्टी का महाकाली अवतार बेहद शक्तिशाली, रहस्यमयी और दिव्य दिखाई दे रहा है। उनकी आंखों में प्रतिशोध की जो चमक है, वह फिल्म के टाइटल को पूरी तरह न्याय देती है। फैंस इसे “देवी शक्ति का आधुनिक रूप” बता रहे हैं और पोस्टर पर लाखों लाइक्स और शेयर मिल चुके हैं।

    इससे पहले फिल्म से अक्षय खन्ना का “दैत्य गुरु शुक्राचार्य” वाला इंटेंस लुक जारी हुआ था, जिसने दर्शकों में रोमांच बढ़ा दिया था।

    भव्य पैमाने पर बन रही ‘महाकाली’ का निर्माण आरकेडी स्टूडियोज, आरके दुग्गल और रिवाज दुग्गल द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में भारतीय पौराणिक कथाओं और आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

    निर्देशक प्रशांत वर्मा ने कहा,

    “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय नारी की शक्ति, साहस और दिव्यता का प्रतीक है।”

    ‘महाकाली’ के जरिए दर्शकों को एक बार फिर हनुमान यूनिवर्स की झलक देखने को मिलेगी, जहाँ अच्छाई और बुराई के बीच एक नई महागाथा लिखी जाएगी। भूमि शेट्टी का यह दमदार रूप भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली महिला सुपरहीरो के रूप में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

  • क्या ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ जल्द कहेगा अलविदा? फैंस में बढ़ी बेचैनी, हितेन तेजवानी ने दी सफाई

    क्या ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ जल्द कहेगा अलविदा? फैंस में बढ़ी बेचैनी, हितेन तेजवानी ने दी सफाई

    टीवी जगत में इन दिनों एक सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है — क्या एकता कपूर का सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अब ऑफ-एयर होने वाला है? टीआरपी चार्ट्स में ‘अनुपमा’ के बाद दूसरा स्थान हासिल करने वाला यह शो दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। लेकिन ताजा खबरों के अनुसार, यह बहुचर्चित सीक्वल अपने तय समय से पहले ही अचानक बंद किया जा सकता है।

    25 साल बाद स्मृति ईरानी की वापसी
    29 जुलाई 2025 को स्टार प्लस पर लॉन्च हुए इस शो ने नॉस्टैल्जिया और नए ड्रामे का बेहतरीन संगम पेश किया। 25 साल बाद स्मृति ईरानी की छोटे पर्दे पर वापसी ने दर्शकों को फिर से तुलसी-मिहिर के दौर में लौटा दिया। शो की कहानी, संवाद और पारिवारिक ट्विस्ट ने पुराने और नए दोनों दर्शकों को जोड़ रखा है।

    हितेन तेजवानी बोले — ‘कोई आधिकारिक जानकारी नहीं’
    शो में करण वीरानी का किरदार निभा रहे अभिनेता हितेन तेजवानी ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

    “मुझे इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि शो बंद हो रहा है या नहीं, क्योंकि मैं नियमित रूप से शूटिंग नहीं कर रहा हूं। यह शो पहले से ही लिमिटेड सीरीज़ के तौर पर प्लान किया गया था। अब आगे क्या फैसला होगा, यह चैनल और प्रोडक्शन टीम पर निर्भर करता है।”

    एकता कपूर क्या करेंगी कोई नई घोषणा?
    मनोरंजन जगत में चर्चाएं हैं कि शो का अंत अचानक किया जा सकता है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि एकता कपूर शायद कोई नया ट्विस्ट या स्पिन-ऑफ लेकर आएंगी। तुलसी और मिहिर की जोड़ी को फिर से स्क्रीन पर देखना दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं रहा, इसलिए यह खबर उनके लिए निराशाजनक हो सकती है।

    अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ वाकई जल्द अलविदा कह देगा या फिर एकता कपूर इसे किसी भावनात्मक क्लाइमेक्स या बड़े सरप्राइज के साथ आगे बढ़ाएंगी।

  • KavyaGoshthi:भारी बरसात में सजी हस्ताक्षरम् व स्वर संगम की काव्यगोष्ठी

    KavyaGoshthi:भारी बरसात में सजी हस्ताक्षरम् व स्वर संगम की काव्यगोष्ठी

    मुंबई। रविवार, 28 सितंबर को हिंदीपक्ष और नवरात्र के अवसर पर हस्ताक्षरम् साहित्यिक संस्था ने स्वर संगम के साथ मिलकर अपनी मासिक काव्यगोष्ठी का पुनः आयोजन किया। सरकार द्वारा भारी बारिश और अलर्ट की घोषणा के बावजूद मुंबई महानगर के कवियों ने मीरारोड स्थित विरंगुला हॉल में अपनी उपस्थिति दर्ज कर पूरी निष्ठा के साथ काव्यपाठ किया।

    गोष्ठी का अध्यक्षीय संचालन वरिष्ठ कवि श्री ओमप्रकाश तिवारी ने किया, जबकि कुशल संचालन राजेश “अल्हड़ असरदार” के हाथों में था। मुख्य अतिथि थे शायर व सिने निर्देशक कमर हाजीपुरी और सिद्धार्थ कॉलेज के प्राचार्य व कवि डॉ. दिनेश वर्मा, जो विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।

    उपस्थित कवियों में विमलेश झा, श्रीधर मिश्र “आत्मिक”, संदीप प्रजापति, अर्चना वर्मा/सिंह, शिव नारायण यादव, वाचस्पति तिवारी, अनिल गौड़, अमरनाथ द्विवेदी, ताज मोहम्मद “ताज”, हीरालाल यादव, अनुज वर्मा और डॉ. मृदुल ‘महक’ ने काव्यपाठ किया। इस अवसर पर शिव नारायण यादव ने अल्हड़ असरदार के कुशल संचालन हेतु उन्हें सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार किया।

    अध्यक्षीय भाषण में ओमप्रकाश तिवारी ने हस्ताक्षरम् के कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का धन्यवाद अमरनाथ द्विवेदी ने ज्ञापित किया और स्वादिष्ट चाय एवं नाश्ते के साथ यह सांस्कृतिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • RanRagini Theam: रणरागिनी थीम पर ठाणे में 2 अगस्त को होगी ‘मंगलागौर 2025’ प्रतियोगिता

    RanRagini Theam: रणरागिनी थीम पर ठाणे में 2 अगस्त को होगी ‘मंगलागौर 2025’ प्रतियोगिता

    मुंबई। श्रावण मास के उपलक्ष्य में ठाणे में 2 अगस्त को “मंगलागौर 2025 प्रतियोगिता” का आयोजन होगा। ‘रणरागिनी’ थीम पर आधारित यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक कला को समर्पित है।

    कार्यक्रम का विवरण:

    📅 तारीख: शनिवार, 2 अगस्त 2025
    🕔 समय: शाम 5 बजे
    📍 स्थान: डॉ. काशीनाथ घाणेकर नाट्यगृह, ठाणे
    🎭 आयोजनकर्ता: विहंग चैरिटेबल ट्रस्ट एवं परिषा प्रताप सरनाईक


    🎭 थीम: “रणरागिनी” – महिला वीरता का उत्सव

    प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें हिस्सा लेने वाली महिला टीमें ऐतिहासिक महिला योद्धाओं की गाथाओं को मंगलागौर की पारंपरिक शैली में प्रस्तुत करेंगी। यह न केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति है, बल्कि महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण भी।


    🎁 विशेष आकर्षण:

    • पारंपरिक और आधुनिक नृत्य/नाट्य प्रस्तुति
    • महिला प्रतिभागियों के लिए लकी ड्रा
    • दर्शकों के लिए उपहार और आकर्षक प्रस्तुतियाँ

  • Bhojpuri Power Star Pawan Singh: “भोजपुरी पावर स्टार के आरा वाले घर में हुई बड़ी चोरी, 15 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर गए चोर”

    Bhojpuri Power Star Pawan Singh: “भोजपुरी पावर स्टार के आरा वाले घर में हुई बड़ी चोरी, 15 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर गए चोर”

    भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के आरा स्थित घर में भीषण चोरी, लाखों के जेवरात, नकदी और राइफल की गोलियाँ ले उड़े चोर

    आरा (बिहार)। भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता और गायक पवन सिंह के आरा स्थित आवास पर सोमवार देर रात चोरी की एक बड़ी और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यह घटना शहर के न्यू मारुति नगर मोहल्ला स्थित उनके निजी आवास की है, जहाँ अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और लगभग 15 लाख रुपये के कीमती जेवरात, 15 हजार रुपये नकद, और लाइसेंसी राइफल की 30 गोलियाँ चुराकर फरार हो गए।

    सूत्रों के अनुसार, घटना उस समय घटी जब पवन सिंह और उनका परिवार घर पर उपस्थित नहीं था। चोरों ने पहले खिड़की की ग्रिल तोड़ी, फिर घर के अंदर घुसकर कमरों की तलाशी ली और अलमारियों में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई जब घर की देखरेख कर रहे पड़ोसियों ने खिड़की टूटी देखी और पुलिस को सूचना दी।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। चोरी गए जेवरात और लाइसेंसी हथियार की गोलियों की वजह से पुलिस इस मामले को गंभीर सुरक्षा उल्लंघन के रूप में देख रही है।

    घटना के बाद से न्यू मारुति नगर और आसपास के इलाकों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। पवन सिंह के प्रशंसक भी सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

    आधिकारिक बयान का इंतजार

    पवन सिंह की ओर से अब तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार वह घटना की जानकारी मिलने के बाद जल्द ही आरा पहुँच सकते हैं।

    यह घटना केवल एक अभिनेता के घर में चोरी भर नहीं है, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है। पुलिस के लिए यह साख का प्रश्न बन गया है, जिसे सुलझाना अनिवार्य है।