Category: Chhattisgarh

  • Rajnandgaon Chhattisgarh News:तुमडीबोड पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझाया: दीवानभेडी में आपसी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    Rajnandgaon Chhattisgarh News:तुमडीबोड पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझाया: दीवानभेडी में आपसी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    राष्ट्रीय स्वाभिमान। हेमंत वर्मा

    राजनांदगांव: पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के निर्देश पर तुमडीबोड पुलिस चौकी ने ग्राम दीवानभेडी में हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    घटना का विवरण

    दिनांक 19 सितंबर 2025 को सुबह करीब 10:00 बजे मोबाइल पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दीवानभेडी पंचायत भवन के पास घनश्याम साहू नामक युवक की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दिलीप पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पंचायत भवन के पास घनश्याम साहू अचेत अवस्था में मिला, जिसे ग्रामीणों ने बताया कि उसे गुलैल रखने के आरोप में फूलसिंग साहू, राहुल यादव और अन्य लोगों ने मिलकर हाथ-मुक्का, लात-घूंसा और डंडे से पीटा।

    घनश्याम को गंभीर चोटें आईं, विशेष रूप से सिर, कोहनी, हाथ और पैरों में। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल, राजनांदगांव ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    प्राथमिकी और जांच

    मृतक के भाई चंद्रशेखर साहू ने पुलिस चौकी मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसे गांव के अशोक साहू और देवेंद्र साहू ने फोन कर बताया कि उसके भाई को गांव वाले मार रहे हैं। मौके पर पहुँचने पर घनश्याम ने खुद बताया कि उसे गुलैल रखने के आरोप में पीटा गया।

    पुलिस ने अपराध क्रमांक 434/2025, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। एफएसएल यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया। मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंपा गया।

    आरोपी गिरफ्तार

    दिनांक 20 सितंबर 2025 को तीन आरोपियों:

    1. फूलबाई साहू (65 वर्ष)
    2. फूलसिंग साहू (70 वर्ष)
    3. राहुल यादव (25 वर्ष) सभी निवासी दीवानभेडी, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर कार्रवाई की।

  • जापान और दक्षिण कोरिया की सफल यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    जापान और दक्षिण कोरिया की सफल यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आठ दिन की जापान और दक्षिण कोरिया की विदेश यात्रा पूरी कर आज रायपुर लौटे। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। पारंपरिक कर्मा और पंथी नृत्यों की थिरकन से पूरा एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा। पुष्प वर्षा, गजमालाओं और गर्मजोशी से लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। एयरपोर्ट के निकास द्वार से मीडिया गैलेरी तक पहुंचने में उन्हें करीब 15 मिनट लगे।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा बेहद सफल रही है।

    विदेशी निवेश और औद्योगिक विकास के नए रास्ते

    उन्होंने बताया कि इस दौरे से छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश और औद्योगिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे। जापान द्वारा भारत में 6 लाख करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की गई है, जिसका बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा। एआई, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश की सहमति बनी है, जिससे युवाओं के लिए व्यापक रोजगार अवसर सृजित होंगे।


    साय ने बताया कि जापान के ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ का पवेलियन आकर्षण का केंद्र रहा, जहां प्रतिदिन तीस हजार से अधिक लोग पहुंचे। खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ की औद्योगिक संभावनाओं की जानकारी जापानी भाषा में दी गई, जिससे निवेशकों तक राज्य की विशेषताओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सफलता मिली।
    उन्होंने कहा कि पहली बार छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल दक्षिण कोरिया पहुंचा और वहां स्थानीय भाषा में प्रस्तुतिकरण किया गया। कोरिया में आईसीसीके के साथ एमओयू हुआ, जिसके तहत छत्तीसगढ़ के लिए स्किल मैनपावर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा साबित करती है कि छत्तीसगढ़ केवल देश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया में अपने उत्पादों की पहचान बनाएगा और निवेश आकर्षित करेगा।

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत युवा दिवस पर खेल सप्ताह आयोजित, विजेता बालिकाओं को मिला सम्मान

    एमसीबी। भारत सरकार की लोकप्रिय योजना “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अन्तर्गत मिशन शक्ति हब एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा युवा दिवस के अवसर पर खेल सप्ताह का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं की प्रतिभा को सामने लाना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और हर क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।


    जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेकंट के निर्देश और जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कुमार खाती के मार्गदर्शन में जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक शाला बौरीडांड में खेल सप्ताह की शुरुआत हुई।
    आउटडोर खेलों में खो-खो, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, 100 मीटर दौड़ और फ्लाइंडनेस जैसे खेल हुए, वहीं इनडोर खेलों में कैरम, लूडो और सांप-सीढ़ी का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम में बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।


    कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक एन. लकरा, शिक्षक मंजुला डे, रीना साहू, राजकुमार यादव और मिशन शक्ति (हब) टीम सहित नवा बिहान एवं सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम का विशेष सहयोग रहा। श्रीमती तारा कुशवाहा ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया और कहा कि इस तरह के आयोजन से बालिकाओं का आत्मविश्वास मजबूत होता है और वे समाज व देश में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

  • Relative Driven to Suicide by Mother-Daughter Duo’s Harassment: चिरमिरी में मां-बेटी की प्रताड़ना और ठगी से तंग आकर रिश्तेदार ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

    Relative Driven to Suicide by Mother-Daughter Duo’s Harassment: चिरमिरी में मां-बेटी की प्रताड़ना और ठगी से तंग आकर रिश्तेदार ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

    चिरमिरी। चिरमिरी में मां-बेटी की प्रताड़ना और ठगी से तंग आकर रिश्तेदार ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांचछत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां-बेटी की प्रताड़ना और ठगी से तंग आकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। चिरमिरी थाना प्रभारी आर.एन. गुप्ता ने बताया कि प्रार्थी रामा राव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके छोटे भाई श्याम राव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।

    सुसाइड नोट में ठगी और धमकी का खुलासा
    श्याम राव ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह तनुश्री और मीनाक्षी राव से मानसिक रूप से काफी परेशान थे। सुसाइड नोट के अनुसार, दोनों ने 9.30 लाख रुपये की ठगी की और नौकरी से निकालने व जेल भेजने की धमकी देकर और पैसे की मांग की। इसके अलावा, कार्तिक राव और उनके परिजनों द्वारा भी श्याम राव को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने यह कठोर कदम उठाया।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी
    पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गुप्ता ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, आरोपी फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना की जाएगी।

    लालच ने तोड़ा परिवार
    मृतक श्याम राव पीएचई विभाग में कार्यरत थे और उनके पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि डाल्फिन रेस्टोरेंट के संचालक और रिश्तेदारों ने पैसे के लालच में श्याम राव को इस कदर परेशान किया कि एक हंसता-खेलता परिवार बिखर गया। परिजन और श्याम राव के चाहने वाले गहरे सदमे में हैं और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

    न्याय की गुहार
    परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए। इस घटना ने न केवल चिरमिरी बल्कि पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • बोदेला में युवक की हत्या, 6 नाबालिग आरोपी 4 घंटे में गिरफ्तार

    बोदेला में युवक की हत्या, 6 नाबालिग आरोपी 4 घंटे में गिरफ्तार

    राजनांदगांव। ग्राम बोदेला में बुधवार शाम कार्यक्रम के दौरान चाकू से गोदकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 4 घंटे के भीतर 6 नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें से तीन आरोपी तुमडीबोड़ और तीन आरोपी पेटेश्री से गिरफ्तार किए गए। मामले की शुरुआत उस समय हुई जब प्रार्थी जितेंद्र बंजारे (उम्र 27 वर्ष, निवासी सिवनीखुर्द, पुलिस चौकी तुमडीबोड़) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 अगस्त 2025 को शाम करीब 7:30 बजे महाकाल रैली में भाग लेकर बोदेला लौटने के बाद प्रसाद वितरण के समय कुछ नाबालिग लड़कों ने युवराज बंजारे पर हाथ-मुक्कों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पेट में गंभीर चोट लगने से उसे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 66/25 धारा 194 बीएनएसएस. कायम कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर (अपराध क्रमांक 368/25 धारा 103(1), 192(2) बीएनएस.) विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और अनुविभागीय अधिकारी डोगरगढ़ आशीष कुजाम के निर्देशन में पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप पटेल, तुमडीबोड़ पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। लगातार पतासाजी और पूछताछ में सामने आया कि युवराज की हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई। पुलिस ने पर्याप्त सबूत मिलने पर सभी 6 नाबालिग आरोपियों को 8 अगस्त 2025 को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर सुरक्षात्मक अभिरक्षा में भेज दिया।