Category: Entertainment

Music expresses feeling and thought, without language. It was below and before speech, and it is above and beyond all words.

  • Vasai Traffic Congestion: ऑटो मीटर व्यवस्था और रेलवे विकास कार्यों को लेकर विधायक स्नेहा दुबे-पंडित की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न!

    Vasai Traffic Congestion: ऑटो मीटर व्यवस्था और रेलवे विकास कार्यों को लेकर विधायक स्नेहा दुबे-पंडित की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न!

    Vasai Traffic Congestion: वसई-विरार क्षेत्र में बढ़ती जनसंख्या, यातायात पर बढ़ते दबाव, ऑटो रिक्शा व्यवस्था तथा रेलवे विकास कार्यों की पृष्ठभूमि में वसई विधानसभा की विधायक स्नेहा दुबे-पंडित की उपस्थिति में उनके जनसंपर्क कार्यालय में प्रादेशिक परिवहन विभाग, रेलवे प्रशासन, ट्रैफिक विभाग और ऑटो रिक्शा यूनियन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में आम नागरिकों को रोजाना होने वाली यातायात समस्याएं, ऑटो चालकों द्वारा मीटर से यात्रा कराने से इनकार, रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रैफिक जाम, पार्किंग की कमी तथा खराब सड़कों के कारण ऑटो चालकों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान वसई-विरार शहर में कई ऑटो चालकों द्वारा मीटर से यात्रा कराने से मना किए जाने के मुद्दे को गंभीरता से लिया गया।

    ऑटो मीटर व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू न होने के कारण यात्रियों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान हेतु ऑटो यूनियनों के साथ जनजागरूकता अभियान चलाने तथा मीटर से यात्रा कराने से इनकार करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए आरटीओ विभाग द्वारा नया शिकायत निवारण नंबर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

    इसके अलावा पश्चिम रेलवे की चल रही पांचवीं और छठी रेल लाइन परियोजनाओं के कारण भविष्य में रेलवे स्टेशन के आसपास पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था, ऑटो स्टैंड, बस सुविधा तथा यात्रियों की आवाजाही के नियोजन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद लाखों यात्रियों को सुगम एवं व्यवस्थित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महानगरपालिका, रेलवे प्रशासन, ट्रैफिक विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त बैठक जल्द आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

    संबंधित खबरें: Anand Villa Fire Breaks: ठाणे के आनंद विला में मीटर बॉक्स में आग लगी – 35 बिजली मीटर जल गए!

    बैठक में वसई में परिवहन विभाग के स्वतंत्र कार्यालय के लिए सनसिटी, उमेला और पाचूबंदर क्षेत्र में लगभग दो एकड़ भूमि की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा शासन से मांग करने तथा विधायक स्नेहा दुबे-पंडित द्वारा शासन स्तर पर इस विषय का पाठपुरावा करने का निर्णय लिया गया।

    साथ ही वसई-विरार शहर में बिना परमिट चल रहे ऑटो रिक्शा के कारण बढ़ रही अवैध यात्री वाहतूक, नागरिकों की सुरक्षा और राजस्व नुकसान के मुद्दे भी ऑटो यूनियन पदाधिकारियों द्वारा उठाए गए। परिवहन अधिकारियों ने इस पर विशेष अभियान चलाकर अवैध ऑटो रिक्शा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

    बैठक में प्रादेशिक परिवहन विभाग के दीपक उगले, वसई ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रशांत लांगी, विरार ट्रैफिक विभाग के पुलिस उपनिरीक्षक नितीन जाधव, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक संदेश मेहेर, रेलवे विभाग के अवधेश कुमार पांडे और योगेश कुशवाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ऑटो यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • The Portal of Force Trailer: दिशा पाटनी का एक्शन अवतार, “द पोर्टल ऑफ़ फ़ोर्स” का ट्रेलर हुआ रिलीज!

    The Portal of Force Trailer: दिशा पाटनी का एक्शन अवतार, “द पोर्टल ऑफ़ फ़ोर्स” का ट्रेलर हुआ रिलीज!

    The Portal of Force Trailer: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पहले इंटरनेशल प्रोजेक्ट “द पोर्टल ऑफ़ फ़ोर्स” का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में दिशा जेसिका के किरदार में नज़र आती हैं,जो इस एपिक सुपरनैचुरल कहानी का इमोशनल और नैरेटिव सेंटर है। कहानी दो प्राचीन गुटों स्टैटिगार्ड्स वर्सेस होलीगार्ड्स सागा के बीच चल रही जबरदस्त टक्कर पर आधारित है।

    संबंधित खबरें: Aakhri Sawaal: संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ का कोलकाता में होगा ग्रैंड प्रमोशन, 14 मई को जुटेगी पूरी स्टारकास्ट!

