By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Reading: घिर घिर आए काले कजरारे मेघ (The sky is filled with deep, dark monsoon clouds)
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Font ResizerAa
Search
  • देश
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Uttarakhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
    • Hariyana
    • Himachal Pradesh
  • महाराष्ट्र
    • Mumbai
    • TMC
    • NMMC
    • KDMC
    • BNCMC
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
rashtriyaswabhimaan.com > Hindi Sahitya > घिर घिर आए काले कजरारे मेघ (The sky is filled with deep, dark monsoon clouds)
Hindi Sahitya

घिर घिर आए काले कजरारे मेघ (The sky is filled with deep, dark monsoon clouds)

Rastriya Swabhimaan
Last updated: July 14, 2026 9:09 am
Rastriya Swabhimaan
Share
7 Min Read
SHARE

रविन्द्र गिन्नौरे

मानसून आने का उल्लास आस बांधे उन किसानों की आखों से झलकता है जो जेठ की तपती हुई धरती माता के दुख से व्यथित होकर आसमान की ओर टकटकी लगाये बादलों की प्रतीक्षा करते हैं कि कब बादल छाए और बरसात हो। बादलों के छाते ही मोरों के पैर थिरक उठते हैं, पपीहे के बोल फूट पड़ते हैं, दादुरों का राग, झींगुरों का संगीत मुखरित हो उठता है। ऐसा मधुरम संगीत जिसके स्वागत के लिए वो अतिथि कितना अमृतमयी होगा। मानसून के आते ही धरा पर काले कजरारे मेघ छा जाते हैं, रिमझिम बरसात से चराचर जीवन धन्य हो उठता है। हर कवि ने प्रकृति के इस अनूठे कौतुक को अपने काव्य में पिरोया है। लोक गायकों ने अपने गीतों के माध्यम से इसकी यशोगाथा गाई है जिनमें बादलों के लिए जीवन्त प्रतीकों का इस्तेमाल किया है। संस्कृत कवियों ने बादलों को अमृतमयी व वात्सल्य से भरे कहा है तो कहीं उनके विद्रूप रूप को भी प्रस्तुत किया है। महाकवि जयदेव ने बादलों को ऐसे ही दूसरे रूप में प्रस्तुत करते हुए “भामिनी विलास’ में लिखा है कि
“धनी से अपने लिए धन लेने वाले का मुँह यदि काला हो तो क्या विचित्रता है कि दूसरों के लिए भी समुद्रों से जल लेने वाले मेघ पूरा का पूरा ही काला हो जाता है,
“स्वार्थ धनानि धनिकात् प्रतिगृह्रतो यत् आस्यं, भजेन्मालिनता किमिद विचित्रम, गृहणः परार्थमपि वारिनिधेः पयोऽपिं, मेघोऽ‌यमेति सकलोऽपि च कालिमान्‌म।”
पौराङ्गनाएं कटाक्षों से मेघ के साथ विलास करती हैं। उज्यियिनी की उन्मादिनियाँ मेघ दर्शन से उन्मन्त हो जाती हैं। जनपद की वधुएं कामपुरुष मेघ के अभिराम रूप का पान करती हैं, किन्तु यह सब निरर्थक नहीं है, उनका लक्ष्य कृषि फल प्राप्ति है। मेध कृषि प्रवर्तक हैं, यदि इनके आगमन में विलंब हो जाये तो संपूर्ण वन प्रकृति विस्फारित नेत्रों से आकाश की ओर एकटक निहारने लगती है। मेघ का सुधावर्षण उनके लिए प्राणद है। मेघदूत में कालिदास ने इसलिए ही कहा है,
“त्वरयत्यायतकृषिफलमिति भूविलासानभिज्ञैः
प्रीतिस्निग्धैर्जनपदवधूधूलिचनैः पीयमानः।।”
मानसून के आते ही विरहणी की दशा कैसी हो जाती है उनके विरह को संस्कृत कवियों ने चित्रित किया है। विरहणी वर्षा की शोभा को कातर दृष्टि से देख अपनी सखी से कहती है, “देखो आषाढ़ आ गया है, दसों दिशाओं में मेघ आच्छादित हो चुके हैं। कजरारे बादलों के साथ हवाएँ कैसी अठखेलियाँ कर रही हैं, पर है सखी मेरी आशा मुझे केवल धोखा दे रही है,
“आषाढस्य प्रथमदिवसे मेघमाशास्ते ।
प्रिय सखि मम पुनराशा भ्रमयति भूरि ॥”
वैसे वर्षा का अनूठा सौंदर्य किसका मन नहीं मोह लेता है। पृथ्वी पर फैली हरियाली और काली घटाओं के बीच रह रह कर प्रदीप्त होती चपला बिजली की चमक अद्‌भुत दिखती है। फूलते हुए कदम्ब के पेड़ पर नाचते मोरों की थिरकन को देखने इंद्रवधू भी घरा पर आ उतरती है। कविवर नंददास ने अत्यंत सूक्ष्मता से बरसात के मौसम का हृदयग्राही चित्र अपनी काव्य पंक्तियों के माध्यम से दिखाया है-

