By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: Vasai Traffic Congestion: ऑटो मीटर व्यवस्था और रेलवे विकास कार्यों को लेकर विधायक स्नेहा दुबे-पंडित की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Sports > Palghar > VVMC > Vasai Traffic Congestion: ऑटो मीटर व्यवस्था और रेलवे विकास कार्यों को लेकर विधायक स्नेहा दुबे-पंडित की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न!
EntertainmentPalgharVVMC

Vasai Traffic Congestion: ऑटो मीटर व्यवस्था और रेलवे विकास कार्यों को लेकर विधायक स्नेहा दुबे-पंडित की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न!

Vidya Dubey
Last updated: May 11, 2026 3:56 pm
Vidya Dubey
Share
3 Min Read
Vasai Traffic Congestion
Vasai Traffic Congestion
SHARE

Vasai Traffic Congestion: वसई-विरार क्षेत्र में बढ़ती जनसंख्या, यातायात पर बढ़ते दबाव, ऑटो रिक्शा व्यवस्था तथा रेलवे विकास कार्यों की पृष्ठभूमि में वसई विधानसभा की विधायक स्नेहा दुबे-पंडित की उपस्थिति में उनके जनसंपर्क कार्यालय में प्रादेशिक परिवहन विभाग, रेलवे प्रशासन, ट्रैफिक विभाग और ऑटो रिक्शा यूनियन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आम नागरिकों को रोजाना होने वाली यातायात समस्याएं, ऑटो चालकों द्वारा मीटर से यात्रा कराने से इनकार, रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रैफिक जाम, पार्किंग की कमी तथा खराब सड़कों के कारण ऑटो चालकों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान वसई-विरार शहर में कई ऑटो चालकों द्वारा मीटर से यात्रा कराने से मना किए जाने के मुद्दे को गंभीरता से लिया गया।

ऑटो मीटर व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू न होने के कारण यात्रियों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान हेतु ऑटो यूनियनों के साथ जनजागरूकता अभियान चलाने तथा मीटर से यात्रा कराने से इनकार करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए आरटीओ विभाग द्वारा नया शिकायत निवारण नंबर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा पश्चिम रेलवे की चल रही पांचवीं और छठी रेल लाइन परियोजनाओं के कारण भविष्य में रेलवे स्टेशन के आसपास पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था, ऑटो स्टैंड, बस सुविधा तथा यात्रियों की आवाजाही के नियोजन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद लाखों यात्रियों को सुगम एवं व्यवस्थित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महानगरपालिका, रेलवे प्रशासन, ट्रैफिक विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त बैठक जल्द आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

संबंधित खबरें: Anand Villa Fire Breaks: ठाणे के आनंद विला में मीटर बॉक्स में आग लगी – 35 बिजली मीटर जल गए!

बैठक में वसई में परिवहन विभाग के स्वतंत्र कार्यालय के लिए सनसिटी, उमेला और पाचूबंदर क्षेत्र में लगभग दो एकड़ भूमि की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा शासन से मांग करने तथा विधायक स्नेहा दुबे-पंडित द्वारा शासन स्तर पर इस विषय का पाठपुरावा करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही वसई-विरार शहर में बिना परमिट चल रहे ऑटो रिक्शा के कारण बढ़ रही अवैध यात्री वाहतूक, नागरिकों की सुरक्षा और राजस्व नुकसान के मुद्दे भी ऑटो यूनियन पदाधिकारियों द्वारा उठाए गए। परिवहन अधिकारियों ने इस पर विशेष अभियान चलाकर अवैध ऑटो रिक्शा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रादेशिक परिवहन विभाग के दीपक उगले, वसई ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रशांत लांगी, विरार ट्रैफिक विभाग के पुलिस उपनिरीक्षक नितीन जाधव, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक संदेश मेहेर, रेलवे विभाग के अवधेश कुमार पांडे और योगेश कुशवाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ऑटो यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED:Auto Meter Systemmaharashtra newsRailway Development WorkSneha Dubey PanditTraffic JamVasai NewsVasai Traffic CongestionVasai Traffic newsVasai Traffic Update

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
Previous Article The Portal of Force Trailer The Portal of Force Trailer: दिशा पाटनी का एक्शन अवतार, “द पोर्टल ऑफ़ फ़ोर्स” का ट्रेलर हुआ रिलीज!
Next Article Women's T20 World Cup Women’s T20 World Cup: स्कॉटलैंड ने महिला टी-20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा की!
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

Bengal T20 League Men's Auction
Bengal T20 League: मोहम्मद शमी के अनुभव के साथ उतरेगी सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स!
Sports May 11, 2026
Bengal T20 League Men's Auction
Bengal T20 League Men’s Auction: मोहम्मद शमी के अनुभव के साथ उतरेगी सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स!
Sports May 11, 2026
Freestyle Bouts Conclude
Freestyle Bouts Conclude: फ्रीस्टाइल मुकाबले खत्म, दीपक पूनिया ने 92 किग्रा में गोल्ड जीता!
Sports May 11, 2026
Italian Open quarterfinals
Italian Open quarterfinals: कोको गौफ ने शानदार वापसी कर इटेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह!
Sports May 11, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?