Tag: Bhagwant Mann

  • Amritsar Student Suicide Case: छात्रा की आत्महत्या पर हर्ष मल्होत्रा ने पंजाब सरकार और ‘आप’ पर साधा निशाना

    Amritsar Student Suicide Case: छात्रा की आत्महत्या पर हर्ष मल्होत्रा ने पंजाब सरकार और ‘आप’ पर साधा निशाना

    Amritsar Student Suicide Case:अमृतसर में एक छात्रा की आत्महत्या के मामले को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना ने पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में मल्होत्रा ने कहा कि एक छात्रा का कथित रूप से स्कूल फीस के कारण आत्महत्या करना बेहद चिंताजनक और दुखद है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र में सुधार और ‘शिक्षा क्रांति’ के दावे करती रही है, लेकिन इस घटना ने उन दावों की वास्तविकता उजागर कर दी है।

    संबंधित ख़बरें: CBSE OSM Procurement Probe: ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली की खरीद की जांच के लिए एक सदस्यीय समिति गठित

    उन्होंने कहा कि पंजाब में पिछले कुछ वर्षों से शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलावों के दावे किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कई परिवार अब भी शिक्षा से जुड़ी आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। मल्होत्रा ने यह भी कहा कि निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और छात्रों पर पड़ने वाले दबाव जैसे मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

    भाजपा नेता ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या संवेदनहीनता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को बेहतर भविष्य देना है, न कि उन्हें मानसिक और आर्थिक दबाव में धकेलना।

  • Bhagwant Mann divisive statement: भाजपा ने किया दावा; पंजाब विस्फोटों को लेकर मान का बयान देश को तोड़ने वाला!

    Bhagwant Mann divisive statement: भाजपा ने किया दावा; पंजाब विस्फोटों को लेकर मान का बयान देश को तोड़ने वाला!

    Bhagwant Mann divisive statement: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए विस्फोटों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान की निंदा करते हुए उसे देश को तोड़ने वाला तथा इंडिया गठबंधन की निराशा का पराकाष्ठा करार दिया है।

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए विस्फोटों के पश्चात मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो बयान दिया है कि ये भाजपा की खुराफात है, ये बहुत ही निंदनीय है।

    ये बयान उन्होंने राजनीति फायदे के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कहने पर दिया है। उन्होंने कहा कि मान का बिना ठोस जांच के भाजपा पर आरोप लगाना गलत है। ये बेहद गैर-जिम्मेदाराना बयान है।

    पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा प्रारंभिक जांच में इसमें इंटर-सर्विसेज़ इंटेलिजेंस (आईएसआई) की भूमिका की आशंका जताई गयी है, जो इस मुद्दे की गंभीरता को साफ दर्शाता है, लेकिन केजरीवाल के कहने पर उन्होंने जो ये बयान दिया है, यह देश को तोड़ने वाला है। यह बहुत ही संवेदनहीन और निंदनीय है। यह इंडिया गठबंधन की निराशा की पराकाष्ठा है।

    संबंधित खबरें: Sachdeva Targets Arvind Kejriwal: वीरेन्द्र सचदेवा के निशाने पर अरविन्द केजरीवाल! सफाई को लेकर टिप्पणी से फसे केजरीवाल!

    उन्होंने कहा, “आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि इंडिया गठबंधन का जो रवैया है, अब ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है। इंडिया गठबंधन अब पूरी तरह तहस-नहस होने वाला है। जनता सब देख रही है, और इसका करारा जवाब भी देगी।”

    भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि यह आईएसआई की साजिश का प्रयास है। ऐसी परिस्थितियाँ पाकिस्तान और आईएसआई द्वारा आतंकवादियों के माध्यम से पंजाब और जम्मू – कश्मीर में समय-समय पर पैदा की जाती रही हैं।

    गौरतलब है कि मान ने इन दोनों जगहों पर हुए विस्फोटों को लेकर कहा था कि भाजपा का यह काम करने का तरीका है कि जिस राज्य में चुनाव लड़ना है पहले वहां दंगे करवा दो, छोटे-मोटे धमाके करवा दो, धर्म, जाति के नाम लोगों को बांट दो। यह भाजपा की चुनाव की तैयारी है।