    ‘‘द पोर्टल ऑफ़ फ़ोर्स” की पहली फिल्म है, जो एक नए सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत करती है, जिसे लाडो ओखोटनिकोव ने बनाया है।कहानी के मूल में है दो पुरानी ताकतों की भिड़ंत । स्टैटिगार्ड्स, जो दुनिया को बैलेंस में रखने वाले नियम और व्यवस्था के पक्ष में हैं, और होलीगार्ड्स, जो बिल्कुल अलग विचारधारा पर चलते हैं।

    जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, जेसिका का अलौकिक परिवर्तन देखने को मिलता है। दिशा पाटनी ने कहा, मैं इस खास प्रोजेक्ट के ट्रेलर के लिए काफी एक्साइटेड थी। मेरा पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट करना एक साथ थ्रिलिंग और डराने वाला एक्सपीरियंस था,लेकिन सीखने के मौके बहुत बड़े थे। इतने अनुभवी कास्ट के साथ काम करना अपने आप में एक लर्निंग था।

  • Aakhri Sawaal: संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ का कोलकाता में होगा ग्रैंड प्रमोशन, 14 मई को जुटेगी पूरी स्टारकास्ट!

    Aakhri Sawaal: संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ का कोलकाता में होगा ग्रैंड प्रमोशन, 14 मई को जुटेगी पूरी स्टारकास्ट!

    Aakhri Sawaal: अभिनेता संजय दत्त स्टारर फिल्म आखिरी सवाल का भव्य प्रमोशन 14 मई को कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। दमदार टीज़र और चर्चा में बने विषय के कारण यह फिल्म पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर चुकी है। अब फिल्म की टीम प्रमोशन के जरिए इस उत्साह को और बढ़ाने जा रही है।

    फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में संजय दत्त के साथ मिथुन चक्रबोर्ती, अभिजीत मोहन वरंग, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और मनाशी चक्रबोर्ती भी मौजूद रहेंगे। स्टारकास्ट मीडिया से बातचीत करेगी और फैंस से भी मुलाकात करेगी। फिल्म के टीज़र ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं की झलक दिखाकर लोगों का ध्यान खींचा है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    माना जा रहा है कि कोलकाता में होने वाला यह इवेंट फिल्म के प्रमोशन को नई ऊंचाई देगा। हाल ही में फिल्म केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की समीक्षा प्रक्रिया के चलते चर्चा में रही थी, जिससे इसकी रिलीज और ट्रेलर लॉन्च को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। हालांकि अब सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद मेकर्स ने प्रमोशन अभियान को तेज कर दिया है।

    फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वरंग ने किया है। फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है। वहीं पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। आखिरी सवाल 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Kubbra Sait: सलमान खान की सलाह से लेकर अनीस बज्मी की मंजूरी तक: कुब्रा सैत ने फिल्म ‘रेडी’ से की बड़ी शुरुआत!

    Kubbra Sait: सलमान खान की सलाह से लेकर अनीस बज्मी की मंजूरी तक: कुब्रा सैत ने फिल्म ‘रेडी’ से की बड़ी शुरुआत!

    Kubbra Sait: अभिनेत्री कुब्रा सैत आज भले ही ‘सैक्रेड गेम्स’ में अपने यादगार किरदार ‘कुकू’ के लिए जानी जाती हों, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह मुंबई में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। हाल ही में एक वीडियो में कुब्रा सैत ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्हें किस तरह फ़िल्म ‘रेडी’ में अपना पहला मौका मिला। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज़्मी ने किया था और इसमें मुख्य भूमिका में थे सलमान खान।

    कुब्रा ने बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए एक छोटी ब्लैक ड्रेस पहनकर ऑडिशन दिया था और बेसब्री से अनीस बज्मी के ऑफिस में उनके अप्रूवल का इंतजार कर रही थीं। शुरुआत में फिल्म में उनके किरदार के लिए कोई डायलॉग नहीं था और उन्हें एक मेड का रोल दिया गया था। लेकिन बाद में सलमान खान ने सुझाव दिया कि उनके किरदार को थोड़ा मजेदार बनाया जाए और वह टूटी-फूटी अंग्रेज़ी बोले।

    अनीस बज्मी को सलमान खान यह आइडिया काफी पसंद आया और इसी वजह से कुब्रा के किरदार में डायलॉग्स जोड़े गए। यही छोटा-सा बदलाव उनके लिए स्क्रीन पर यादगार पल बन गया। अपने अनुभव को साझा करते हुए कुब्रा ने कहा,“यह वही ऑडिशन था जिसमें मैंने एक छोटी ब्लैक ड्रेस पहनी थी और अनीस बज्मी सर के अप्रूवल का इंतजार कर रही थी। मैं फिल्म ‘रेडी’ में एक मेड का किरदार निभाने वाली थी और इसे लेकर बहुत उत्साहित थी। इस फिल्म को करते समय मेरे अंदर गज़ब का आत्मविश्वास था, क्योंकि मैंने इससे पहले कभी कोई फिल्म नहीं की थी।

    संबंधित खबरें: Aashka Goradia Net Worth: नागिन की ‘मधुमक्खी’ याद है? दीपिका-रणबीर से भी हैं अमीर; आज हैं 1500 करोड़ की मालकिन!

    शुरुआत में मेरे किरदार के कोई डायलॉग भी नहीं थे। लेकिन फिर सलमान खान ने कहा कि क्यों न इस मेड को टूटी-फूटी अंग्रेज़ी बोलने वाला बनाया जाए। अनीस सर को यह आइडिया पसंद आया और इस तरह मुझे फिल्म में डायलॉग मिले।” कुब्रा ने बताया, “हालांकि उस दौरान हर किसी ने मुझसे कहा कि मैं पागल हूं, अधीर हूं, जो ‘रेडी’ में सुनैना कपूर का इतना छोटा रोल कर रही हूं। लेकिन अगर मैंने ‘रेडी’ नहीं की होती, यदि मैं इतनी ‘पागल’ नहीं होती, तो शायद मैं कभी ‘कुकू’ नहीं बन पाती। कभी मत कहो कि कोई रोल छोटा है। छोटे रोल नहीं होते, छोटे कलाकार होते हैं।”

    कुब्रा ने बताया कि उनके आसपास कई लोगों को लगता था कि इतनी बड़ी कमर्शियल फिल्म में छोटा किरदार स्वीकार करना सही फैसला नहीं है। लेकिन अभिनेत्री का मानना है कि यही फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। उनके अनुसार, अगर उन्होंने उस समय यह मौका नहीं लिया होता, तो शायद उन्हें आगे चलकर ‘कुकू’ जैसा आइकॉनिक किरदार निभाने का अवसर भी नहीं मिलता। अपनी कहानी के अंत में कुब्रा ने उभरते कलाकारों को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी भूमिका को छोटा नहीं समझना चाहिए। एक दशक बाद भी वह ‘रेडी’ को अपने अभिनय सफर का सबसे अहम पड़ाव मानती हैं।

  • Aashka Goradia Net Worth: नागिन की ‘मधुमक्खी’ याद है? दीपिका-रणबीर से भी हैं अमीर; आज हैं 1500 करोड़ की मालकिन!

    Aashka Goradia Net Worth: नागिन की ‘मधुमक्खी’ याद है? दीपिका-रणबीर से भी हैं अमीर; आज हैं 1500 करोड़ की मालकिन!

    Aashka Goradia Net Worth: नागिन टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सुपरनैचुरल शोज में से एक माना जाता है। करीब 10 साल पहले शुरू हुई इस फ्रेंचाइजी ने दर्शकों के बीच अलग ही पहचान बनाई। शो में इच्छाधारी नागिन, नेवला और कई रहस्यमयी किरदारों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इन्हीं में से एक किरदार इच्छाधारी मधुमक्खी का भी था, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

    आशका गोराडिया ने निभाया था इच्छाधारी मधुमक्खी का रोल
    इस अनोखे किरदार को मशहूर टीवी अभिनेत्री आशका गोराडिया ने निभाया था। अपने दमदार अभिनय और अलग अंदाज की वजह से वह घर-घर में पहचान बनाने में सफल रहीं। हालांकि, कुछ समय बाद आशका ने अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली और पूरी तरह बिजनेस की ओर रुख कर लिया।

    संबंधित ख़बरें: Kishore Kumar: आर डी बर्मन के मनाने पर किशोर कुमार ने गाया था ये गीत, आज भी है लोगों की पहली पसंद!

