Category: Mumbai

  • Chain Accident: अचानक ब्रेक लगने से एक्सीडेंट हुआ ट्रैफिक पुलिस ने जान बचाई!

    Chain Accident: अचानक ब्रेक लगने से एक्सीडेंट हुआ ट्रैफिक पुलिस ने जान बचाई!

    ठाणे: ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी और सूझबूझ की वजह से सोमवार दोपहर ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर कोरम मॉल के सामने फ्लाईओवर पर हुए चेन एक्सीडेंट में एक बड़ा हादसा टल गया। एक्सीडेंट तब हुआ जब मुंबई की ओर जा रही गाड़ियों ने अचानक ब्रेक लगा दिए, और पुलिस टेम्पो ड्राइवर की जान बचाने में कामयाब रही। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे, मुंबई की ओर जा रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रही चार से पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे चेन एक्सीडेंट हो गया। (Chain Accident)

    इस टक्कर में एक टेम्पो ने अपने आगे वाली गाड़ी को ज़ोर से टक्कर मार दी और ड्राइवर टेम्पो में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। टेम्पो में फंसे ड्राइवर को बहुत सावधानी से बाहर निकाला गया।

    पुलिस उपायुक्त (ट्रैफ़िक) पंकज शिरसाठ के गाइडेंस में, कोपरी और वागले एस्टेट ट्रैफ़िक ब्रांच की टीमों ने कोऑर्डिनेट किया और घायल ड्राइवर को तुरंत इलाज के लिए भेजा।इस समय, वागले एस्टेट ट्रैफ़िक ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णा कोंकणी, कोपरी ट्रैफ़िक ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप पाटिल ने अधिकारियों और स्टाफ़ के साथ मिलकर मेहनत से काम किया और रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाया।

  • Mumbra Besieged by Illegal Hawkers: तंवर नगर से कौसा कब्रिस्तान रोड तक अवैध हॉकरों का कब्जा, जाम से हादसे का बढ़ा खतरा!

    Mumbra Besieged by Illegal Hawkers: तंवर नगर से कौसा कब्रिस्तान रोड तक अवैध हॉकरों का कब्जा, जाम से हादसे का बढ़ा खतरा!

    ठाणे: मुंब्रा क्षेत्र के तंवर नगर से कौसा कब्रिस्तान रोड तक सड़क किनारे अवैध हॉकरों और अतिक्रमण की वजह से रोजाना भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो रही है। सड़क के दोनों ओर ठेले, दुकानें और अस्थायी स्टॉल लगने से रास्ता संकरा हो गया है, जिससे वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं पैदल चलने वाले नागरिकों को भी रास्ते पर दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। (Mumbra Besieged by Illegal Hawkers)

    स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दोपहर के बाद से शाम के समय हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं। खासतौर पर शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक सड़क पर भारी भीड़ और वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे नागरिकों में नाराजगी है।

    नागरिकों ने मुंब्रा अतिक्रमण विभाग और संबंधित प्रशासन से मांग की है कि अवैध हॉकरों को तत्काल हटाया जाए और सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी महिला, बच्चे, बुजुर्ग या राहगीर के साथ बड़ा सड़क हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी। नागरिकों ने यातायात व्यवस्था सुधारने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

  • Mumbra Police: जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षकों पर कार्रवाई, मुंब्रा में एनसीआर दर्ज!

    Mumbra Police: जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षकों पर कार्रवाई, मुंब्रा में एनसीआर दर्ज!

    ठाणे: ठाणे शहर के मुंब्रा क्षेत्र में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में एनसीआर (Non-Cognizable Report) दर्ज किया गया है। यह मामला 2 मई 2026 को मुंब्रा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 222 के तहत दर्ज हुआ है। दिवा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त एवं चार्ज जनगणना अधिकारी शिवप्रसाद मारोतराव नागरगोजे की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। (Mumbra Police)

    शिकायत में आरोप है कि Due Drop English School, Global English School और South Indian School, दिवा के कई शिक्षक जनगणना प्रशिक्षण और ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहे। एनसीआर में जिन शिक्षकों के नाम सामने आए हैं, उनमें अनुष्का नाईक, दीपिका पगारे, दिव्या हळदणकर, जयप्रकाश बेन बन्सी, कल्पना महाले, माधुरी गुरव सहित अन्य शिक्षक शामिल हैं।

    इनके अलावा कुछ अन्य शिक्षकों के नाम भी रिपोर्ट में दर्ज हैं। प्रशासन के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 से जनगणना 2027 के तहत प्रशिक्षण सत्र शुरू किया गया था, जिसमें उपस्थित रहना संबंधित कर्मचारियों के लिए अनिवार्य था। इसके बावजूद आरोपियों ने ड्यूटी से अनुपस्थित रहकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज कर संबंधित शिकायतकर्ता को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की सलाह दी है।

  • Titwala Havaldar Suicide: येलो गेट पुलिस स्टेशन के हवलदार ने की आत्महत्या, टिटवाला रेलवे पुल के नीचे मिला शव!

    Titwala Havaldar Suicide: येलो गेट पुलिस स्टेशन के हवलदार ने की आत्महत्या, टिटवाला रेलवे पुल के नीचे मिला शव!

    ठाणे: मुंबई में तैनात पुलिस विभाग से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। येलो गेट पुलिस स्टेशन में कार्यरत हवलदार भाऊराव दगडू घागे ने टिटवाला रेलवे पुल के नीचे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस महकमे और स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। (Titwala Havaldar Suicide)

    प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय सामने आई जब स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे एक व्यक्ति को फंदे से लटका हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा इस मामले में सभी संभावित पहलुओं—व्यक्तिगत तनाव, पारिवारिक कारण या नौकरी से जुड़े दबाव—को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मृतक हवलदार येलो गेट ड्यूटी पर नियमित रूप से तैनात थे और हाल ही में किसी गंभीर परेशानी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

    हालांकि, सहकर्मियों और परिवार के लोगों से पूछताछ कर वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर पुलिस कर्मियों के मानसिक तनाव और कार्य के दबाव जैसे मुद्दों को उजागर कर दिया है।

  • Kalyan Nakshatra Lawns: दर पे तेरे आ गए…श्याम भक्ति में झूमे बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी क्या बच्चे क्या बूढ़े!

    Kalyan Nakshatra Lawns: दर पे तेरे आ गए…श्याम भक्ति में झूमे बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी क्या बच्चे क्या बूढ़े!

    ठाणे: कल्याण में सजा खाटू वाले श्याम बाबा का दरबार।इसी अरदास के साथ श्री खाटू वाले श्याम बाबा का विशाल आयोजन कल्याण के नक्षत्र लॉन्स आधारवाड़ी में आयोजित किया गया। करने वाले ओर कराने वाले बाबा श्री खाटू श्याम के नाम से आयोजन का आगाज हुआ। सर्व प्रथम गणेश वंदना हुई तत्पश्चात कलाकारों द्वारा बाबा श्याम के मधुर व जोशीले भजनों की झड़ी सी लगा दी।(Kalyan Nakshatra Lawns)

    जहां एक ओर बारी बारी कलाकार आते रहे ओर अपनी अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुतियां देते रहे। वही दूसरी ओर बाबा श्याम प्रेमी मधुर धुनों पर झूमते ओर नाचते नजर आए। फिर क्या बुजुर्ग क्या युवा क्या बच्चे क्या महिलाएं। सभी बाबा श्याम की भक्ति में लीन हुए नजर आ रहे थे।

    एक ओर बाबा श्याम की ज्योत के दर्शन को लगी लंबी कतार तो दूसरी ओर कतार में खड़े श्याम प्रेमियों का दुप्पटे पहना कर स्वागत किया जा रहा था।वही दूसरी ओर आयोजन में आए श्याम प्रेमियों पर रहे रहे कर किया गया इत्र का छिड़काव । भाती भाती के इत्र के छिड़काव से सारा पंडाल महक उठा। एक ओर प्रसाद वितरण तो दूसरी ओर अल्पाहार की सुसज्जीत व्यवस्था की गई थी।

    वही श्री खाटू वाले श्याम बाबा का काल्पनिक मंदिर रंगीन चकाचौंध रोशनी से जगमगा रहा था। मंदिर में फूलों की सजावट श्याम प्रेमियों के मन को लुभा रही थी। अतिथियों के बैठने की व्यवस्था महिलाओं ओर पुरुषों के लिए अलग अलग राखी गई थी। वही दूसरी ओर भोजन का पंडाल लगाया गया था जिसमें स्वादिष्ट व्यंजन की व्यवस्था की गई थी।

    सबसे बड़ी बात तो यह देखने को मिली कि इतना विशाल आयोजन था पर आयोजक के नाम पर करने वाले श्री खाटू श्याम ओर करवाने वाले भी श्री खाटू श्याम थे। जैसे जैसे समय बीता श्याम प्रेमियों की भीड़ भी बढ़ती चली गई। सभी श्याम प्रेमियों को भक्ति की धुनों का जैसे नशा सा छाया हो इतना ही नहीं श्याम भक्ति का नशा जैसे सर चढ़ कर बोल रहा था।

    सभी श्याम प्रेमि अपनी अपनी मस्ती में झूम रहे थे। देश के अलग अलग भागों से आए कलाकारों ने शमा बांधे रखी शाम 5 बजे कार्यक का प्रारंभ हुआ। जो देर रात्रि तक चलता रहा श्याम प्रेमि मंत्र मुग्ध होकर आयोजन का लुफ्त उठाते हुए कब रात हुई पता ही नहीं चला।

