Ramakant Gupta’s Birthday: बेस्ट कमिटी सदस्य रमाकांत गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Ramakant Gupta's Birthday

Written by

in

,

Ramakant Gupta’s Birthday: बेस्ट कमिटी के नव निर्वाचित सदस्य रमाकांत गुप्ता का जन्मदिन रविवार को भाजपा के महाराष्ट्र मुख्यालय में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवकों, पत्रकारों, उद्यमियों तथा उनके शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की।

रमाकांत गुप्ता को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक समर्पित एवं जुझारू कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। वे न केवल संगठन के प्रति समर्पित हैं, बल्कि विभिन्न समाजों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं। उनकी सहयोगी एवं सेवाभावी कार्यशैली के कारण राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी उनकी प्रशंसा करने से स्वयं को नहीं रोक पाते।

जन्मदिन समारोह में भाजपा महाराष्ट्र मुख्यालय के कार्यालय प्रभारी मुकुंद कुलकर्णी और महाराष्ट्र के मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह (नवभारत टाइम्स), जितेंद्र मिश्रा (हमारा महानगर), रामदिनेश यादव (दोपहर का सामना), राष्ट्रीय स्वाभिमान के संपादक अश्विन कुमार दुबे, साप्ताहिक मुंबई रिपोर्टर्स के संपादक अरविंद बनसोडे सहित भाजपा एवं आरएसएस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर केक काटकर रमाकांत गुप्ता का जन्मदिन मनाया गया तथा उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि समाज और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा तथा जनसेवा की भावना उन्हें एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि बनाती है। उनके सामाजिक कार्यों से अनेक लोगों को प्रेरणा मिलती है और यही कारण है कि वे विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच सम्मानित स्थान रखते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *