Tag: Bakrid 2026

  • Viral Sacrifice Video: भिवंडी में कुर्बानी के लिए खूंटे से बंधा भैंसा छूटा, मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल!

    Viral Sacrifice Video: भिवंडी में कुर्बानी के लिए खूंटे से बंधा भैंसा छूटा, मची अफरा-तफरी, वीडियो वायरल!

    Viral Sacrifice Video: मुस्लिम बहुल भिवंडी शहर में बकरीद के अवसर पर बड़े पैमाने पर बकरों के साथ-साथ भैंसों की भी कुर्बानी दी जाती है। इसी बीच कुर्बानी के लिए खूंटे से बांधकर रखा गया एक भैंसा आधी रात के समय रस्सी तोड़कर भाग गया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।

    संबंधित ख़बरें: BNCMC Vigilance on Bakrid: बंकमक बकरीद पर महानगर पालिका की मुस्तैदी: पहले दिन 5891 पशुओं की कुर्बानी, 11.70 लाख रुपये का शुल्क जमा!

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सौभाग्य से इस घटना में कोई बड़ी जनहानि या आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, भैंसे को पकड़ने की कोशिश के दौरान उसका मालिक धक्का लगने से गिर पड़ा और उसे मामूली चोटें आईं।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, भिवंडी में बकरीद के दौरान इस प्रकार की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जब बेकाबू पशुओं के कारण लोगों को परेशानी और चोटों का सामना करना पड़ा था। बताया जा रहा है कि बाद में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक इलाके में काफी मशक्कत के बाद मालिक और स्थानीय लोगों की मदद से भैंसे को पकड़ लिया गया।

  • BNCMC Vigilance on Bakrid: बकरीद पर मुस्तैदी: पहले दिन 5891 पशुओं की कुर्बानी, 11.70 लाख रुपये का शुल्क जमा!

    BNCMC Vigilance on Bakrid: बकरीद पर मुस्तैदी: पहले दिन 5891 पशुओं की कुर्बानी, 11.70 लाख रुपये का शुल्क जमा!

    BNCMC Vigilance on Bakrid: मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्योहार ‘बकरी ईद’ (ईद-उल-अजहा) शहर में हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महानगर पालिका द्वारा निर्धारित नियमों के तहत पहले दिन विभिन्न प्रभाग समितियों के अंतर्गत कुल 5891 पशुओं की कुर्बानी दी गई। पालिका प्रशासन द्वारा तय शुल्क के अनुसार पहले ही दिन कुल 11,70,400 रुपये की शुल्क वसूली की गई।

    प्रभाग समिति के अनुसार कुर्बानी और शुल्क वसूली का विवरण इस प्रकार है

    • प्रभाग समिति क्रमांक 1 : 1998 जानवर, शुल्क जमा – 3,95,100 रुपये
    • प्रभाग समिति क्रमांक 2 : 1236 जानवर, शुल्क जमा – 2,46,600 रुपये
    • प्रभाग समिति क्रमांक 3 : 327 जानवर, शुल्क जमा – 65,250 रुपये
    • प्रभाग समिति क्रमांक 4 : 1332 जानवर, शुल्क जमा – 2,64,450 रुपये
    • प्रभाग समिति क्रमांक 5 : 998 जानवर, शुल्क जमा – 1,99,000 रुपये

    कुल योग : 5891 जानवर, कुल शुल्क जमा – 11,70,400 रुपये।

    संबंधित ख़बरें: Tribute Paid to Swatantryaveer Savarkar: भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका में स्वातंत्र्यवीर सावरकर को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि!

    त्योहार के मद्देनजर महानगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। कुर्बानी की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद पालिका द्वारा बनाए गए अस्थायी केंद्रों की पानी से धुलाई कर सफाई की गई।

    संक्रमण और गंदगी फैलने से रोकने के लिए सभी केंद्रों पर जंतुनाशक दवाओं का छिड़काव कर उन्हें पूरी तरह सैनिटाइज किया गया। प्रशासन ने नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने और पालिका प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।

  • Police Advisory Issued for Bakrid: मुंब्रा में बकरी ईद को लेकर स्लॉटर हाउस संचालकों के लिए पुलिस की एडवाइजरी जारी!

    Police Advisory Issued for Bakrid: मुंब्रा में बकरी ईद को लेकर स्लॉटर हाउस संचालकों के लिए पुलिस की एडवाइजरी जारी!

    Police Advisory Issued for Bakrid: आगामी 28 मई 2026 को मनाए जाने वाले बकरी ईद (ईद-उल-अजहा) पर्व के मद्देनजर मुंब्रा पुलिस ने स्लॉटर हाउस संचालकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे ने सभी संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

    पुलिस द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि कुर्बानी के दौरान मांस को खुले में ले जाने पर रोक रहेगी और उसे पूरी तरह कपड़े से ढंककर परिवहन करना होगा, ताकि अन्य लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। साथ ही प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर पूर्ण रोक लगाने की चेतावनी भी दी गई है।

    संबंधित खबरें: Spa Center Raided: ठाणे में स्पा सेंटर पर छापा, 5 महिलाओं को कराया गया मुक्त, एक महिला आरोपी गिरफ्तार!

    निर्देशों के अनुसार, कुर्बानी के बाद खून, गंदगी और अपशिष्ट सार्वजनिक सड़कों पर नहीं फैलना चाहिए। साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और कचरा निपटान की उचित व्यवस्था करना स्लॉटर हाउस संचालकों की जिम्मेदारी होगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुर्बानी स्थल सड़क से दिखाई नहीं देना चाहिए तथा वहां सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था अनिवार्य होगी।

    इसके अलावा, सोशल मीडिया पर कुर्बानी, हथियारों या खून से जुड़े फोटो और वीडियो वायरल न करने की अपील की गई है। पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र पशुसंरक्षण अधिनियम 1976 के तहत पशुधन विकास अधिकारी से फिटनेस सर्टिफिकेट लेना भी अनिवार्य रहेगा। मुंब्रा पुलिस ने चेतावनी दी है कि जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।