  • Balasaheb Janm Shabdi: भिवंडी में बालासाहेब ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    Balasaheb Janm Shabdi: भिवंडी में बालासाहेब ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    भिवंडी: शिवसेना प्रमुख Bal Thackeray के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भिवंडी में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। Uddhav Thackeray के निर्देशानुसार महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर यह शिविर मध्यवर्ती शिवसेना कार्यालय में संपन्न हुआ।

    जिला प्रमुख कुंदन पाटिल के मार्गदर्शन और विधानसभा प्रमुख उमेश कोंडलेकर के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का संचालन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और लाइफलाइन हिजामा सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ शिवसैनिकों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज, बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    शिविर में आयुर्वेदिक उपचार, मुफ्त दवाएं और विभिन्न आधुनिक थेरेपी के माध्यम से गठिया, मधुमेह, अस्थमा, हृदय रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग सहित कई बीमारियों की जांच और उपचार किया गया। कपिंग थेरेपी, कोरियन मैट थेरेपी, फ्लेम थेरेपी और नीडल थेरेपी जैसी आधुनिक पद्धतियों का लाभ भी नागरिकों को मिला।इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी, शिवसैनिक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समीर खिसमतराव और वैभव काठवले का विशेष योगदान रहा।

  • Pune News:पुणे कांड पर सियासत तेज: कानून व्यवस्था पर विपक्ष ने उठाया सवाल

    Pune News:पुणे कांड पर सियासत तेज: कानून व्यवस्था पर विपक्ष ने उठाया सवाल

    ‘शक्ति कानून’ लागू करने की मांग: पुर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख

    दुष्कर्मी को जल्दी फांसी दी जाय: सांसद वर्षा गायकवाड

    मुंबई। पुणे जिले(Pune) के नसरापुर (भोर) और चाकण में मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं से महाराष्ट्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इन घटनाओं को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

    राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट) के नेता व पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि 24 घंटे के भीतर ऐसी दो घटनाएं होना दर्शाता है कि राज्य में कानून का डर खत्म हो चुका है। उन्होंने ‘शक्ति कानून’ को तुरंत लागू करने की मांग करते हुए कहा कि यह कानून अभी भी केंद्र की गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के पास लंबित है। उनके अनुसार, यदि यह कानून लागू होता तो दोषियों को 21 दिनों के भीतर फांसी की सजा मिल सकती थी और अपराधियों में डर पैदा होता।

    वहीं, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह घटना मानवता पर कलंक है और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा में सरकार पूरी तरह विफल रही है।

    सांसद वर्षा गायकवाड ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि हर घटना के बाद केवल बयान दिए जाते हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं बचा है।

    दोनों नेताओं ने नसरापुर और चाकण मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर जल्द से जल्द दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। साथ ही राजनीतिक मतभेद भुलाकर ‘शक्ति कानून’ को तत्काल लागू करने पर जोर दिया है।इन घटनाओं के बाद पूरे महाराष्ट्र में आक्रोश का माहौल है और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।

  • Nagad Pe: दूधवालों और अख़बार विक्रेताओं के लिए ‘नगदपे’ ऐप लॉन्च, डिजिटल भुगतान को मिलेगा बढ़ावा

    Nagad Pe: दूधवालों और अख़बार विक्रेताओं के लिए ‘नगदपे’ ऐप लॉन्च, डिजिटल भुगतान को मिलेगा बढ़ावा

    मुंबई। असंगठित क्षेत्र के कामगारों को डिजिटल वित्तीय सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से फिनटेक प्लेटफॉर्म NagadPe का रविवार को मुंबई में शुभारंभ किया गया। यह ऐप खासतौर पर दूध विक्रेताओं, अख़बार वितरकों और छोटे दैनिक कमाई करने वाले कामगारों के लिए तैयार किया गया है।इस ऐप के जरिए उपयोगकर्ता डिजिटल चालान बना सकते हैं, समय पर भुगतान प्राप्त कर सकते हैं और अपनी एक विश्वसनीय वित्तीय पहचान विकसित कर सकते हैं। इससे उन्हें भविष्य में ऋण और अन्य औपचारिक वित्तीय सेवाओं तक पहुंच आसान हो सकेगी।

    भारत में आज भी लाखों छोटे कामगार कागज़ी हिसाब-किताब और महीने के अंत में नकद भुगतान पर निर्भर हैं, जिससे देरी और लेनदेन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं। NagadPe इस पारंपरिक व्यवस्था को बदलने का प्रयास करता है, जहां भुगतान संग्रह, ग्राहक प्रबंधन और बहीखाते की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।

