Category: Entertainment

Music expresses feeling and thought, without language. It was below and before speech, and it is above and beyond all words.

  • डियर शोभिता फैमिली में स्वागत है’, Nagarjuna ने बहू के लिए बांधे तारीफों के पुल, बोले- बहुत सारी खुशियां लाई हो

    डियर शोभिता फैमिली में स्वागत है’, Nagarjuna ने बहू के लिए बांधे तारीफों के पुल, बोले- बहुत सारी खुशियां लाई हो

    Naga Chaitanya-Sobhita Wedding: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला शादी के बंधन में बंध गए हैं. नागार्जुन ने नागा चैतन्य और शोभिता की फोटोज शेयर स्वीट सा कैप्शन लिखा है.

    Naga Chaitanya-Sobhita Wedding: सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग 4 दिसंबर को शादी रचाई. दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दोनों साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं. उनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई. दूल्हा और दुल्हन के जोड़े में दोनों जंच रहे हैं.

    अब नागार्जुन ने अपने बच्चों के लिए पोस्ट किया है और शादी की बधाई दी है. उन्होंने शोभिता का फैमिली में स्वागत किया और शादी की कई सारी तस्वीरें शेयर की. तस्वीरों में वो नागा चैतन्य और शोभिता संग पोज देते भी दिखे. सभी काफी खुश और एक्साइटेड दिखे.

    नागार्जुन ने किया पोस्ट नागार्जुन ने पोस्ट कर लिखा- शोभिता और नागा चैतन्य के नए खूबसूरत चैप्टर मेरे लिए स्पेशल और इमोशनल मोमेंट रहा है. मेरे प्यारे चैतन्य को बहुत बधाई और डियर शोभिता का घर में स्वागत है. तुम पहले ही हमारी जिंदगी में बहुत सारी खुशियां ले आई हो.

  • बुकिंग में ही ‘पुष्पा 2’ ने रच दिया इतिहास, कर डाला छप्परफाड़ कलेक्शन

    बुकिंग में ही ‘पुष्पा 2’ ने रच दिया इतिहास, कर डाला छप्परफाड़ कलेक्शन

    साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने में चंद घंटे बचे हैं. वहीं इस मूवी का इतना जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है कि इसने प्री सेल में तबाही मचा दी है. इसी के साथ इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रामचरण और जूनियर एनटीआर की ‘आरआरआर’ सहित कई फिल्मों को धूल चटा दी है. चलिए यहां जानते हैं ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने ओपनिंग डे के लिए अब तक प्री सेल टिकट में कितना कलेक्शन कर लिया हैसुकुमार द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2: द रूल’ के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की पूरी उम्मीद है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही रौद्र रूप धारण किया हुआ है जिसके चलते इसके हर घंटे कई-कई हजार टिकटों की प्री सेल हो रही है और ये छप्पर फाड़ कमाई कर रही है. फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात करें तोसैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन के लिए ‘पुष्पा 2: द रूल’ के अब तक 21 लाख से ज्यादा टिकटों की प्री बुकिंग हो चुकी है.इसी के साथ ओपिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग में पुष्पा 2 ने बुधवार सुबह तक 63.16 (बिना ब्लॉक की गई सीटों से कमी) करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.वहीं ब्लॉक की गई सीटों सहित फिल्म की एडवांस बुकिंग में कुल कमाई 77.16 करोड़ रुपये हो गई है.अपने एडवांस बुकिंग कलेक्शन के साथ पुष्पा के सीक्वल ने एसएस राजामौली की आरआरआर (RRR) को धूल चटा दी है. बता दें कि आरआरआर ने ओपनिंग डे के लिए प्री सेल में 58.73 करोड़ रुपये की कमाई की थी.ये फिल्म एडवांस बुकिंग में बुधवार को बाहुबली 2: द कन्क्लूजन 90 करोड़ रुपये और केजीएफ: चैप्टर 2 के 80 करोड़ के कलेक्शन को मात दे देगी.इसस बीच, यह फिल्म कल्कि 2898 एडी, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन और केजीएफ: चैप्टर 2 को पीछे छोड़ते हुए बुकमायशो पर 1 मिलियन से ज्यादा टिकट बेचने वाली सबसे तेज फिल्म बन गई है.

  • जर्नलिस्ट के रोल में मनोज बाजपेयी, करेंगे मुंबई स्कैम का पर्दाफाश, देखें ट्रेलर

    जर्नलिस्ट के रोल में मनोज बाजपेयी, करेंगे मुंबई स्कैम का पर्दाफाश, देखें ट्रेलर

    Despatch Trailer Out: मनोज बाजयेपी बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर हैं. उन्होंने बॉलीवुड ही नहीं अब ओटीटी पर भी धाक जमा ली है. वहीं अपने अब तक के करियर में मनोज ने कई तरह के किरदार निभाए हैं. अब एक्टर ‘डिस्पैच’ में एक पत्रकार बनकर 8 हजार करोड़ के स्कैम की परत दर परत खोलते नजर आएंगे. इसका धांसू ट्रेलर भी रिलीज हो गया है जिसे देखने के बाद फैंस अब इस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं.

  • विक्रांत मैसी ने एक्टिंग की दुनिया को कहा अलविदा

    विक्रांत मैसी ने एक्टिंग की दुनिया को कहा अलविदा

    12th फेल और द साबरमती रिपोर्ट जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके एक्टर विक्रांत मैसी ने अचानक देर रात एक्टिंग से ब्रेक लेने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। जैसे ही यह खबर सामने आई विक्रांत के फैंस हैरान और मायूस हो गए।कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने एक्टिंग से हमेशा के लिए दूरी बना ली है, जबकि कुछ का कहना है कि वे सही समय पर वापसी करेंगे।अब घर वापस जाने का समय आ गया है- विक्रांत मैसी विक्रांत ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘हैलो, पिछले कुछ साल और उसके बाद के साल शानदार रहे हैं। मैं आपके लगातार समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे यह एहसास हुआ है कि अब खुद को फिर से संतुलित करने और घर वापस जाने का समय आ गया है। एक पति, पिता, बेटे और अभिनेता के रूप में भी। तो, 2025 में हम आखिरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे।विक्रांत के इस ऐलान से फिल्म इंडस्ट्री हैरान विक्रांत के इस ऐलान पर फिल्म इंडस्ट्री से भी खूब रिएक्शंस आ रहे हैं। फिल्म ’12th फेल’ में उनके साथ नजर आ चुकीं एक्ट्रेस मेधा शंकर ने हैरानी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सवाल किया है और लिखा है- वॉट???, एक्ट्रेस अकांक्षा रंजन कपूर ने भी हैरानी जताई है। उन्होंने कॉमेंट कर लिखा है- क्या??? सोनू!! नहीं, तुम उन कुछ बचे हुए कलाकारों में से हो जो रियल हैं।द साबरमती रिपोर्ट के दौरान विक्रांत को धमकियां मिली थीं ब्रेक लेने से पहले विक्रांत की अंतिम फिल्म द साबरमती रिपोर्ट है, जो 15 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह फिल्म गोधरा कांड और उसके बाद हुए गुजरात दंगों पर आधारित है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म विवादों में आ गई थी।फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी को धमकियां मिल रही थीं। इस बारे में खुद विक्रांत ने दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। विक्रांत ने बताया था कि विरोधियों ने उनके 9 महीने के बच्चे को भी नहीं छोड़ा और उसके बारे में अनाप-शनाप बातें की थीं।