Tag: Celebrity News

  • Peddi Pre-Release Event: जान्हवी कपूर के तेलुगु भाषण ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

    Peddi Pre-Release Event: जान्हवी कपूर के तेलुगु भाषण ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

    Peddi Pre-Release Event: फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज़ से पहले विजयवाड़ा में आयोजित भव्य प्री-रिलीज़ इवेंट में अभिनेत्री Janhvi Kapoor ने अपने तेलुगु भाषण से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम मौजूद रही, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जान्हवी के आत्मविश्वास से भरे संबोधन की रही।

    फिल्म में अचियम्मा की भूमिका निभा रहीं जान्हवी ने अपने भाषण की शुरुआत दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देकर की। उन्होंने पूरे भाषण के दौरान तेलुगु भाषा का इस्तेमाल किया, जिसे सुनकर मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

    संबंधित ख़बरें: Cocktail 2: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म का टीज़र जल्द होगा रिलीज

    इवेंट के दौरान जान्हवी ने कहा कि ‘पेद्दी’ उनके करियर की खास फिल्मों में से एक है। उन्होंने बताया कि फिल्म अपनी जड़ों, पहचान और जीवन के उद्देश्य को समझने की प्रेरणा देती है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि दर्शकों का स्नेह कलाकारों को बेहतर काम करने और प्रभावशाली कहानियां प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करता है।

    अपने संबोधन के अंत में जान्हवी ने भावुक अंदाज़ में कहा कि अभिनय और लोगों का मनोरंजन करना ही उनका सबसे बड़ा उद्देश्य है। उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्यार और समर्थन ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने की ताकत दी है।

    जान्हवी का यह तेलुगु भाषण अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी मेहनत, भाषा सीखने के प्रयास और विनम्रता की जमकर सराहना कर रहे हैं।

  • Don 3 Controversy: डॉन 3 विवाद पर बढ़ी इंडस्ट्री की चिंता, FWICE ने मांगे सख्त नियम!

    Don 3 Controversy: डॉन 3 विवाद पर बढ़ी इंडस्ट्री की चिंता, FWICE ने मांगे सख्त नियम!

    Don 3 Controversy: बहुप्रतीक्षित फिल्म Don 3 को लेकर चल रहे विवाद ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है। हालिया घटनाक्रम के बाद FWICE ने कलाकारों द्वारा प्रोजेक्ट बीच में छोड़ने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है और इसके लिए एक औपचारिक ढांचा तैयार करने की मांग की है।

    FWICE का मानना है कि जब कोई अभिनेता या अभिनेत्री किसी फिल्म से अचानक अलग हो जाता है, तो इससे निर्माताओं, तकनीकी टीम और फिल्म की पूरी योजना पर असर पड़ता है। बड़े बजट की फिल्मों में ऐसी परिस्थितियों से आर्थिक नुकसान के साथ-साथ शूटिंग शेड्यूल भी प्रभावित होता है।

    Don 3 को लेकर सामने आए विवाद के बाद संगठन ने सुझाव दिया है कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे मामलों के लिए स्पष्ट नियम और दिशा-निर्देश होने चाहिए। उनका कहना है कि किसी भी कलाकार के प्रोजेक्ट छोड़ने की स्थिति में सभी पक्षों के अधिकारों और जिम्मेदारियों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया जाना चाहिए।

    संबंधित ख़बरें: Varun Dhawan: वरुण धवन पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, नाम और तस्वीर के गलत इस्तेमाल पर मांगी कानूनी सुरक्षा

    फिल्म जगत के कई विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान समय में फिल्मों का बजट और प्रोडक्शन स्केल काफी बढ़ गया है। ऐसे में यदि किसी प्रमुख कलाकार के कारण प्रोजेक्ट में देरी होती है, तो इसका असर पूरी यूनिट पर पड़ता है। इसी वजह से इंडस्ट्री में अनुबंध संबंधी नियमों को और मजबूत बनाने की मांग उठ रही है।

    हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कलाकारों को अपने करियर और व्यक्तिगत कारणों से फैसले लेने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। इसलिए किसी भी नए नियम में कलाकारों और निर्माताओं दोनों के हितों का संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा।

    Don 3 विवाद ने एक बार फिर बॉलीवुड में पेशेवर अनुशासन, अनुबंधों की मजबूती और प्रोजेक्ट प्रतिबद्धताओं को लेकर चर्चा तेज कर दी है। आने वाले समय में FWICE और फिल्म निर्माताओं के बीच इस विषय पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

  • Karisma Kapoor OTT Comeback: करिश्मा कपूर की दमदार OTT वापसी, ‘ब्राउन’ के ट्रेलर ने फैंस को किया हैरान!