    टीवी छोड़कर खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस
    आज आशका गोराडिया एक्टिंग से दूर एक सफल बिजनेसवुमन बन चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपना बड़ा वेलनेस और ब्यूटी बिजनेस खड़ा किया है, जिससे वह करोड़ों रुपये की कमाई कर रही हैं। कहा जाता है कि उनकी नेट वर्थ कई बड़े सितारों से भी ज्यादा हो चुकी है।

    कई सुपरहिट टीवी शोज का रह चुकी हैं हिस्सा
    आशका गोराडिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में टीवी शो ‘अचानक 37 साल बाद’ से की थी। इसके बाद वह ‘कुसुम’, ‘कहीं तो होगा’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘सात फेरे’, ‘लागी तुझसे लगन’ और ‘शुभ विवाह’ जैसे कई लोकप्रिय शोज में नजर आईं। टीवी इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी।

    सोशल मीडिया पर भी रहती हैं चर्चा में
    भले ही आशका अब एक्टिंग की दुनिया से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता अब भी बरकरार है। फिटनेस, योग और बिजनेस से जुड़े पोस्ट के जरिए वह अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं।

  • Kishore Kumar: आर डी बर्मन के मनाने पर किशोर कुमार ने गाया था ये गीत, आज भी है लोगों की पहली पसंद!

    Kishore Kumar: आर डी बर्मन के मनाने पर किशोर कुमार ने गाया था ये गीत, आज भी है लोगों की पहली पसंद!

    Kishore Kumar: हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक किशोर कुमार ने अपने करियर में अनगिनत सुपरहिट गाने दिए, जो आज भी संगीत प्रेमियों की पहली पसंद बने हुए हैं। अपनी अनोखी आवाज और शानदार अंदाज के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में ऐसी पहचान बनाई, जिसे आज तक कोई भूल नहीं पाया है। यही वजह है कि उनके निधन के दशकों बाद भी उनके गानों का जादू बरकरार है।

    पहले ठुकरा दिया था ‘आने वाला पल’
    बहुत कम लोग जानते हैं कि Aane Wala Pal जैसे सदाबहार गीत को गाने से किशोर कुमार ने शुरुआत में मना कर दिया था। यह गाना साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म Golmaal का हिस्सा था, जिसमें Amol Palekar मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की हल्की-फुल्की कहानी और यादगार संगीत ने इसे क्लासिक बना दिया।

    आर डी बर्मन ने बदला किशोर दा का फैसला
    इस गीत के संगीतकार R. D. Burman थे, जिनकी किशोर कुमार के साथ गहरी दोस्ती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब किशोर कुमार ने इस गाने को गाने से इनकार किया, तब आर डी बर्मन ने उन्हें समझाया कि यह गीत उनकी आवाज के लिए ही बना है। दोस्त की बात मानकर किशोर दा ने आखिरकार यह गाना रिकॉर्ड किया और वही गीत बाद में हिंदी सिनेमा का अमर गीत बन गया।

    सम्बंधित ख़बरें: Rajeev Khandelwal: ‘मैं खुद को गुनहगार मानता हूं’, राजीव खंडेलवाल ने शेयर किया दिल का दर्द!

    आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है गाना
    ‘आने वाला पल’ आज भी पुराने संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा है। इस गीत के बोल, धुन और किशोर कुमार की आवाज ने इसे एक अलग पहचान दी। यही कारण है कि करीब 47 साल बाद भी यह गाना लोगों के दिलों में बसा हुआ है और इसे हिंदी सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ रोमांटिक गीतों में गिना जाता है।

    ‘गोलमाल’ की सफलता में रहा बड़ा योगदान
    फिल्म Golmaal उस दौर की सबसे सफल फिल्मों में शामिल रही थी। माना जाता है कि ‘आने वाला पल’ गीत ने फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। आज भी जब गोलमाल की चर्चा होती है, तो यह गीत सबसे पहले लोगों की जुबान पर आता है।

  • Rajeev Khandelwal: ‘मैं खुद को गुनहगार मानता हूं’, राजीव खंडेलवाल ने शेयर किया दिल का दर्द!

    Rajeev Khandelwal: ‘मैं खुद को गुनहगार मानता हूं’, राजीव खंडेलवाल ने शेयर किया दिल का दर्द!

    Rajeev Khandelwal: टीवी, बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके अभिनेता राजीव खंडेलवाल इन दिनों अपने रियलिटी गेम शो ‘तुम हो ना’ को लेकर चर्चा में हैं। अपने शांत स्वभाव और दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले राजीव ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक दौर के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए एक ऐसा खुलासा किया, जिसने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया।

    मां को खोने का गम आज भी है कायम
    राजीव खंडेलवाल ने बताया कि उनकी मां के निधन का दर्द आज भी उनके दिल में जिंदा है। अभिनेता ने स्वीकार किया कि उन्हें आज भी इस बात का गहरा अफसोस है कि वह अपनी मां के कैंसर के शुरुआती संकेतों को समय रहते समझ नहीं पाए। उन्होंने कहा कि यही बात उन्हें अंदर ही अंदर सालों से परेशान कर रही है।

    खुद को मानते हैं गुनहगार
    अपने शो के दौरान भावुक होते हुए राजीव ने कहा कि वह खुद को काफी हद तक “गुनहगार” मानते हैं। अभिनेता के मुताबिक, उनकी मां को लगातार बैक पेन, भूख कम लगना, पेट फूलना और गैस जैसी समस्याएं हो रही थीं, लेकिन उस समय वह इन लक्षणों की गंभीरता को समझ नहीं सके। बाद में पता चला कि उनकी मां ओवेरियन कैंसर से जूझ रही थीं।

    सम्बंधित ख़बरें: Aditya Dhar’s New Surprise: 3200 करोड़ की सफलता के बाद भी नहीं रुके आदित्य धर, रणवीर संग फिर बनाएंगे बड़ा प्रोजेक्ट!

    भावुक उन्होंने कहा-

    “मैं काफी हद तक खुद को गुनहगार समझता हूं, क्योंकि मम्मी को जो सिम्पटम्स हुए थे, तब मैं उसे समझ नहीं पाया। यह शो भारत की सभी महिलाओं को समर्पित है, इसलिए मैं आप सबसे गुजारिश करना चाहूंगा कि अगर आप में से किसी को कभी भी बैक पेन की समस्या हो, आपकी भूख कम हो जाए, आपके पेट में कुछ ब्लोटिंग हो, गैस हो और यह लंबे अरसे तक चले, तो प्लीज जाकर अपने टेस्ट कराइए।”

    महिलाओं से की जरूरी अपील
    राजीव ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि अगर लंबे समय तक इस तरह के लक्षण दिखाई दें, तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत मेडिकल टेस्ट कराना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ओवेरियन कैंसर को समय रहते कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन उनकी मां के मामले में ऐसा नहीं हो पाया।

    सोशल मीडिया पर मिल रहा समर्थन
    अभिनेता की यह भावुक अपील अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। कई लोग उनकी ईमानदारी और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर दिए गए संदेश की सराहना कर रहे ह

  • Aditya Dhar’s New Surprise: 3200 करोड़ की सफलता के बाद भी नहीं रुके आदित्य धर, रणवीर संग फिर बनाएंगे बड़ा प्रोजेक्ट!

    Aditya Dhar’s New Surprise: 3200 करोड़ की सफलता के बाद भी नहीं रुके आदित्य धर, रणवीर संग फिर बनाएंगे बड़ा प्रोजेक्ट!

    Aditya Dhar’s New Surprise: रणवीर सिंह और आदित्य धर की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े धमाके की तैयारी में नजर आ रही है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब फैंस के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर दोनों की अगली पेशकश क्या होने वाली है।

    हाल ही में निर्माता ज्योति देशपांडे के एक बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति देशपांडे ने संकेत दिए हैं कि आदित्य धर और रणवीर सिंह इस साल के अंत तक फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अभी कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें जानबूझकर छुपाकर रखा गया है।

    इस बयान के बाद फैंस अलग-अलग कयास लगाने लगे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि मेकर्स ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं और जल्द ही ‘धुरंधर 3’ का ऐलान हो सकता है। वहीं, कुछ फैंस को लगता है कि रणवीर सिंह और आदित्य धर किसी बिल्कुल नए एक्शन यूनिवर्स पर काम कर रहे हैं।

    सम्बंधित ख़बरें: Peddi Grand Trailer in Bhopal: भोपाल में 16 मई को होगा पेड्डी का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च!

    ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए करीब 3200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। फिल्म की कहानी, एक्शन और रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यही वजह है कि अब दर्शकों की उम्मीदें उनकी अगली फिल्म से और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

    हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक किसी नए प्रोजेक्ट या ‘धुरंधर 3’ को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ज्योति देशपांडे के बयान ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि आदित्य धर और रणवीर सिंह आने वाले समय में फिर से बड़े पर्दे पर कुछ बड़ा करने वाले हैं।

  • Peddi Grand Trailer in Bhopal: भोपाल में 16 मई को होगा पेड्डी का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च!

