Category: Punjab

  • (DELHI PARLIAMENT MARCH VIOLENCE) दिल्ली संसद मार्च में बवाल: आंसू गैस, लाठीचार्ज और पथराव; 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, CJP ने रखीं तीन मांगें

    (DELHI PARLIAMENT MARCH VIOLENCE) दिल्ली संसद मार्च में बवाल: आंसू गैस, लाठीचार्ज और पथराव; 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, CJP ने रखीं तीन मांगें

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में संसद मार्च के दौरान जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगहों पर झड़पें हुईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। वहीं, प्रदर्शनकारियों की ओर से कई स्थानों पर पथराव किए जाने की भी सूचना है, जिसमें 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, घायल पुलिसकर्मियों में 10 से अधिक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) तथा दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा (DANIPS) के अधिकारी भी शामिल हैं। सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई कर्मियों का इलाज अभी जारी है। दूसरी ओर, झड़पों में कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं।

    DELHI PARLIAMENT MARCH VIOLENCE

    शाम करीब चार बजे सुरक्षा बलों ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए कार्रवाई की। प्रदर्शन स्थल पर लगाए गए टेंट हटाए गए और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

    इस बीच CJP के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। बैठक के बाद जेपी नड्डा ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन और अनशन समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार से बातचीत का प्रस्ताव आया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई। हालांकि CJP ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    CJP की तीन प्रमुख मांगें

    • शिक्षा मंत्री का इस्तीफा।
    • सोनम वांगचुक को रिहा किया जाए तथा उनके आने-जाने पर किसी प्रकार की रोक न लगाई जाए।
    • नीट पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

    फिलहाल CJP की इन मांगों पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस ने हिंसा, पथराव और कानून-व्यवस्था भंग करने की घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।

  • Firozpur Incident: ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत!

    Firozpur Incident: ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत!

    Firozpur Incident: पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सदस्य एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन से जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी की सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग वाहन के भीतर ही फंस गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस तथा एम्बुलेंस को सूचना दी। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को वाहन से बाहर निकाला।

    संबंधित खबर: Congress Protest: दलित और अल्पसंख्यक मुद्दों को लेकर कांग्रेस 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर करेगी प्रदर्शन

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

    पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्ती से पालन की मांग की है।

  • Amritsar Student Suicide Case: छात्रा की आत्महत्या पर हर्ष मल्होत्रा ने पंजाब सरकार और ‘आप’ पर साधा निशाना

    Amritsar Student Suicide Case: छात्रा की आत्महत्या पर हर्ष मल्होत्रा ने पंजाब सरकार और ‘आप’ पर साधा निशाना

    Amritsar Student Suicide Case:अमृतसर में एक छात्रा की आत्महत्या के मामले को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना ने पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में मल्होत्रा ने कहा कि एक छात्रा का कथित रूप से स्कूल फीस के कारण आत्महत्या करना बेहद चिंताजनक और दुखद है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र में सुधार और ‘शिक्षा क्रांति’ के दावे करती रही है, लेकिन इस घटना ने उन दावों की वास्तविकता उजागर कर दी है।

    संबंधित ख़बरें: CBSE OSM Procurement Probe: ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की खरीद की जांच के लिए एक सदस्यीय समिति गठित

    उन्होंने कहा कि पंजाब में पिछले कुछ वर्षों से शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलावों के दावे किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कई परिवार अब भी शिक्षा से जुड़ी आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। मल्होत्रा ने यह भी कहा कि निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और छात्रों पर पड़ने वाले दबाव जैसे मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

    भाजपा नेता ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या संवेदनहीनता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को बेहतर भविष्य देना है, न कि उन्हें मानसिक और आर्थिक दबाव में धकेलना।

  • New LPG Rules Come Into Effect From 1st June: 1 जून से LPG-PNG उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू, एक घर में नहीं रख सकेंगे दो गैस कनेक्शन