“घन होति हरीरी मही को लखै,
निरखै घन जो घनज्योति छटा।
अवलोकति इन्द्रवधू की पत्यारी,
विलोकति है खिन कारी घटा।
ताकि डार कदंबन की बरसे
दरसे, उत नाचत मोर अटा ।
अधऊरध आवत जात भयो,
चित नागरि को नर कैसो बटा ।।”

उमड़‌ते घुमड़‌ते बरसते काले बादलों के बीच चंचला बिजली रह रह कर थिरक उठती है, कहीं जल-वृष्टि के बाद निष्प्रभ हो श्वेत हो जाना, कैसा सुन्दर व्यतिरेक है। जिसको देख विरही पपीहा बोल उठता है ,कोयल कूक उठती हैं। कलरव करते पक्षियों के साथ दादुर भी सुर मिलाते हैं। विरही का मन इन आवाज़ों को सुन कम्पित हो उठता है। तारों की चमक देख विरहिणी कहती है कि मैं प्रीतम को मना करती रही, जिसके बिना मेरा तन विरह से जल रहा है। सावन के ये बादल मेरी विरहाग्नि को और बढ़ा रहे हैं।
कविवर मतिराम ने विरहिणी की विषम व्यथा को उकेरते हुए कहा है-

“उमड़ि घुमड़ि धन छोड़त अखंड धार,
चंचला उठति तामें तरजि तरजि कै।
बरही, पपीहा, भेक, पिग, खग टेरत हैं,
धुनि सुनि प्राण-प्राण उठे लरजि लरजि कै ।
कहै कवि राम लखि चमक खदोतन की,
प्रीतम को रही मैं तो बरजि बरजि कै।
लगे तन तावन बिना री मनभावन कै,
सावन दुक्न आयो गरजि गरजि कै।।”
ग्रीष्म की भीषण ज्वाला को, वर्षा की सौंद‌र्यमयी अद्‌भुत छटा अपने आगोश में ले लेती है। धूल के बवंडर बरसात की श्वेत चाँदी सी बूंदों में मिल एकाकार हो जाते हैं। घरा पर सोंधी महक और शीतल प्राणद वायु से चहुंओर हर्षोल्लास हो उठता है। वर्षा जल ग्रहण करने के लिए चातक स्वाति नक्षत्र की प्रतीक्षा करता है। मेंढ़क बादल गर्जना से होड़ लिये टर्राने लगते हैं। स्याह बाद‌लों के बीच कौंधती बिजली क्षण भर को दसों दिशाओं को प्रकंपित कर देती है। पहली वर्षा में बगुलें भी पंक्तिबद्ध हो आकाश में विचरते बागों का सौंदर्य निहारने उड़ान भरने लगते हैं। ऋतुओं का वर्णन करने वाले कवि पद्‌माकर ने वर्षा का अनूठा चित्रण किया है,

“दौरत ददेरी देत दादुर सूं दू़दै दीह,
दामिनी दमंकत दिसान में दसा की है,
पहलन बूंदन बिलोक बगुलान बाग.
बंगलान बेगिन बहार बरषा की है।”
घने काले बादल चारों ओर से उमड़‌ते घुमड़ते बरस घिर आये हैं, कविवर द्विजदेव की नायिका अपनी सखी से कहती है, सखी! ऐसी वर्षा मुझे विरह में विष बूंद सी लगती है। वह उलाहना देते कहती है कि पापी पपीहा तुझे मेरी सौगंध, ऐसी छटा में अपना दांव मत चूक जो बार बार प्रीतम की ढेर लगाये हुए मुझे सुना रहा है,
बाद‌लों को संदेश वाहक बनाते समय कालिदास का मन कितना व्यथित होगा! इस की कल्पना करना सहज नहीं है। कालिदास की इन्हीं भावनाओं पर कवि नागार्जुन ने मर्म कटाक्ष करते के हुए कहते हैं,
“वर्षा ऋतु की स्निग्ध भूमिका,
प्रथम दिवस आषाढ़ मास का,
रोया यक्ष कि तुम रोए थे,
कालिदास, सच-सच बतलाना।”

(The sky is filled with deep, dark monsoon clouds)

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
Share
By Rastriya Swabhimaan
Follow:
About Us – Rashtriya Swabhimaan "A Platform of People's Sentiment, A Voice of Truth" Rashtriya Swabhimaan is not just a media outlet — it is a commitment to fearless, ethical, and people-centric journalism. In today’s world, where mainstream media often succumbs to TRP pressure, commercial interests, and political bias, Rashtriya Swabhimaan chooses a different path. We are here to restore faith in journalism — not as a business, but as a responsibility. ✊ What We Stand For: We raise real questions that elected representatives and bureaucrats prefer to avoid. We give voice to the common citizen, whose pain and protest are ignored by power. We represent those who have no PR teams, no platforms, and no privileges. We are not for sale — we don’t bend, we don’t compromise. 🎯 Our Mission: To become the voice of every Indian whose story deserves to be heard, and whose truth needs to be told. We report what matters, not what trends.
Previous Article अख़तर अली Commitment and Contract:आश्वासन और अनुबंध
Next Article महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने सुरक्षित रेल परिचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 9 कर्मचारियों को सेफ्टी अवॉर्ड से सम्मानित किया Central Railway Safety Awards 9 Employees June 2026:मध्य रेल के 9 कर्मचारियों को सेफ्टी अवॉर्ड, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए किया गया सम्मानित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

Varsha Gaikwad Demands Answers on TET Paper Leak: राजनीतिक बयानबाजी छोड़ सरकार बताए पेपर लीक कैसे हुआ, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़:वर्षा गायकवाड
Bharat July 14, 2026
Ram vs Nathuram Remark Fuels Political Clash
Atul Londhe’s Ram Mandir Remark Sparks Row: भाजपा का भगवान राम से कोई सरोकार नहीं, उनके सिर्फ नाथूराम हैं : अतुल लोंढे पाटिल
Bharat July 14, 2026
घाटकोपर आदित्य सोसायटी पुनर्विकास विवाद: म्हाडा के डिप्टी रजिस्ट्रार अभिजीत देशपांडे के फैसले पर टिकीं निगाहें
MHADA to Decide Aditya Society Redevelopment Dispute:आदित्य सहकारी गृहनिर्माण संस्था के पुनर्विकास विवाद पर म्हाडा के फैसले का इंतजार, डिप्टी रजिस्ट्रार अभिजीत देशपांडे पर टिकीं रहिवासियों की निगाहें
BMC July 14, 2026
महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने सुरक्षित रेल परिचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 9 कर्मचारियों को सेफ्टी अवॉर्ड से सम्मानित किया
Central Railway Safety Awards 9 Employees June 2026:मध्य रेल के 9 कर्मचारियों को सेफ्टी अवॉर्ड, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए किया गया सम्मानित
Railway July 14, 2026
rashtriyaswabhimaan.comrashtriyaswabhimaan.com
Follow US
© 2024 Rashtriya Swabhimaan. All Rights Reserved. Designed by - Creative Web Solution
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • ई-पेपर
  • More
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?