Tag: ठाणे जिला

  • Minister Aditi Tatkare: महिला अधिकारियों से अभद्र भाषा और तबादला रैकेट के आरोपों पर घिरीं मंत्री अदिती तटकरे!

    Minister Aditi Tatkare: महिला अधिकारियों से अभद्र भाषा और तबादला रैकेट के आरोपों पर घिरीं मंत्री अदिती तटकरे!

    Minister Aditi Tatkare: रोहिणी खड़से ने महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के निजी सचिव राजेश गायकवाड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि महिला अधिकारियों के साथ अश्लील भाषा का इस्तेमाल, धमकियां देने और तबादलों का रैकेट चलाने जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट की महिला प्रदेशाध्यक्ष रोहिणी खडसे ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जळगांव जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भी भेजी गई है।

    संबंधित खबरें: Pramod Mishra’s Birthday Celebration: भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया!

    रोहिणी खडसे के अनुसार, राजेश गायकवाड महिला अधिकारियों से अभद्र भाषा में बात करता है और नौकरी से निकालने की धमकियां देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी रकम लेकर तबादले कराने का रैकेट भी चलाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास जैसे संवेदनशील विभाग में इस तरह की घटनाएं बेहद गंभीर और निंदनीय हैं। उनका कहना है कि राजेश गायकवाड वर्ष 2019 से निजी सचिव के रूप में कार्यरत हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    रोहिणी खडसे ने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या राजेश गायकवाड को मंत्री अदिती तटकरे का संरक्षण प्राप्त है? क्या उनके बीच किसी प्रकार के आर्थिक संबंध हैं? इन सवालों का जवाब जनता को मिलना चाहिए।” हालांकि, इन आरोपों पर मंत्री अदिती तटकरे या उनके कार्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • Pramod Mishra’s Birthday Celebration: भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया!

    Pramod Mishra’s Birthday Celebration: भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया!

    Pramod Mishra’s Birthday Celebration: भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष श्री प्रमोद मिश्रा जी का जन्मदिन पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मुलुंड, अंधेरी सहित अन्य स्थानों पर मनाया गया। इस अवसर पर जहाँ भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ईशान्य मुंबई द्वारा मुलुंड पश्चिम स्थित श्री मुलुंड नागरिक सभा में वरिष्ठ पदाधिकारी आर डी यादव, उभामो मुंबई उपाध्यक्ष विजय सिंह की माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    संबंधित खबरें: Deendayal Upadhyay Job Fair: दीनदयाल उपाध्याय रोज़गार मेले से सैकड़ों युवाओं को लाभ!

    इसमें बड़ी संख्या में मनीष तिवारी, राजेश यादव , आरके मिश्रा, मनोज सिंह, राजेश गुप्ता, कौशिक पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष एवं वार्ड पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर प्रमोद मिश्रा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

    कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। विजय सिंह ने कहा कि श्री प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा उत्तर भारतीय समाज को जोड़ने कार्य कर रहे हैं ।

  • Congress Flag Controversy: कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों से गायब रहा हाथ पंजा का झंडा, कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी!

    Congress Flag Controversy: कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों से गायब रहा हाथ पंजा का झंडा, कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी!

    Congress Flag Controversy: मुंबई के तिलक भवन में आयोजित कांग्रेस की राज्यस्तरीय रणनीति बैठक के दौरान एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान और संगठन मजबूती पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता अपनी लग्जरी गाड़ियों में पहुंचे, लेकिन अधिकांश वाहनों पर कांग्रेस का हाथ पंजा झंडा नजर नहीं आया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी और निराशा देखी गई।

    बैठक में हर्षवर्धन सपकाल, सुशिलकुमार शिंदे, विजय वडेट्टीवार, बालासाहब थोराट, नसीम खान समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एक समय था जब कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों पर पार्टी का झंडा गर्व के साथ लहराता था, लेकिन अब पार्टी कमजोर पड़ते ही नेताओं ने झंडे से दूरी बना ली है।

    कई कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब पार्टी के बड़े नेता ही कांग्रेस का झंडा लगाने में शर्म महसूस करेंगे, तो छोटे कार्यकर्ताओं का मनोबल कैसे बढ़ेगा। उनका कहना था कि भाजपा कार्यकर्ता सत्ता रहे या न रहे, अपनी गाड़ियों पर पार्टी का झंडा लगाकर गर्व महसूस करते हैं, जबकि कांग्रेस में स्थिति बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है।

    संबंधित खबरें: Voter List Controversy: मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों को जाना होगा जेल; हर्षवर्धन सपकाल ने दी बड़ी चेतावनी!

    कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि अगर पार्टी की पहचान और विचारधारा को सार्वजनिक रूप से दिखाने में ही नेताओं को संकोच हो रहा है, तो जनता के बीच संगठन कैसे मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि “जो दिखता है वही बिकता है” राजनीति में यह कहावत पूरी तरह लागू होती है।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गाँधी को इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। साथ ही पार्टी के सभी बड़े नेताओं और पदाधिकारियों के लिए अपनी गाड़ियों पर कांग्रेस का झंडा लगाना अनिवार्य किया जाना चाहिए, ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत हो और जनता के बीच पार्टी की मौजूदगी दिखाई दे।

    कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि संगठन में यही स्थिति बनी रही तो महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना मुश्किल साबित हो सकता है।

  • Bharatiya Kisan Union: भिवंडी में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत!

    Bharatiya Kisan Union: भिवंडी में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत!

    Bharatiya Kisan Union: प्रयागराज जिले की खेडुआ ग्रामसभा के प्रधान तीरथ सिंह यादव अपने दो दिवसीय मुंबई प्रवास के दौरान भिवंडी पहुंचे, जहां उनका यदुवंशी समाज सेवा संस्था की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने टाटा हॉस्पिटल में इलाज करा रहे अपने ग्रामसभा के कैंसर पीड़ित मरीज से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    बता दें कि तीरथ सिंह यादव अपने क्षेत्र में एक कर्मठ, मिलनसार और जनहितैषी प्रधान के रूप में पहचाने जाते हैं। ग्रामीण विकास, सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए वे सदैव सक्रिय रहते हैं। मुंबई प्रवास के दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र व समाज के लोगों से मुलाकात कर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।

    संबंधित खबरें: Bhiwandi RTI Activist Protest: सूचना अधिकार कार्यकर्ता का भिवंडी में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर अनोखा आंदोलन; जानिए कारण!

    भिवंडी निवासी यदुवंशी समाज सेवा संस्था के राष्ट्रीय सचिव आचार्य सूरजपाल यादव के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में तीरथ सिंह यादव को अंग वस्त्र एवं यादव समाज की सामाजिक पुस्तिका ‘यदु यादव कोश’ भेंट कर सम्मानित किया गया।

    इसी अवसर पर भारतीय किसान यूनियन प्रयागराज मंडल अध्यक्ष संजय यादव (गांधी) तथा समाजसेवी सुधीर यादव का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के युवाओं को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए युवाओं की सकारात्मक भागीदारी बेहद आवश्यक है।

    साथ ही गाँवों के विकास, किसानों की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर कुंभकर्ण यादव, मनीष यादव, राजकुमार, पिंटू यादव, सौरभ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द से परिपूर्ण रहा।

  • Kalyan-Dombivli Infrastructure: कल्याण-डोंबिवली बनेगा विकास और रोजगार का नया हब; सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का वादा!

    Kalyan-Dombivli Infrastructure: कल्याण-डोंबिवली बनेगा विकास और रोजगार का नया हब; सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का वादा!