    New LPG Rules Come Into Effect From 1st June: 1 जून से LPG-PNG उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू, एक घर में नहीं रख सकेंगे दो गैस कनेक्शन

    नई दिल्ली | प्रतिनिधि
    देश में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने गैस कनेक्शन से जुड़े कई नए नियम लागू किए हैं। 1 जून 2026 से लागू हो रहे इन नियमों का असर लाखों एलपीजी और पीएनजी उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला है।
    New LPG Rules Come Into Effect From June:

    नए नियमों के तहत अब “एक घर-एक गैस कनेक्शन” नीति को और सख्ती से लागू किया जाएगा। जिन परिवारों के घर में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन उपलब्ध है, उन्हें घरेलू एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। सरकार का कहना है कि इससे गैस की अनावश्यक खपत, जमाखोरी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
    सरकार द्वारा जारी संशोधित प्रावधानों के अनुसार, PNG कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ता घरेलू LPG कनेक्शन न तो रख सकेंगे और न ही नया कनेक्शन प्राप्त कर सकेंगे। जिन उपभोक्ताओं के पास दोनों सुविधाएं हैं, उन्हें एलपीजी कनेक्शन वापस करना होगा।
    हालांकि सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं को राहत भी दी है। यदि कोई उपभोक्ता PNG अपनाने के बाद LPG कनेक्शन सरेंडर करता है, तो उसे एक विशेष वाउचर सुविधा दी जाएगी। भविष्य में यदि वह ऐसे क्षेत्र में स्थानांतरित होता है जहां PNG उपलब्ध नहीं है, तो उसी वाउचर के आधार पर दोबारा LPG कनेक्शन आसानी से प्राप्त कर सकेगा।
    इसके अलावा गैस सिलेंडर की उपलब्धता को संतुलित रखने के लिए रिफिल बुकिंग के नियम भी लागू हैं। मौजूदा व्यवस्था के अनुसार शहरी क्षेत्रों में अगले सिलेंडर की बुकिंग के लिए कम से कम 25 दिन का अंतर आवश्यक है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि 45 दिन निर्धारित की गई है। सरकार ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि इन समय सीमाओं में फिलहाल कोई नया बदलाव नहीं किया गया है।
    विशेषज्ञों का मानना है कि इन नियमों से वास्तविक जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी, हालांकि महानगरों और PNG सुविधायुक्त क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को नई व्यवस्था के अनुसार अपने कनेक्शन अपडेट करने होंगे।

  • Punjab Municipal Corporations Elections: पंजाब में 26 मई को होंगे आठ नगर निगम, 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायतों के चुनाव!

    Punjab Municipal Corporations Elections: पंजाब में 26 मई को होंगे आठ नगर निगम, 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायतों के चुनाव!

    Punjab Municipal Corporations Elections: पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने राज्य की आठ नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों (कुल 105 शहरी निकायों) के आम चुनाव की घोषणा कर दी है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने सोमवार को बताया कि मतदान 26 मई को कराया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। चौधरी ने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होगी, जो 16 मई तक चलेगी।

    नामांकन संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक जमा किये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 मई को होगी और 19 मई को अपराह्न तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। नामांकन पत्र के साथ निर्धारित शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा। यदि उम्मीदवार किसी राजनीतिक दल द्वारा प्रायोजित है, तो उसे पार्टी का अधिकृत पत्र भी जमा करना होगा।

    संबंधित खबरें: Anand Villa Fire Breaks: ठाणे के आनंद विला में मीटर बॉक्स में आग लगी – 35 बिजली मीटर जल गए!

    उम्मीदवारों की केवाईसी जानकारी जिला वेबसाइटों पर अपलोड की जाएगी। मतदान 26 मई को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतों की गिनती 29 मई (शुक्रवार) को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर की जाएगी। इन चुनावों के लिए कुल 36,72,932 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें पुरुष, 18,98,990, महिलाएं 17,73,716 और अन्य मतदाता 226 हैं। राज्यभर में कुल 3,977 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं।

    आयोग द्वारा उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च सीमा भी तय की गयी है, जिसके अनुसार नगर निगम के लिए चार लाख रुपये नगर परिषद श्रेणी-एक- 3.60 लाख रुपये नगर परिषद श्रेणी-दो -2.30 लाख रुपये,नगर परिषद श्रेणी-तीन – दो लाख रुपये और नगर पंचायत चुनाव में 1.40 लाख रुपये खर्च किये जा सकेंगे।

    चुनाव ड्यूटी के लिए करीब 36,000 चुनाव कर्मियों और 35,500 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक जिले में निगरानी के लिए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को प्रेक्षक नियुक्त किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट की निगरानी में सुरक्षा योजना भी तैयार कर ली गयी है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने कहा कि आयोग ने चुनावों को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए हैं।

  • Mathura News Update: मथुरा में बाढ़ का कहर, यमुना ने तोड़ा रेकॉर्ड, 45 गांव बने टापू, 9 हजार लोग रेस्क्यू

    Mathura News Update: मथुरा में बाढ़ का कहर, यमुना ने तोड़ा रेकॉर्ड, 45 गांव बने टापू, 9 हजार लोग रेस्क्यू

    मथुरा। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने जिले की स्थिति को बेकाबू बना दिया है। रविवार को नदी का जलस्तर 167.55 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.55 मीटर ऊपर है। तेज बहाव से लक्ष्मीनगर की कॉलोनियों में पानी एक-एक मंजिल तक घुस गया, जबकि वृंदावन, सदर बाजार और जयसिंहपुरा समेत दर्जनों कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। जिले के 45 गांव पूरी तरह टापू में तब्दील हो चुके हैं। प्रशासन ने अब तक नौ हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में भेजा है।

    हथिनीकुंड और ओखला से छोड़ा गया पानी

    सिंचाई विभाग के अनुसार रविवार शाम हथिनीकुंड से 44,016 क्यूसेक और ओखला से 1.6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, गोकुल बैराज से 1.56 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। अधिकारी मानते हैं कि यदि बारिश नहीं हुई तो सोमवार से जलस्तर में गिरावट आनी शुरू हो सकती है।

    डीएम-एसएसपी ने संभाला मोर्चा

    लक्ष्मीनगर में हालात बिगड़ने के बाद जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार खुद मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारी ट्रैक्टर से बाढ़ग्रस्त कॉलोनियों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरित की। डीएम ने शेल्टर होम का निरीक्षण कर साफ-सफाई, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

    रेड अलर्ट, घाटों की राह बंद

    केंद्रीय जल आयोग ने यमुना का जलस्तर खतरे से ऊपर जाने पर मथुरा में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रशासन ने सभी घाटों और निचले इलाकों को खाली कराने का आदेश दिया है। विश्राम घाट समेत कई मार्ग बंद कर दिए गए हैं। दुकानों पर भी बाढ़ का असर पड़ा है और आसपास के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

    200 मकान डूबे, दीवारें गिरीं

    नौहझील क्षेत्र के 9 गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां करीब 200 मकान पानी में डूब गए हैं। 5-6 फीट तक घरों में पानी भर चुका है, जिससे लाखों का सामान नष्ट हो गया। दर्जनों मकानों की दीवारें गिर गईं और किसानों पर आर्थिक संकट गहरा गया।

    मंदिरों में दर्शन पर रोक

    पानीगांव मार्ग पर चार फीट तक पानी भरने से सड़क बंद कर दी गई है। वहीं, राधारानी मानसरोवर मंदिर परिसर में भी जलस्तर बढ़ने पर श्रद्धालुओं के दर्शन रोक दिए गए हैं। केवल सेवायतों को पूजा की अनुमति दी गई है।

    कांग्रेस भी उतरी मदद को

    प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मदद के लिए आगे आए। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने रांची बांगर और गणेश पुरम में राहत सामग्री वितरित कर बाढ़ प्रभावितों को भरोसा दिलाया कि संकट की घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी है।