नोएडा। सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून सभागार में आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘श्री सिद्ध विष्णु सुदर्शन कवच महाअनुष्ठान’ का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट के कुलप्रमुख परमप्रज्ञ जगद्गुरु प्रो. पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज ने किया। उनके वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा सभागार आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा। देशभर से आए सैकड़ों श्रद्धालु इस अनुष्ठान में सम्मिलित हुए।
गुरुदेव ने सुदर्शन चक्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल आयुध नहीं, बल्कि धर्म और न्याय की रक्षा का दिव्य प्रतीक है। जैसे श्रीकृष्ण ने असुरों के नाश के लिए इसका प्रयोग किया, वैसे ही साधक की पूजा से यह नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है।
ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता मां यामिनी श्री ने कहा कि आर्यम जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चनाएं विश्व स्तर पर सनातन धर्म की प्रतिष्ठा को बढ़ा रही हैं। इस अवसर पर ध्वजारोहण भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में राकेश रघुवंशी, संध्या रघुवंशी सहित अनेक भक्तों का योगदान रहा।
Category: New Delhi
-

Janmashtami And Indepenceday: नोएडा में जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस पर ‘श्री सिद्ध विष्णु सुदर्शन कवच महाअनुष्ठान’ सम्पन्न
-

Water is life:जल जीवन मिशन से बदल गई प्यारेलाल की दुनिया, अब हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल
एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत गढ़वार में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों की जिंदगी बदल दी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत संचालित इस योजना ने न सिर्फ पानी की कमी दूर की, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका में भी सकारात्मक बदलाव लाए हैं।
पहले पानी के लिए लंबी जद्दोजहद
गांव के निवासी प्यारेलाल बताते हैं कि पहले स्वच्छ पानी के लिए रोजाना कुएं या तालाब से लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। गर्मी में यह परेशानी और बढ़ जाती थी, साथ ही असुरक्षित पानी से बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता था।
‘हर घर नल से जल’ बना बदलाव का आधार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू इस योजना से अब हर घर तक पाइपलाइन के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है। साफ पानी मिलने से गांव में संतोष और प्रसन्नता का माहौल है।
महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा लाभ
अब महिलाएं और बच्चे पानी ढोने में समय बर्बाद नहीं करते। बच्चे नियमित स्कूल जा रहे हैं और महिलाएं आयवर्धक कार्यों में समय दे रही हैं। बीमारियों में कमी से स्वास्थ्य खर्च भी घटा है।
गांव के लोग कहते हैं—जल जीवन मिशन ने उनके भविष्य को नई दिशा दी है और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी वरदान साबित होगा। -

The terror of Gosaipur outpost in-charge Chandrabhushan Yadav: योगी हो या मोदी, किसी से नहीं डरता… : गोसाईपुर चौकी इंचार्ज चन्द्रभूषण यादव
“योगी हो या मोदी, किसी से नहीं डरता…” : गोसाईपुर चौकी इंचार्ज का घमंडी ऐलान, अपराधियों का साम्राज्य कायम
चोलापुर से रिपोर्ट
वाराणसी । उत्तर प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार के दावे, चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी इंचार्ज चन्द्रभूषण यादव और दिवान संजीव सिंह के कारनामों के सामने खोखले साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ये दोनों पुलिसकर्मी न केवल अपराधियों को संरक्षण देते हैं, बल्कि पीड़ितों को इतना परेशान करते हैं कि वे न्याय की उम्मीद छोड़कर गांव छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं।गांव में जुआ, अवैध शराब, नशे का कारोबार और जबर्दस्ती वसूली का धंधा बेखौफ चल रहा है। शिकायत करने पर पीड़ितों को उल्टा धमकाया जाता है और “सुलह” के नाम पर दोनों पक्षों से वसूली की जाती है। यही नहीं, पैसा न देने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है।
नेहियां गांव के चंदन गुप्ता और उनका परिवार, गांव के ही दबंग अंकित जायसवाल, रत्नेश सिंह उर्फ बंदूक और अंकित सिंह उर्फ बाहुबली की दबंगई से इतना त्रस्त हो गया कि अपना घर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीण बताते हैं कि यही दबंग गांव में खुलेआम आतंक मचा रहे हैं और चौकी इंचार्ज से उन्हें खुला संरक्षण मिला हुआ है।
मामले को और गंभीर बनाने वाला चौकी इंचार्ज का वह बयान है जो उन्होंने खुलेआम लोगों के सामने दिया—
“योगी हो या मोदी, किसी से नहीं डरता… इस बार इनकी सरकार नहीं रहेगी।”
यह बयान न सिर्फ प्रदेश सरकार बल्कि केंद्र सरकार की कानून-व्यवस्था पर सीधा हमला है। सवाल उठता है कि जिस प्रदेश में पुलिस के निचले स्तर के अधिकारी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक को चुनौती दे रहे हों, वहां अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद होंगे।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गोसाईपुर का किसन मिश्रा नाबालिग लड़कियों को फंसाकर देह व्यापार के गोरखधंधे में धकेलता है और उसे भी दोनों पुलिसकर्मियों का संरक्षण प्राप्त है। ग्रामीण कहते हैं कि यह पुलिस अब रक्षक नहीं, बल्कि भक्षक बन चुकी है।
लोगों का आक्रोश इस बात को लेकर भी है कि जिस हिंदू राष्ट्र की बात मंचों से की जाती है, उसी में एक हिंदू दूसरे हिंदू को दबाकर, लूटकर और प्रताड़ित कर रहा है। सवाल यह है कि क्या ऐसे ही “रामराज्य” और “नया भारत” का निर्माण होगा, जहां पीड़ित न्याय के लिए भटकता रहे और अपराधी पुलिस की छत्रछाया में राज करे?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह मामला केवल कानून-व्यवस्था की नाकामी नहीं, बल्कि उनकी साख पर सीधा धब्बा है। अगर इस पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तो यह साबित हो जाएगा कि “अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश” और “भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस” जैसे नारे सिर्फ चुनावी भाषणों तक सीमित हैं।

रत्नेश सिंह उर्फ बंदूक

अंकित सिंह उर्फ बाहुबली
-
काशी-अयोध्या-प्रयागराज तीर्थ यात्रा के लिए 14 अगस्त को दादर से विशेष ट्रेन रवाना
मुंबईI RCTC द्वारा संचालित यह 8 रात / 9 दिन की विशेष यात्रा 2nd AC चार्टर्ड कोच में दादर से शुरू होकर काशी विश्वनाथ मंदिर, राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी और त्रिवेणी संगम जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों तक जाएगी। यात्रा में ठहराव, भोजन, बस यात्रा और बीमा सहित सभी सुविधाएं ₹34,700/- प्रति व्यक्ति में शामिल हैं। बुकिंग irctctourism.com या 8287931886 पर करें।