    कंपनी के सह-संस्थापक गजेंद्र गर्ग ने कहा कि “देश की रोजमर्रा की अर्थव्यवस्था इन छोटे कामगारों पर टिकी है, लेकिन उनकी वित्तीय व्यवस्था अब भी पुरानी है। हमारा लक्ष्य उन्हें सरल और पारदर्शी डिजिटल समाधान देकर सशक्त बनाना है।”इस प्लेटफॉर्म की खासियतों में आसान ऑनबोर्डिंग, तकनीकी ज्ञान की जरूरत न होना और जल्द ही स्थानीय भाषाओं का समर्थन शामिल है। मुंबई से शुरू हुआ यह ऐप जल्द ही महाराष्ट्र और देश के अन्य शहरों में विस्तार करेगा।

    NagadPe फिलहाल एंड्रॉइड पर उपलब्ध है और दूध वितरण, अख़बार सप्लाई, लॉन्ड्री, छोटे दुकानदारों सहित नियमित नकद लेनदेन करने वाले कामगारों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

  • Skoda Auto Volkswagen India Private Limited: SAVWIPL ने बढ़ाया R&D विस्तार, पुणे टेक्नोलॉजी सेंटर के नए विंग का उद्घाटन

    मुंबई। Skoda Auto Volkswagen India Private Limited (SAVWIPL) ने पुणे के बानेर स्थित अपने टेक्नोलॉजी सेंटर के नए विंग का उद्घाटन किया है। इस विस्तार के साथ कंपनी ने भारत में अपने अनुसंधान एवं विकास (R&D) नेटवर्क को और मजबूत किया है।

    करीब 33,000 वर्ग फुट में फैला यह नया सेंटर एडवांस्ड व्हीकल डेवलपमेंट, प्लेटफॉर्म इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस और सस्टेनेबल मोबिलिटी इनोवेशन पर केंद्रित है। यह विस्तार चाकन प्लांट के साथ मिलकर काम करेगा, जिससे कंपनी की कुल इंजीनियरिंग टीम 450 से अधिक हो गई है।कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ Piyush Arora ने कहा कि पुणे में R&D विस्तार भारत में कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नए विंग के जरिए कंपनी डिजिटलाइजेशन, ऑटोमेशन और एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी में अपनी क्षमताएं बढ़ाएगी।

    Skoda Auto Volkswagen India Private Limited का टेक्नोलॉजी सेंटर पुणे 2019 से सक्रिय है और भारतीय बाजार के लिए वाहनों के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। इसने Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq और Skoda Kylaq जैसे मॉडलों के विकास में योगदान दिया है।यह नया विस्तार ‘मेड इन इंडिया फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड’ विजन को आगे बढ़ाते हुए भारत को वैश्विक ऑटोमोटिव इनोवेशन हब के रूप में मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Drishti Eye Hospital: विरार में ‘दृष्टि आई हॉस्पिटल’ का अत्याधुनिक केंद्र शुरू, अब मिलेगी विश्वस्तरीय नेत्र सेवा

    Drishti Eye Hospital: विरार में ‘दृष्टि आई हॉस्पिटल’ का अत्याधुनिक केंद्र शुरू, अब मिलेगी विश्वस्तरीय नेत्र सेवा

    विरार। विरार पश्चिम में Drishti Eye Hospital के विस्तारित और अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में किया गया। इस नए केंद्र के शुरू होने से विरार और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब उच्चस्तरीय नेत्रचिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी।

    उद्घाटन समारोह में Hitendra Thakur, Kshitij Thakur, Rajeev Patil, Ajiv Patil सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।अस्पताल के संस्थापक एवं संचालक Dr Hemant Chasia के नेतृत्व में Drishti Eye Hospital पिछले 19 वर्षों से नेत्र सेवाएं प्रदान कर रहा है। वर्ष 2007 में शुरू हुए इस अस्पताल में अब तक 20,000 से अधिक सफल मोतियाबिंद सर्जरी की जा चुकी हैं और यह LASIK व अन्य रिफ्रेक्टिव सर्जरी में विशेषज्ञता रखता है।

    नए केंद्र में विरार का पहला ‘अल्ट्रा एचडी LASIK’ मशीन स्थापित किया गया है, जो जर्मन तकनीक पर आधारित है और अत्यंत सटीक व सुरक्षित दृष्टि सुधार में सक्षम है। यहां कैटरैक्ट सर्जरी, LASIK, ग्लूकोमा उपचार, रेटिना केयर और आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    इस अवसर पर Dr Hemant Chasia ने कहा कि मरीजों का विश्वास उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और इस विस्तार का उद्देश्य विश्वस्तरीय नेत्र सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।यह नया केंद्र विरार के यशवंत प्रेस्टीज बिल्डिंग, डी-मार्ट के पास और न्यू विवा कॉलेज के सामने स्थित है, जो क्षेत्र के मरीजों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।