Tag: Birthday Celebration

  • Ramakant Gupta’s Birthday: बेस्ट कमिटी सदस्य रमाकांत गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

    Ramakant Gupta’s Birthday: बेस्ट कमिटी सदस्य रमाकांत गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

    Ramakant Gupta’s Birthday: बेस्ट कमिटी के नव निर्वाचित सदस्य रमाकांत गुप्ता का जन्मदिन रविवार को भाजपा के महाराष्ट्र मुख्यालय में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवकों, पत्रकारों, उद्यमियों तथा उनके शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की।

    रमाकांत गुप्ता को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक समर्पित एवं जुझारू कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। वे न केवल संगठन के प्रति समर्पित हैं, बल्कि विभिन्न समाजों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं। उनकी सहयोगी एवं सेवाभावी कार्यशैली के कारण राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी उनकी प्रशंसा करने से स्वयं को नहीं रोक पाते।

    जन्मदिन समारोह में भाजपा महाराष्ट्र मुख्यालय के कार्यालय प्रभारी मुकुंद कुलकर्णी और महाराष्ट्र के मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह (नवभारत टाइम्स), जितेंद्र मिश्रा (हमारा महानगर), रामदिनेश यादव (दोपहर का सामना), राष्ट्रीय स्वाभिमान के संपादक अश्विन कुमार दुबे, साप्ताहिक मुंबई रिपोर्टर्स के संपादक अरविंद बनसोडे सहित भाजपा एवं आरएसएस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    इस अवसर पर केक काटकर रमाकांत गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया तथा उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि समाज और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा तथा जनसेवा की भावना उन्हें एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि बनाती है। उनके सामाजिक कार्यों से अनेक लोगों को प्रेरणा मिलती है और यही कारण है कि वे विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच सम्मानित स्थान रखते हैं।

  • Mahant Gaurav Sharma Birthday: विश्व चैंपियन महंत गौरव शर्मा ने जरूरतमंदों को बांटे कूलर!

    Mahant Gaurav Sharma Birthday: विश्व चैंपियन महंत गौरव शर्मा ने जरूरतमंदों को बांटे कूलर!

    Mahant Gaurav Sharma: राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच विश्व चैंपियन पावरलिफ्टर Mahant Gaurav Sharma ने अपने जन्मदिन को खास अंदाज में मनाते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता की। चांदनी चौक स्थित प्राचीन नरसिंह हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को कूलर वितरित किए।

    इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच कूलर मिलने से लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कई परिवारों ने इस मदद के लिए महंत गौरव शर्मा का धन्यवाद भी किया।

    संबंधित ख़बरें: Indian Open of Surfing 2026: भारत के शीर्ष सर्फर्स ने मंगलुरु में दिखाया दमदार प्रदर्शन!

    कार्यक्रम के दौरान महंत गौरव शर्मा ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि खेल जगत में मिली उपलब्धियों का वास्तविक महत्व तभी है, जब उससे समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।

    उन्होंने आगे कहा कि गर्मी के इस कठिन समय में लोगों को राहत पहुंचाना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है। उनका मानना है कि हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

    कार्यक्रम में मौजूद लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि महंत गौरव शर्मा जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो खेलों के साथ-साथ समाज सेवा में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

    गौरतलब है कि महंत गौरव शर्मा समय-समय पर सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों में भाग लेते रहते हैं। उनकी इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि असली सफलता वही है, जो समाज और जरूरतमंद लोगों के काम आए।

  • Pramod Mishra’s Birthday Celebration: भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया!

    Pramod Mishra’s Birthday Celebration: भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया!

    Pramod Mishra’s Birthday Celebration: भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष श्री प्रमोद मिश्रा जी का जन्मदिन पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मुलुंड, अंधेरी सहित अन्य स्थानों पर मनाया गया। इस अवसर पर जहाँ भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ईशान्य मुंबई द्वारा मुलुंड पश्चिम स्थित श्री मुलुंड नागरिक सभा में वरिष्ठ पदाधिकारी आर डी यादव, उभामो मुंबई उपाध्यक्ष विजय सिंह की माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    संबंधित खबरें: Deendayal Upadhyay Job Fair: दीनदयाल उपाध्याय रोज़गार मेले से सैकड़ों युवाओं को लाभ!

    इसमें बड़ी संख्या में मनीष तिवारी, राजेश यादव , आरके मिश्रा, मनोज सिंह, राजेश गुप्ता, कौशिक पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष एवं वार्ड पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर प्रमोद मिश्रा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

    कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। विजय सिंह ने कहा कि श्री प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा उत्तर भारतीय समाज को जोड़ने कार्य कर रहे हैं ।