    Peddi Grand Trailer in Bhopal: भोपाल में 16 मई को होगा पेड्डी का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च!

    Peddi Grand Trailer in Bhopal: ग्लोबल स्टार रामचरण की आने वाली फिल्म पेड्डी का ग्रैंड ट्रेलर (Peddi Grand Trailer) लॉन्च 16 मई को भोपाल में हो सकता है। फिल्म पेड्डी पहले ही साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे।

    सूत्रों के अनुसार पेड्डी का ट्रेलर अगले वीकेंड शनिवार 16 मई को भोपाल में होने वाले भव्य लॉन्च इवेंट में रिलीज किया जा सकता है। इस खास मौके पर राम चरण, निर्देशक बुची बाबू साना, निर्माता वेंकट सतीश किलारू, सुकुमार और जान्हवी कपूर के शामिल होने की उम्मीद है। इस इवेंट की भव्यता को और खास बनाने के लिए ए. आर. रहमान के भी मौजूद रहने और लाइव परफॉर्मेंस देने की संभावना है।

    सम्बंधित ख़बरें: The Great Grand Superhero: जैकी श्रॉफ स्टारर ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ 29 मई को होगी रिलीज़!

    बड़े स्तर पर प्लान किया जा रहा यह लॉन्च इस साल के सबसे बड़े फिल्म इवेंट्स में से एक साबित हो सकता है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को अमेरिका में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। वहीं हाल ही में सुकुमार ने पेड्डी के सेट्स का दौरा किया था और फिल्म के ओवरऑल कंटेंट की काफी सराहना की। फिल्म का अब तक सामने आया हर कंटेंट दर्शकों तक शानदार तरीके से पहुंचा है और हर तरफ लोगों से मजबूत जुड़ाव बना रहा है।

    बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित, पेड्डी में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू नजर आएंगे। वेंकट सतीश किलारू द्वारा उनके बैनर ‘वृद्धि सिनेमाज’ के तहत और प्रमुख प्रोडक्शन हाउस ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ के सहयोग से निर्मित, तथा उत्तर भारत में ‘जियो स्टूडियोज’ द्वारा रिलीज की जा रही यह फिल्म चार जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • The Great Grand Superhero: जैकी श्रॉफ स्टारर ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ 29 मई को होगी रिलीज़!

    The Great Grand Superhero: बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ 29 मई, 2026 को रिलीज़ होगी। ज़ी स्टूडियोज़ और आमदावाद फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म भारतीय सुपरहीरो जॉनर में एक बिल्कुल नया और भावनात्मक रंग जोड़ती नजर आती है। फिल्म एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहाँ कल्पना, मासूमियत और रहस्य मिलकर एक अनोखा सिनेमाई अनुभव रचते हैं।

    संबंधित ख़बरें: Bandar Teaser: अनुराग कश्यप की बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ का टीज़र हुआ रिलीज़!

    टीज़र में एक बच्चे की कल्पनाओं से भरी दुनिया दिखाई गई है, जहाँ दादा-पोते का रिश्ता एक अलग ही सुपरहीरो वाले सफर में बदल जाता है। लेकिन, इस कहानी में सिर्फ भावनाएँ ही नहीं, बल्कि एलियंस और रहस्यमयी घटनाओं का रोमांच भी शामिल है, जो इसे और भी दिलचस्प बना देता है। फिल्म के केंद्र में हैं जैकी श्रॉफ, जो इस बार एक ऐसे किरदार में नजर आएँगे, जो बेहद गर्मजोशी से भरा और उनके अब तक के रोल्स से बिल्कुल अलग है।

    फिल्म को लेकर जैकी श्रॉफ ने कहा, “द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो के साथ हम हर बच्चे का सपना पूरा कर रहे हैं। यदि आपकी आत्मा जवान रहे और आपकी रीढ़ 90 साल तक मजबूत रहे, तो वही असली सुपरहीरो है। बच्चों के सपने हमेशा सबसे पहले आने चाहिए।” नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक मनीष सैनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रतीक स्मिता पाटिल, भाग्यश्री दसानी, शरत सक्सेना, मिहिर गोडबोले, दुर्गेश कुमार, सहर्ष शुक्ला, शिवांश चोरगे और कुमार सौरभ भी अहम् भूमिकाओं में नजर आएँगे।