rashtriyaswabhimaan.com
Hindi News / Bharat / Politics

Sachdeva Targets Arvind Kejriwal: वीरेन्द्र सचदेवा के निशाने पर अरविन्द केजरीवाल! सफाई को लेकर टिप्पणी से फसे केजरीवाल!

Sachdeva Targets Arvind Kejriwal
Sachdeva Targets Arvind Kejriwal
Article Top Ad

Sachdeva Targets Arvind Kejriwal: दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है और कहा है कि उनकी टिप्पणी से दिल्ली के लोग स्तब्ध हैं. सचदेवा ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली को लेकर उनके एक विधायक अजय दत्त की सोशल मीडिया पोस्ट को री-पोस्ट करके यहां की सफाई व्यवस्था पर टिपण्णी की है, जिसे देख लोग स्तब्ध हैं।

संबंधित खबरें: India-Vietnam Partnership: भारत और वियतनाम के बीच व्यापक साझेदारी, रणनीतिक सहयोग हुआ गहरा!

सचदेवा ने कहा कि राजनीतिक द्वेष से काम लेते हुए केजरीवाल ने 10 साल दिल्ली नगर निगम की निधि काटी या रोके जिसके चलते एमसीडी की स्वच्छता सेवाएं कुप्रभावित हुई थीं, विगत एक वर्ष में जब से दिल्ली को तीन इंजन की सरकार मिली है, तब से एमसीडी की सामान्य रखरखाव, स्वच्छता, प्राइमरी शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा सभी में सुधार साफ दिखता और महसूस होता है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 12 साल से अम्बेडकर नगर की जनता लगातार विधायक रहे दत्त से और निगम पार्षदों अरूण नावरिया तथा रेखा सांकला से गंदगी की शिकायत करती रही है, लेकिन ना कभी विधायक तथा पार्षदों ने और ना खुद श्री केजरीवाल ने शिकायतों पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि 2013 से ही “आप” के साथ रही अम्बेडकर नगर विधानसभा की समस्याओं को लेकर श्री केजरीवाल तथा श्री दत्त की सोशल मीडिया पोस्ट इन 13 वर्षों में “आप” के विधायक एवं पार्षदों की विफलताओं की पोल खोली हैं।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad