Category: Maharashtra Police

  • बांद्रा रेलवे स्टेशन पर बंगाल के चोर गिरोह का पर्दाफाश; 8 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.5 लाख के गहने जब्त

    बांद्रा रेलवे स्टेशन पर बंगाल के चोर गिरोह का पर्दाफाश; 8 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.5 लाख के गहने जब्त

    बांद्रा स्टेशन का CCTV फुटेज विश्लेषण करती टीम, “बांद्रा स्टेशन चोरी मामले की जांच करते हुए CCTV फुटेज की जांच करती पुलिस टीम”

    मुंबई: रेलवे पुलिस आयुक्त राकेश कलासागर के नेतृत्व में बांद्रा रेलवे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से आए शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से ₹3,50,251 मूल्य के आभूषण जब्त किए गए हैं।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम
    रफीकुल जाकिर हुसैन शाह, इंद्रिश सलीम लश्कर, तुतुल यूनुस शेख, नवाब अली रहमत अली मुल्ला, सैफुद्दीन मुजीबुर रहमान शेख, जाकिर रईस फकीर, अब्दुल सलाम जमात अली गाजी और रमजान सुरमत मुल्ला – सभी आरोपी दक्षिण और पश्चिम 24 परगना (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले हैं।

    25 जुलाई को करण रमेश अल्वा (नालासोपारा निवासी) जब बांद्रा स्टेशन पर डाउन विरार लोकल की प्रथम श्रेणी में चढ़ रहे थे, तब एक अज्ञात शातिर चोर ने उनका सोने का चेन चुरा लिया।
    शिकायत मिलने के बाद बांद्रा रेलवे पुलिस ने स्टेशन परिसर और आस-पास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले, जिससे उन्हें गिरोह के कुछ सदस्य हाजी अली इलाके में जाते हुए नजर आए। वहां घेराबंदी कर सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी उजागर
    गिरफ्तार आरोपियों पर दादर, बोरीवली, अंधेरी समेत मुंबई के कई रेलवे पुलिस स्टेशनों में पहले से ही चेन स्नैचिंग, चोरी जैसे अपराध दर्ज हैं।

    गिरफ्तारी व पूछताछ में कबूलनामा
    थाने लाकर जब आरोपियों से गहन पूछताछ की गई तो उन्होंने रेलवे स्टेशनों से चेन और अन्य गहने चुराने की बात स्वीकार कर ली।

    पुलिस अधिकारियों का नेतृत्व
    यह कार्रवाई रेलवे पुलिस आयुक्त राकेश कलासागर, डीसीपी सुनीता ठाकरे, सहायक पुलिस आयुक्त किशोर शिंदे के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नंदकुमार खड़कीकर की टीम ने की।

  • Minor Missing Cases, Higher Number of Girls: भिवंडी में छह महीने में 142 नाबालिग लापता, लड़कियों की संख्या अधिक; 90% को खोजने में सफल रही पुलिस

    Minor Missing Cases, Higher Number of Girls: भिवंडी में छह महीने में 142 नाबालिग लापता, लड़कियों की संख्या अधिक; 90% को खोजने में सफल रही पुलिस

    भिवंडी। शहर में नाबालिगों के लापता होने की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। जनवरी 2025 से जून 2025 तक के छह महीनों में भिवंडी पुलिस उपायुक्त परिक्षेत्र से कुल 142 नाबालिग बच्चे लापता हुए हैं, जिनमें 95 लड़कियां और 47 लड़के शामिल हैं। राहत की बात यह है कि पुलिस ने अब तक 126 बच्चों को सकुशल ढूंढ निकाला, यानी लगभग 90% मामलों में सफलता प्राप्त की है।

    🔍 लापता होने के पीछे मुख्य कारण:

    • माता-पिता की डांट से घर छोड़ना
    • परीक्षा में कम अंक आने पर तनाव
    • प्रेम-प्रसंग में बहकाव
    • सोशल मीडिया और मोबाइल के ज़रिए गलत जानकारी
    • टीवी और OTT प्लेटफॉर्म से प्रभावित होकर गलत निर्णय

    📊 आंकड़ों में लापता नाबालिग:

    वर्गलापतामिलाअभी लापता
    लड़के474403
    लड़कियाँ958213
    कुल14212616

    👮 पुलिस की कार्रवाई और पुनर्वास

    पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे के अनुसार, हर पुलिस स्टेशन में स्पेशल टीम गठित की गई है जो लापता बच्चों की खोज में लगी है। कई बच्चों को दूसरे राज्यों से लाया गया।
    लौटाए गए बच्चों की काउंसलिंग, मेडिकल जांच और आवश्यकता पड़ने पर POCSO एक्ट के तहत मामले दर्ज किए जाते हैं।

    🧠 मनोचिकित्सकीय विश्लेषण

    डॉ. विजय तेली, मनोचिकित्सक, ठाणे जिला अस्पताल के अनुसार—
    “मोबाइल, OTT, टीवी और संवाद की कमी, बच्चों को भ्रमित कर रही है। 15 से 18 साल की उम्र में उन्हें सही मार्गदर्शन और ध्यान की ज़रूरत है।”

  • Clean Drinking Water Facility Launched for Students: भिवंडी मनपा स्कूल में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल सुविधा शुरू, जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट और एस.आर. ग्रुप की पहल

    Clean Drinking Water Facility Launched for Students: भिवंडी मनपा स्कूल में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल सुविधा शुरू, जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट और एस.आर. ग्रुप की पहल

    राष्ट्रीय स्वाभिमान। संजय दुबे
    भिवंडी। जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से एस.आर. ग्रुप ऑफ़ कंपनीज द्वारा भिवंडी महानगरपालिका स्कूल नंबर 54, रावजी नगर में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक अत्याधुनिक जल शुद्धिकरण मशीन का उद्घाटन किया गया।

    इस अवसर पर उद्घाटन समारोह के मुख्य उद्घाटक श्री रमाकांत पांडा तथा प्रमुख अतिथि पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी, एडवोकेट हर्षल पाटिल और प्रशांत लाड उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और संस्थाओं के प्रयासों की प्रशंसा की।

    विद्यालय प्रशासन एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने एस.आर. ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के चेयरमैन रमाकांत पांडा, बिस्वारंजन पांडा और जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी मंगेश यादव तथा विनोद येनागंदला के प्रति आभार व्यक्त किया।

    यह पहल विद्यार्थियों को सुरक्षित और स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उनके स्वास्थ्य और शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक सुधार की उम्मीद की जा रही है।