    Kalyan-Dombivli Infrastructure: शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा है कि आने वाले वर्षों में कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र विकास और रोजगार का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने बताया कि महायुति सरकार मुंबई पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए एमएमआर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं शुरू कर रही है। डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक हब, मेट्रो विस्तार और जल परिवहन परियोजनाओं से क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है।

    डॉ. शिंदे ने बताया कि बढ़वण बंदरगाह परियोजना में करीब 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं कल्याण रोड, ऐरोली-कटई फ्रीवे, मेट्रो नेटवर्क और वॉटर ट्रांसपोर्ट जैसी योजनाओं से पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के तहत देशभर में 101 जलमार्ग विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कल्याण को जलमार्ग के जरिए मुंबई, नवी मुंबई और वसई-विरार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जेट्टी निर्माण का काम भी शुरू हो चुका है।

    संबंधित खबरें: Thane Theft: ठाणे में चोरी की तीन घटनाएं; चितलसर में कार से लैपटॉप और 1.5 लाख रुपये की चोरी, कालवा में आईफोन चोरी!

    सांसद शिंदे के अनुसार, एमएमआर क्षेत्र में करीब 4 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर हैं। साथ ही मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में 377 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार मिलेगा और रोजाना मुंबई की यात्रा की जरूरत कम होगी।

    उन्होंने बताया कि बदलापुर से मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट तक एक्सेस कंट्रोल रोड बनाया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक की समस्या में राहत मिलेगी। वहीं अंबरनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर का विकास सोमनाथ मंदिर और महाकाल लोक कॉरिडोर की तर्ज पर किया जाएगा, जिस पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    डॉ. शिंदे ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच क्लस्टर योजना आम लोगों को आधुनिक सुविधाओं वाले घर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा शुरू की गई इस योजना को मुंबई, ठाणे, कल्याण, डोंबिवली और अंबरनाथ में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

  • Thane Water Supply: ठाणे में पानी की आपूर्ति में रोजाना 10 प्रतिशत कटौती, नागरिकों से पानी बचाने की अपील!

    Thane Water Supply: ठाणे में पानी की आपूर्ति में रोजाना 10 प्रतिशत कटौती, नागरिकों से पानी बचाने की अपील!

    Thane Water Supply: ठाणे महानगरपालिका ने जानकारी दी है कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा जलाशयों में पानी का स्तर अत्यंत कम होने के कारण 15 मई 2026 से 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू की गई है। इसके तहत ठाणे शहर के उन क्षेत्रों में, जहां बृहन्मुंबई महानगरपालिका के माध्यम से जलापूर्ति होती है, प्रतिदिन 10 प्रतिशत पानी की कटौती प्रभावी रूप से लागू रहेगी।

    इस संबंध में ठाणे महानगरपालिका को निर्देश दिए गए हैं कि नागरिकों को पानी का उपयोग संयमित ढंग से करने और जल संरक्षण के उपायों के बारे में जागरूक किया जाए। महानगरपालिका के अनुसार नौपाड़ा-कोपरी प्रभाग समिति अंतर्गत हाजुरी, लुईसवाड़ी, नामदेववाड़ी, आनंदनगर, गावदेवी जलकुंभ, टेंभी बंगला जलकुंभ, कोपरी धोबीघाट, कन्हैया नगर जलकुंभ, कोपरी, नौपाड़ा और पाचपाखाडी क्षेत्रों में यह कटौती लागू होगी।

    संबंधित खबरें: TMC Action: ठाणे मनपा ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ एक्शन लिया!

    वहीं लोकमान्य सावरकरनगर प्रभाग समिति क्षेत्र के साईनाथ नगर, रामचंद्र नगर, जिजामाता नगर, ज्ञानेश्वर नगर, करवाळो नगर और इंदिरानगर में भी पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा वागळे प्रभाग समिति क्षेत्र के किसननगर 1 व 2, शिवाजीनगर, पडवळनगर, भटवाडी और अंबिका नगर, तथा माजीवाडा-मानपाडा प्रभाग समिति क्षेत्र के बालकुम पाड़ा 1 व 2, लक्ष्मी नगर, आंबेडकर नगर और गांधीनगर में भी प्रतिदिन 10 प्रतिशत पानी कटौती अगले आदेश तक जारी रहेगी।

