KavyaGoshthi:भारी बरसात में सजी हस्ताक्षरम् व स्वर संगम की काव्यगोष्ठी

मुंबई में हस्ताक्षरम् व स्वर संगम की भव्य काव्यगोष्ठी 2025

Written by

in

, ,

मुंबई। रविवार, 28 सितंबर को हिंदीपक्ष और नवरात्र के अवसर पर हस्ताक्षरम् साहित्यिक संस्था ने स्वर संगम के साथ मिलकर अपनी मासिक काव्यगोष्ठी का पुनः आयोजन किया। सरकार द्वारा भारी बारिश और अलर्ट की घोषणा के बावजूद मुंबई महानगर के कवियों ने मीरारोड स्थित विरंगुला हॉल में अपनी उपस्थिति दर्ज कर पूरी निष्ठा के साथ काव्यपाठ किया।

गोष्ठी का अध्यक्षीय संचालन वरिष्ठ कवि श्री ओमप्रकाश तिवारी ने किया, जबकि कुशल संचालन राजेश “अल्हड़ असरदार” के हाथों में था। मुख्य अतिथि थे शायर व सिने निर्देशक कमर हाजीपुरी और सिद्धार्थ कॉलेज के प्राचार्य व कवि डॉ. दिनेश वर्मा, जो विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।

उपस्थित कवियों में विमलेश झा, श्रीधर मिश्र “आत्मिक”, संदीप प्रजापति, अर्चना वर्मा/सिंह, शिव नारायण यादव, वाचस्पति तिवारी, अनिल गौड़, अमरनाथ द्विवेदी, ताज मोहम्मद “ताज”, हीरालाल यादव, अनुज वर्मा और डॉ. मृदुल ‘महक’ ने काव्यपाठ किया। इस अवसर पर शिव नारायण यादव ने अल्हड़ असरदार के कुशल संचालन हेतु उन्हें सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार किया।

अध्यक्षीय भाषण में ओमप्रकाश तिवारी ने हस्ताक्षरम् के कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का धन्यवाद अमरनाथ द्विवेदी ने ज्ञापित किया और स्वादिष्ट चाय एवं नाश्ते के साथ यह सांस्कृतिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *