Tag: Maharashtra Politics

  • Sanjay Nirupam: अहंकार ही उबाठा को ले डूबेगा, ममता बनर्जी जैसी होगी हालत: संजय निरुपम

    Sanjay Nirupam: अहंकार ही उबाठा को ले डूबेगा, ममता बनर्जी जैसी होगी हालत: संजय निरुपम

    Sanjay Nirupam: शिवसेना के उपनेता एवं प्रवक्ता संजय निरुपम ने रविवार को आयोजित पत्रकार परिषद में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनका बढ़ता अहंकार ही उन्हें राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने दावा किया कि जिस प्रकार ममता बनर्जी के बढ़ते अहंकार का असर उनकी पार्टी पर पड़ा, उसी तरह की स्थिति उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट (उबाठा) में भी दिखाई दे रही है।

    निरुपम ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती उसके नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच निरंतर संवाद पर निर्भर करती है। जब नेतृत्व अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं से दूरी बना लेता है तो संगठन कमजोर होने लगता है। उनका आरोप था कि उबाठा में भी यही स्थिति बनती जा रही है, जिसके कारण पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है और भविष्य में इसके राजनीतिक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

    उबाठा की कार्यप्रणाली पर कटाक्ष करते हुए निरुपम ने कहा कि यह दल लंबे समय से “ऑनलाइन राजनीति” करता आया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब दोनों ठाकरे नेता भी “वर्क फ्रॉम होम” की राजनीति कर रहे हैं और पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के बजाय ऑनलाइन माध्यमों पर अधिक निर्भर हैं।

    उन्होंने उबाठा नेता संजय राउत द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन भेड़िया” अभियान का भी उल्लेख किया। निरुपम ने सवाल उठाया कि क्या संजय राउत अपनी ही पार्टी के नेताओं को “भेड़िया” कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान पार्टी के भीतर चल रही स्थिति को उजागर करते हैं।

    इस दौरान निरुपम ने मीडिया में चर्चा में रहे “ऑपरेशन टाइगर” को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरों और चर्चाओं से शिवसेना का कोई संबंध नहीं है। पार्टी की न तो इसमें कोई भूमिका है और न ही ऐसी किसी गतिविधि में उसकी कोई रुचि है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को मजबूत बनाए रखने के लिए नेतृत्व का जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना और कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद बनाए रखना आवश्यक है, अन्यथा संगठन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

  • Siddhivinayak Temple Redevelopment: सिद्धिविनायक मंदिर के पुनर्विकास में देऊबाई पाटील की स्मृतियों को संरक्षित रखा जाए : शीतल म्हात्रे

    Siddhivinayak Temple Redevelopment: सिद्धिविनायक मंदिर के पुनर्विकास में देऊबाई पाटील की स्मृतियों को संरक्षित रखा जाए : शीतल म्हात्रे

    Siddhivinayak Temple Redevelopment: शिवसेना की उपनेता एवं प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने मांग की है कि मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर के प्रस्तावित पुनर्विकास कार्य के दौरान मंदिर की संस्थापक देऊबाई पाटील की स्मृतियों को सम्मानपूर्वक संरक्षित रखा जाए। इस संबंध में उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा ट्रस्ट सदस्य को पत्र लिखकर अपनी मांग रखी है।

    शीतल म्हात्रे ने कहा कि श्री सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां महाराष्ट्र सहित देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। राज्य सरकार द्वारा मंदिर के पुनर्विकास के लिए लगभग 500 से 600 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है और यह कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वाला है।

    उन्होंने बताया कि कई सौ वर्ष पूर्व आगरी समाज की एक स्थानीय महिला देऊबाई पाटील ने अपने निजी खर्च से इस मंदिर की स्थापना की थी। मंदिर के इतिहास में उनके योगदान का विशेष महत्व है। इसलिए पुनर्विकास के दौरान उनकी स्मृतियों को सुरक्षित रखना और उन्हें उचित सम्मान देना आवश्यक है।

    शीतल म्हात्रे ने मांग की कि मंदिर परिसर में देऊबाई पाटील और उनके परिवार के योगदान को स्मरणीय बनाए रखने के लिए स्थायी नामपट्टिका, स्मृति-शिला अथवा शिलालेख स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर की स्थापना में जिनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, उनकी स्मृतियों को पुनर्विकास के बाद भी सम्मानपूर्वक संरक्षित रखा जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को मंदिर के इतिहास और उसके संस्थापकों के योगदान की जानकारी मिल सके।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट इस मांग पर सकारात्मक विचार करेगा और मंदिर के गौरवशाली इतिहास को संजोने का कार्य करेगा।

  • BNCMC Election Controversy: 24 उम्मीदवारों को चौथी नोटिस, 15 जून को सचिवालय में पेश होने का आदेश

    BNCMC Election Controversy: 24 उम्मीदवारों को चौथी नोटिस, 15 जून को सचिवालय में पेश होने का आदेश

    BNCMC Election Controversy: भिवंडी महानगरपालिका चुनाव संपन्न हुए लगभग साढ़े पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन चुनाव लड़ने वाले 24 उम्मीदवार अब तक अपने चुनावी खर्च का विवरण जमा नहीं कर पाए हैं। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए चुनाव खर्च जांच दल ने चौथी बार नोटिस जारी कर सभी उम्मीदवारों को 15 जून 2026 को सचिवालय में सुनवाई के लिए उपस्थित रहने का आदेश दिया है। लगातार नोटिस के बावजूद जवाब नहीं देने वाले उम्मीदवारों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

    गौरतलब है कि भिवंडी महानगरपालिका का सार्वजनिक चुनाव 15 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ था। 23 प्रभागों के 90 वार्डों में कुल 438 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। चुनाव नियमों के अनुसार परिणाम घोषित होने के एक माह के भीतर प्रत्येक उम्मीदवार को अपने चुनावी खर्च और खातों का पूरा ब्यौरा संबंधित चुनाव अधिकारी के पास जमा करना अनिवार्य होता है।

    हालांकि अधिकांश उम्मीदवारों ने समय पर अपना लेखा-जोखा जमा कर दिया, लेकिन 24 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने चुनाव परिणाम आने के पांच माह बाद भी अपने खर्च का विवरण प्रस्तुत नहीं किया है। इनमें कुछ उम्मीदवार चुनाव हारने के बाद जानकारी देने से बच रहे हैं, जबकि कुछ पर जानबूझकर नियमों की अनदेखी करने का आरोप है।

    नगर परिषद शाखा, कोंकण विभाग के उपयुक्त डॉ. सागर घोलप ने 11 जून 2026 को चौथी नोटिस जारी करते हुए इन 24 उम्मीदवारों को 15 जून को सुनवाई के लिए तलब किया है। इससे पहले भी तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन संबंधित उम्मीदवारों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

    सूत्रों के अनुसार नोटिस प्राप्त करने वालों में 7 महिला और 17 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। चुनाव खर्च निरीक्षण दल का मानना है कि बार-बार नोटिस के बावजूद जानकारी न देना चुनावी नियमों का उल्लंघन है, जिसके चलते संबंधित उम्मीदवारों के खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।

    चौथी नोटिस जारी होने के बाद संबंधित उम्मीदवारों में हड़कंप मच गया है। अब 15 जून की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां अनुपस्थित रहने या संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

  • Harshvardhan Sapkal: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव दोबारा कराने की मांग

    Harshvardhan Sapkal: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव दोबारा कराने की मांग

    Harshvardhan Sapkal: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र कथित रूप से गलत तरीके से रद्द कर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग की मदद से राज्यसभा की सीट हासिल की है। अब जिस नोटिस के आधार पर उनका नामांकन खारिज किया गया था, उसे तेलंगाना की अदालत ने ही निरस्त कर दिया है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव रद्द कर पुनः चुनाव कराए जाने चाहिए तथा नटराजन का नामांकन रद्द करने वाले निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, यह मांग महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने की है।

    टिलक भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में सपकाल ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चुनाव आयोग की सहायता से पहले वोट चोरी कर रही थी, अब सीट चोरी का काम भी कर रही है। मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी नटराजन पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाकर उनका नामांकन रद्द किया गया, जबकि जिस फॉर्म-26 के आधार पर यह कार्रवाई की गई, उसमें संबंधित जानकारी दर्ज करने के लिए कोई कॉलम ही नहीं था। ऐसे में जानकारी छिपाने का आरोप पूरी तरह निराधार साबित होता है।

    सपकाल ने कहा कि कांग्रेस ने इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय में भी उठाया था, लेकिन चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाने के कारण न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। अब तेलंगाना की अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि जिस नोटिस के आधार पर कार्रवाई की गई थी, वह नोटिस ही गलत थी और उसका मीनाक्षी नटराजन से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा में यदि थोड़ी भी नैतिकता शेष है तो उसे मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव दोबारा कराना चाहिए।

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार की किसान कर्जमाफी योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार द्वारा घोषित कर्जमाफी योजना किसानों के साथ धोखा है। योजना में लगाई गई कठोर और जटिल शर्तों के कारण लाखों किसान इसके लाभ से वंचित रह जाएंगे। किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी और सात-बारा कोरा करने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने पंढरपुर में अनशन शुरू किया है, जिसे कांग्रेस पार्टी का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।

    सपकाल ने कहा कि रोहित पवार द्वारा उठाई गई मांगें किसानों के हित में हैं और सरकार को उन्हें तत्काल स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे स्वयं पंढरपुर जाकर रोहित पवार के समर्थन में अनशन पर बैठेंगे और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष में सहभागी बनेंगे। पत्रकार परिषद में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अनंत गाडगीळ भी उपस्थित थे। कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण को लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर हमला बताते हुए भाजपा और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।

  • Ravindra Chavan: मोदी सरकार ने 12 वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया : रवींद्र चव्हाण

    Ravindra Chavan: मोदी सरकार ने 12 वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया : रवींद्र चव्हाण

    Ravindra Chavan: भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और जो देश पहले कई मामलों में अन्य देशों पर निर्भर था, वह आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को नई दिशा देने के साथ विकास और सुशासन का मजबूत आधार तैयार किया है।

    शुक्रवार को ठाणे में आयोजित पत्रकार परिषद में रवींद्र चव्हाण ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये, प्रदेश महासचिव एवं विधायक निरंजन डावखरे, विधायक संजय केलकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए गरीबों को अपना घर उपलब्ध कराने का अभियान चलाया गया है।

    राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय देश रक्षा सामग्री के लिए विदेशी देशों पर निर्भर था, लेकिन आज भारत रक्षा उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार ने देश की सीमाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

    कोरोना महामारी के दौरान भारत ने न केवल अपने नागरिकों को मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध कराया, बल्कि दुनिया के अनेक देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराकर मानवता की सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। ऊर्जा क्षेत्र में ‘वन नेशन-वन ग्रिड’ की अवधारणा को साकार करते हुए बिजली उत्पादन में वृद्धि की गई और लोडशेडिंग जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया।

    चव्हाण ने कहा कि सौर ऊर्जा और अन्य गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देकर ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाया गया है। इससे उद्योगों और घरेलू उपभोक्ताओं दोनों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की संभावना है।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र भी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र के लक्ष्य को हासिल करने में राज्य के 14 करोड़ नागरिकों का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। महाराष्ट्र देश की विकास यात्रा का प्रमुख ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है और हर क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

  • Harshvardhan Sapkal: मुख्यमंत्री फडणवीस के दावे झूठे, किसान परेशान और भाजपा ‘कांग्रेसयुक्त’ हो गई है: हर्षवर्धन सपकाल

    Harshvardhan Sapkal: मुख्यमंत्री फडणवीस के दावे झूठे, किसान परेशान और भाजपा ‘कांग्रेसयुक्त’ हो गई है: हर्षवर्धन सपकाल

    Harshvardhan Sapkal: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गरीबी रेखा और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लेकर उनके दावे पूरी तरह झूठे और हास्यास्पद हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री को झूठ बोलने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

    तिलक भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में सपकाल ने कहा कि मुख्यमंत्री एक ओर देश से गरीबी समाप्त होने का दावा करते हैं, जबकि दूसरी ओर केंद्र सरकार आज भी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। यदि गरीबी समाप्त हो चुकी है तो इतने बड़े पैमाने पर राशन लेने वाले लोग कौन हैं, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग का गठन कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के कार्यकाल में किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार ने उसकी सिफारिशों को लागू नहीं किया। किसानों को आज भी प्याज, सोयाबीन, कपास, अरहर और चना जैसी फसलों का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपने 12 वर्षों के कार्यकाल की श्वेत पत्रिका जारी कर उपलब्धियों का वास्तविक ब्यौरा देने की मांग की।

    खरीफ सीजन की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में बीजों और उर्वरकों की कमी है तथा किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार स्थिति को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार को “आंख, कान और मुंह बंद रखने वाली सरकार” बताया।

    कांग्रेस को डूबता जहाज बताए जाने संबंधी मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सपकाल ने कहा कि कांग्रेस देश की आशा और लोकतंत्र की मजबूत नींव है। भाजपा को चुनौती देने की क्षमता केवल कांग्रेस में है। उन्होंने कहा कि 2014 में “कांग्रेस मुक्त भारत” का नारा देने वाली भाजपा आज स्वयं “कांग्रेसयुक्त” बन चुकी है, क्योंकि उसके साथ बड़ी संख्या में पूर्व कांग्रेसी नेता जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर नांदेड़ के सांसद रविंद्र चव्हाण, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता गोपाल तिवारी तथा हनुमंत पवार भी उपस्थित थे।

  • Monsoon Session: अधिवेशन में अवैध फेरीवालों और बांधकाम का मुद्दा उठेगा!

    Monsoon Session: अधिवेशन में अवैध फेरीवालों और बांधकाम का मुद्दा उठेगा!

    Monsoon Session: शहर में अनिधिकृत बांधकाम और फेरीवालों की भरमार है अधिकारियों की लापरवाही की वजह से माफिया ताकतवर हो गया है।वहीं मनपा आयुक्त अधिकारियों के खिलाफ एक्शन नहीं ले रहे हैं।विधायक संजय केलकर ने बताया कि आने वाले मॉनसून अधिवेशन में इस गंभीर समस्या को उठाया जाएगा। शहर में बिना इजाज़त के कंस्ट्रक्शन की भरमार है और ये कंस्ट्रक्शन सभी वार्ड में बड़ी संख्या में चल रहे हैं। इसकी वजह से आम लोगों और मनपा को मिलने वाली सुविधाओं पर दबाव पड़ रहा है और पैसे का नुकसान हो रहा है।

    दूसरी तरफ, बिना इजाज़त के फेरीवाले भी फुटपाथ और सड़कों पर कब्ज़ा करके बिजनेस कर रहे हैं। इस बिजनेस से करोड़ों रुपये का टर्नओवर होता है। ये दोनों ही समस्याएं ठाणे के टैक्सपेयर्स को परेशान कर रही हैं और शहर में माफिया मजबूत हो गया है मनपा के अधिकारी शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस बीच आयुक्त इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर ठाणे के लोगों में नाराजगी है और वे आने वाले मानसून अधिवेशन में इन मुद्दों को उठाकर राज्य सरकार को इसमें दखल देने के लिए मजबूर करेंगे, ऐसा केलकर ने बताया।

    कलवा के वाघोबानगर में बिना इजाज़त मस्जिद बनाने को लेकर मनपा ने आक्रामक रुख अपनाने के बाद कार्रवाई की, लेकिन केलकर ने यह भी राय दी कि अगर समय पर कार्रवाई की जाए तो भविष्य में झगड़े नहीं होंगे। सावरकरनगर में प्लान की गई सिद्धिविनायक सोसायटी में 110 परिवार और लोकमान्यनगर में शिव औदुंबर सोसायटी में 275 परिवार हैं। यहां SRA प्रोजेक्ट चल रहा है और उन्हें क्लस्टर में शामिल किया गया है। क्योंकि संबंधित प्रशासन दबाव में इन सोसाइटियों को क्लस्टर से बाहर नहीं कर रहा था, इसलिए स्थानीय नगरसेवक अमित सरैया ने निवासियों के साथ केलकर से मुलाकात की।

    निवासियों ने डर जताया कि SRA प्रोजेक्ट को क्लस्टर में घरों के लिए 20-25 साल तक इंतज़ार करना पड़ेगा। केलकर ने इस बारे में हाई-लेवल कमेटी के अधिकारियों से बात की, जिसके बाद इस प्रोजेक्ट को क्लस्टर से बाहर कर दिया गया। इससे सैकड़ों परिवारों को राहत मिली है।इस कार्यक्रम में फाइलेरिया डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के विरासत के अधिकार, रुस्तमजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में पानी की कमी, फाइनेंशियल फ्रॉड जैसे कई विषयों पर चर्चा हुई। केलकर ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया और समाधान सुझाए। इस मौके पर नगरसेवक विकास पाटिल, अमित सरैया, सुरेश कांबले, पूर्व मेयर मनोहर गाढ़वे, स्वप्नाली सालवी, रक्षा यादव आदि मौजूद थे।

  • Talavpali murder: अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, ठाणे के लोग डरे हुए हैं तलावपाली मर्डर के बाद कांग्रेस का हमला!

    Talavpali murder: अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, ठाणे के लोग डरे हुए हैं तलावपाली मर्डर के बाद कांग्रेस का हमला!

    Talavpali murder: तलावपाली इलाके में हुई चौंकाने वाली मर्डर की घटना के बाद, ठाणे जिला शहर कांग्रेस ने शहर में बढ़ते क्राइम और ड्रग्स के इस्तेमाल के खिलाफ़ एलगार का आह्वान किया है। नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए, कांग्रेस ने प्रशासन से तुरंत कदम उठाने की मांग की है।घटना के बाद, कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन, ठाणे मनपा और अतिक्रमण के अधिकारियों के साथ तलावपाली इलाके का दौरा किया।

    इस दौरान, इलाके में संदिग्ध हरकतों, ड्रग्स के आदी लोगों, ड्रग्स बेचने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ़ तुरंत कार्रवाई की मांग की गई।तलावपाली जैसी भीड़भाड़ वाली और ज़रूरी जगह पर हुई मर्डर की घटना से नागरिकों में डर का माहौल बन गया है, और कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था को मज़बूत करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। इलाके में 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी, पेट्रोलिंग बढ़ाने, असरदार CCTV नेटवर्क और ड्रग्स के खिलाफ़ एक खास कैंपेन चलाने की भी मांग की गई।

    कांग्रेस ने कहा, “ठाणेकरों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शहर में बढ़ते क्राइम और ड्रग माफिया के असर को रोकने के लिए प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।साथ ही, चेतावनी दी गई कि अगर प्रशासन नागरिकों को सुरक्षित माहौल देने में नाकाम रहता है और मांगों को नज़रअंदाज़ किया जाता है, तो कांग्रेस एक मज़बूत जन आंदोलन शुरू करेगी। अपराधियों का आतंक और नागरिकों के डर की तस्वीर ठाणे को मंज़ूर नहीं है। अगर प्रशासन नहीं जागा, तो कांग्रेस उन्हें जगाए बिना नहीं रुकेगी।

  • Harikesh Tiwari: भाजपा तुलिंज मंडल के उपाध्यक्ष बने हरिकेश तिवारी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत!

    Harikesh Tiwari: भाजपा तुलिंज मंडल के उपाध्यक्ष बने हरिकेश तिवारी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत!

    Harikesh Tiwari: भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में भाजपा नेतृत्व द्वारा सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में हरिकेश लालता तिवारी को भाजपा तुलिंज मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

    शुक्रवार को तुलिंज मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह तथा मंडल महामंत्री हौसिला प्रसाद पांडेय ने हरिकेश तिवारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर मंडल कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि हरिकेश तिवारी लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न आयामों में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। हरिकेश तिवारी की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में तुलिंज मंडल संगठन को नई मजबूती और गति प्राप्त होगी।

    नियुक्ति के बाद दैनिक राष्ट्रीय स्वाभिमान से बातचीत करते हुए हरिकेश तिवारी ने कहा, “पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और पदाधिकारियों ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा तथा पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करूंगा।”

  • Grand Assumption-of-Office Ceremony: मीरा-भयंदर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश राजपुरोहित का भव्य पदभार ग्रहण समारोह संपन्न!

    Grand Assumption-of-Office Ceremony: मीरा-भयंदर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश राजपुरोहित का भव्य पदभार ग्रहण समारोह संपन्न!

    Grand Assumption-of-Office Ceremony: मीरा-भयंदर (शहर) जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश राजपुरोहित का पदभार ग्रहण समारोह रविवार को मीरा रोड (पूर्व) स्थित मेवाड़ वाटिका में भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं एवं समर्थन प्रदान किया।

    कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आनंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुजफ्फर हुसैन ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। हाल ही में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए राकेश राजपुरोहित क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या को लेकर किए गए जनआंदोलन के कारण चर्चा में रहे हैं। आम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े इस आंदोलन के दौरान उनके विरुद्ध मामला भी दर्ज किया गया था।

    अपने संबोधन में मुजफ्फर हुसैन ने कहा कि राकेश राजपुरोहित जनहित और न्याय की लड़ाई में सदैव अग्रणी रहे हैं। उन्होंने उन्हें पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन देते हुए कहा कि जनसेवा के मार्ग में आने वाली चुनौतियां और विरोध एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान होते हैं। जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए मिलने वाली कठिनाइयों को सम्मान और उपलब्धि के प्रतीक के रूप में स्वीकार करना चाहिए।

    मुख्य अतिथि आनंद सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करना होगा।

    अपने अध्यक्षीय संबोधन में राकेश राजपुरोहित ने कहा कि पद मिलने के बाद भी वे स्वयं को जनता का कार्यकर्ता ही मानते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मीरा-भयंदर के सर्वांगीण विकास और क्षेत्र की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए वे पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे तथा जनहित से जुड़े विकासात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

    कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवरसिंह राजपुरोहित, नगरसेवक जय ठाकुर, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रमोद सावंत, नगरसेवक अनिल सावंत, पूर्व शहर अध्यक्ष झुबेर इनामदार तथा कांग्रेस नेता हीरा देवसी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं नगरसेवक आफरीन सय्यद, रिजवाना अनवर, तारेन मेंडोन्सा, सुनील चौधरी, रुबिना शेख, शेख फिरोज, सना देशमुख, अशरफ मिस्त्री, रफिक पठाण और आयरिन पॉल कॉड्रस सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

    मंच पर दिनेश चंद्र उपाध्याय (एम.टेक.), जगदीश पुरोहित बसंत (आदर्श होटल्स परिवार), अर्जुनसिंह तिंवरी (अध्यक्ष, राजपुरोहित समृद्धि फाउंडेशन), चंदनसिंह राजपुरोहित, महेंद्र सिंह चौहान, सिद्धेश राणे, दीपक बागरी, कुणाल काटकर, जवाहर शाह, सोहन जैन, अजय सिंह तथा राजीव दोशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन राहुल पारीख (राजस्थान उद्घोष) ने किया।

    राकेश राजपुरोहित का परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा रहा है। राजस्थान के पाली जिले के बड़वा गांव से मूल संबंध रखने वाले राजपुरोहित ने अपने संबोधन की शुरुआत मराठी भाषा में कर मीरा-भयंदर की धरती के प्रति अपने आत्मीय जुड़ाव का परिचय दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों के साथ सराहा।

    समारोह की विशेषता समाज के सभी वर्गों, समुदायों और धर्मों के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। राजस्थान की समस्त 36 कौमों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता, भाईचारे और विविधता में एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।