    महानगरपालिका ने नागरिकों से पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। महानगरपालिका ने बताया कि जलाशयों में उपलब्ध पानी का लंबे समय तक उपयोग सुनिश्चित करने और मौसम विभाग द्वारा इस वर्ष एल-नीनो (El Niño) तथा आईओडी (IOD) की स्थिति को लेकर जताए गए अनुमान के मद्देनज़र, महाराष्ट्र सरकार के निर्देशानुसार यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

  • TMC Action: ठाणे मनपा ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ एक्शन लिया!

    TMC Action: ठाणे मनपा ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ एक्शन लिया!

    TMC Action: मनपा क्षेत्र के अंतर्गत में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर बैन को असरदार तरीके से लागू करने के लिए पर्यावरण विभाग ने विशेष अभियान चलाया। 1 अप्रैल से 15 मई के दौरान प्रभाग समिति के तहत से घन कचरा,अतिक्रमण और पर्यावरण विभाग ने मिलकर अभियान चलाया, 79 kg प्लास्टिक ज़ब्त किया गया और 80,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस अभियान के दौरान कुल 157 जगहों का इंस्पेक्शन किया गया और करीब 79 kg प्लास्टिक ज़ब्त किया गया।

    संबंधित खबरें: Legrand Training Center: ठाणे और महाराष्ट्र बदल रहे हैं; लेग्रैंड ट्रेनिंग सेंटर दे रही युवाओं के सपनों को नई उड़ान!

    साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 80,500 रुपये का जुर्माना लगाया या मोबाईल फोन पर पर्यावरण संरक्षण पर बातचीत के दौरान मुख्य पर्यावरण अधिकारी मनीषा प्रधान से चल रहे विकास कार्य पर बताया कि 99 बिल्डरों पर पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई किया गया है।साथ ही दिन में चलने वाले डंपरों पर कड़ी कार्रवाई के लिए आरटीओ अधिकारी से बातचीत करने की बात कही।इसके अलावा, एयर पॉल्यूशन कंट्रोल गाइडलाइंस के मुताबिक, 21 मई को स्वच्छ विजिलेंस कमेटी ने अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट्स का इंस्पेक्शन किया।

    प्रशासन ने यह भी कहा कि कलवा प्रभाग समिति इलाके में हाईवे के किनारे लगाए गए रडार पोस्ट का इंस्पेक्शन किया गया है और ज़रूरी कदम सुझाए गए हैं।सिंगल-यूज़ प्लास्टिक बैन कैंपेन को असरदार तरीके से लागू करने के लिए, सेंट्रल और महाराष्ट्र पर्यावरण विभाग ने लोकल बॉडीज़ को हर महीने यह अभियान लागू करने का निर्देश दिया है। साथ ही, इंस्पेक्शन की सेंसिटिविटी को ध्यान में रखते हुए, किसी भी अनहोनी से बचने के लिए इंस्पेक्शन टीम को पुलिस प्रोटेक्शन समेत सभी एडमिनिस्ट्रेटिव मदद देने का निर्देश दिया गया है।

  • Massive Fire at Gavdevi Vegetable Market: गावदेवी सब्जी मंडी में लगी भीषण आग की पूरी जांच हो- पूर्व सांसद राजन विचारे ने की मांग!

    Massive Fire at Gavdevi Vegetable Market: गावदेवी सब्जी मंडी में लगी भीषण आग की पूरी जांच हो- पूर्व सांसद राजन विचारे ने की मांग!

    Massive Fire at Gavdevi Vegetable Market: शिवसेना नेता व पूर्व सांसद राजन विचारे ने मांग की है कि ठाणे शहर के ऐतिहासिक गावदेवी सब्जी मंडी में आधी रात को लगी भीषण आग की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह आग में किस वजह से लगी या किसने जानबूझकर लगाई?

    विचारे ने आज साफ किया कि पुलिस और संबंधित एजेंसियों को इसकी पूरी जांच करनी चाहिए।पूर्व सांसद विचारे व जिला प्रमुख केदार दिघे गावदेवी सब्जी मंडी में मौके पर पहुंचे और उसका मुआयना किया। इस समय, उन्होंने चश्मदीदों और ज़मीन मालिकों से बातचीत की ताकि आग कैसे लगी, इसकी पूरी जानकारी मिल सके।

    ज़मीन मालिकों से बातचीत में लगा कि कुछ लोग इस गावदेवी सब्ज़ी मार्केट को दूसरी जगह शिफ्ट करके इस जगह पर नई बिल्डिंग बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए। मैंने और वहाँ के लोगों ने माँग की थी कि इस सब्ज़ी मार्केट में सब्ज़ी बेचने वालों के अलावा किसी और काम की इजाज़त न दी जाए। लेकिन उन्होंने इसे नज़रअंदाज़ कर दिया। राजन विचारे ने कहा कि शिवसेना इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है।

  • Dr. Kailash Pawar Advise: स्वास्थ्य विभाग को नए HIV हॉटस्पॉट पर कड़ी नज़र रखने की ज़रूरत; डॉ. कैलाश पवार ने दी सलाह!

    Dr. Kailash Pawar Advise: स्वास्थ्य विभाग को नए HIV हॉटस्पॉट पर कड़ी नज़र रखने की ज़रूरत; डॉ. कैलाश पवार ने दी सलाह!

    Dr. Kailash Pawar Advise: HIV सिफलिस और हेपेटाइटिस B इन्फेक्शन को रोकने के लिए, पुराने तरीकों के साथ-साथ नए उभरते हॉटस्पॉट तक पहुँचना भी ज़रूरी है।सिविल सर्जन डॉ. कैलाश पवार ने कहा HIV सिफलिस और हेपेटाइटिस B फ्री समाज का लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है जब टेस्टिंग, काउंसलिंग और इलाज की सर्विस हाई-रिस्क ग्रुप के हर व्यक्ति तक असरदार तरीके से पहुँचें।

    नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइज़ेशन और महाराष्ट्र स्टेट कंट्रोल सोसाइटी के गाइडेंस में चलाए जा रहे “मिशन एड्स सुरक्षा” कैंपेन के तहत, ठाणे डिस्ट्रिक्ट के सभी TI ऑर्गनाइज़ेशन और NGO की एक रिव्यू और प्लानिंग मीटिंग बुधवार को डिस्ट्रिक्ट एड्स प्रिवेंशन एंड कंट्रोल डिपार्टमेंट, जनरल हॉस्पिटल, ठाणे में हुई।

    संबंधित ख़बरें: MLA Sanjay Kelkar Demands: गावदेवी मार्केट में मौतें; असिस्टेंट कमिश्नर को सस्पेंड करें, विधायक संजय केलकर की मांग!

    इस मौके पर बोलते हुए, डॉ. कैलाश पवार ने डांस बार, सर्विस बार, लेडीज़ बार वगैरह जगहों पर हाई-रिस्क ग्रुप के लोगों की रेगुलर HIV, सिफलिस और हेपेटाइटिस-B टेस्टिंग करने के निर्देश दिए, साथ ही नए उभरते “HIV, सिफलिस और हेपेटाइटिस B” हॉटस्पॉट खोजने पर ज़ोर दिया। उन्होंने HIV इन्फेक्टेड लोगों के पार्टनर और परिवारों के लिए “इंडेक्स पार्टनर टेस्टिंग” को और असरदार तरीके से लागू करने के भी निर्देश दिए।

    डॉ. कैलाश पवार ने यह भी बताया, “’95-95-99′ कैंपेन का मुख्य मकसद HIV का जल्दी पता लगाकर, रेगुलर इलाज और वायरल लोड कंट्रोल करके इंफेक्शन को फैलने से रोकना है। इसके लिए सभी नॉन-गवर्नमेंटल ऑर्गनाइज़ेशन, हेल्थ डिपार्टमेंट और संबंधित एजेंसियों को मिलकर काम करने की ज़रूरत है।”

    इस बीच, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर रतन गाधवे ने “मिशन एड्स सुरक्षा” कैंपेन के कॉन्सेप्ट, मकसद और HIV/AIDS कंट्रोल के लिए की जा रही अलग-अलग एक्टिविटीज़ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दिसंबर 2026 तक “95-95-99” लक्ष्य को पाने के लिए डिटेल्ड प्लानिंग करके असरदार तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।इस मीटिंग में ठाणे जिले के अलग-अलग टारगेटेड इंटरवेंशन NGOs के बड़ी संख्या में प्रोजेक्ट मैनेजर, काउंसलर और हेल्थ वर्कर मौजूद थे।

  • MLA Sanjay Kelkar Demands: गावदेवी मार्केट में मौतें; असिस्टेंट कमिश्नर को सस्पेंड करें, विधायक संजय केलकर की मांग!

    MLA Sanjay Kelkar Demands: गावदेवी मार्केट में मौतें; असिस्टेंट कमिश्नर को सस्पेंड करें, विधायक संजय केलकर की मांग!

    MLA Sanjay Kelkar Demands: गावदेवी सब्जी मार्केट में गुरुवार सुबह लगी आग में 150 दुकानें जलकर खाक हो गईं। ड्यूटी के दौरान एक फायरफाइटर और एक गार्ड की मौत हो गई। संजय केलकर ने आरोप लगाया है कि यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और ये मौतें एडमिनिस्ट्रेशन की गैरजिम्मेदारी का शिकार हुई हैं। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद विधायक संजय केलकर गावदेवी मार्केट में आपदा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे और उन्हें भरोसा दिलाया।

    इस मौके पर डिप्टी मेयर कृष्णा पाटिल और स्थानीय भाजपा नगरसेवक मौजूद थे। इस मौके पर यहां के एक युवा व्यापारी ने अपना अनुभव बताया और एडमिनिस्ट्रेशन की गैरजिम्मेदारी की ओर इशारा किया। आग लगते ही यह व्यापारी दादोजी कोंडदेव स्टेडियम भागा और वहां मौजूद फायरफाइटर को बताया। हालांकि, उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। व्यापारी ने केलकर को बताया कि फायर ब्रिगेड को वहां शिफ्ट करने के बाद बालकुम तक मदद पहुंचने में आधे घंटे से ज़्यादा लग गया।

    संबंधित ख़बरें: Vijay Nagar-Sopara Hospitals Inspection: विजय नगर व सोपारा अस्पताल का स्वास्थ्य सभापति निलेश देशमुख ने किया निरीक्षण!

    इस मौके पर मौजूद मीडिया से बात करते हुए विधायक केलकर ने एडमिनिस्ट्रेशन की लापरवाही पर गुस्सा जताया। उन्होंने कहा, जवाहरबाग से फायर ब्रिगेड को रीडेवलपमेंट के काम की वजह से शिफ्ट किया गया है। इसलिए, हमने मांग की थी कि दादोजी कोंडदेव स्टेडियम के पास दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां तैनात की जाएं ताकि किसी भी हादसे की हालत में समय पर मदद मिल सके।

    साथ ही, जब यह मंडी फल और सब्जी की मंडी थी, तब यहां कपड़े और दूसरी चीजें बेचने वाली दुकानें लगती थीं। एडमिनिस्ट्रेशन को इन कब्ज़ों को हटाने के निर्देश भी दिए गए थे, और मांग के बावजूद इस बिल्डिंग का फायर ऑडिट नहीं कराया गया। लेकिन, उसे भी नज़रअंदाज़ कर दिया गया। कुल मिलाकर, एडमिनिस्ट्रेशन की लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी की वजह से अफसरों की जान चली गई, ऐसा केलकर ने आरोप लगाया।