    Karisma Kapoor OTT Comeback: करिश्मा कपूर की दमदार OTT वापसी, ‘ब्राउन’ के ट्रेलर ने फैंस को किया हैरान!

    Karisma Kapoor OTT Comeback: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी आगामी OTT सीरीज ब्राउन का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लंबे समय बाद करिश्मा कपूर को एक अलग और गंभीर किरदार में देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

    ट्रेलर में करिश्मा कपूर एक सख्त और जटिल व्यक्तित्व वाली महिला अधिकारी के रूप में दिखाई दे रही हैं। उनका यह अवतार उनके पिछले ग्लैमरस किरदारों से बिल्कुल अलग है। ट्रेलर में सस्पेंस, क्राइम और इमोशनल ड्रामा का मिश्रण देखने को मिलता है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

    फैंस ने सोशल मीडिया पर करिश्मा की एक्टिंग और उनके नए लुक की जमकर तारीफ की है। कई यूजर्स का मानना है कि यह सीरीज उनके करियर की सबसे दमदार डिजिटल प्रस्तुतियों में से एक साबित हो सकती है। ट्रेलर रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे हजारों प्रतिक्रियाएं और शेयर मिले।

    संबंधित ख़बरें: Modern Parenting: Divyanka Tripathi, Juhi Parmar और Shraddha Arya ने महाभारत से जोड़ी मॉडर्न पैरेंटिंग की सीख!

    OTT प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते प्रभाव के बीच कई बॉलीवुड सितारे डिजिटल दुनिया की ओर रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में करिश्मा कपूर की यह वापसी भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दर्शकों को उम्मीद है कि ‘Brown’ में उन्हें एक मजबूत कहानी और शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

    मनोरंजन जगत के जानकारों का कहना है कि क्राइम-थ्रिलर शैली की यह सीरीज दर्शकों को बांधे रखने में सफल हो सकती है। ट्रेलर में दिखाए गए रहस्य और तनावपूर्ण घटनाक्रम ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है।

    अब सभी की नजरें सीरीज की रिलीज पर टिकी हैं। फैंस यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि करिश्मा कपूर OTT प्लेटफॉर्म पर अपनी इस नई पारी की शुरुआत कितनी सफलतापूर्वक करती हैं।

  • Nagarjuna Akkineni New Post: नागार्जुन के लिए खास है 23 मई, 40 साल पूरे होने पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट!

    Nagarjuna Akkineni New Post: नागार्जुन के लिए खास है 23 मई, 40 साल पूरे होने पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट!

    Nagarjuna Akkineni New Post: दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता नागार्जुनअक्किनेनी ने अपने फिल्मी करियर के 40 साल पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। नागार्जुन ने बताया कि 23 मई उनके जीवन की सबसे अहम तारीखों में से एक है, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने बताया कि 23 मई 1986 को उनकी पहली फिल्म विक्रम रिलीज हुई थी, जिससे उन्होंने तेलुगु सिनेमा में बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की थी।

    संबंधित खबरें: Swayambhu Promises a Visual Spectacle: 750 आर्टिस्ट्स और 2700 वीएफएक्स शॉट्स; ‘स्वयंभू’ में दिखेगा विजुअल्स का महा-धमाका!

    इसी दिन को वह अपने फिल्मी सफर की नींव मानते हैं।इसके अलावा इस तारीख से एक और भावुक याद भी जुड़ी है। इसी दिन उनकी फिल्म मनम रिलीज हुई थी, जो उनके पिता और महान अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव की आखिरी फिल्म थी।

    इस फिल्म में तीन पीढ़ियां अक्किनेनी नागेश्वर राव, नागार्जुन और उनके बेटे नागा चैतन्य एवं अखिल अक्किनेनी एक साथ नजर आए थे। नागार्जुन ने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि पिछले 40 सालों में मिला प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है। नागार्जुन इन दिनों अपनी 100 वीं फिल्म किंग100 को लेकर चर्चा में हैं।

  • Best Debut Producer Award: पल्लवी गुर्जर ‘बेस्ट डेब्यू प्रोड्यूसर’ पुरस्कार से सम्मानित!

    Best Debut Producer Award: पल्लवी गुर्जर ‘बेस्ट डेब्यू प्रोड्यूसर’ पुरस्कार से सम्मानित!

    Best Debut Producer Award: सिने ड्रीम्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ओर से आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में चर्चित फिल्म मैच फिक्सिंग की निर्माता पल्लवी गुर्जर को प्रतिष्ठित ‘बेस्ट डेब्यू प्रोड्यूसर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म मैच फिक्सिंग के माध्यम से फिल्म जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

    प्रभावशाली विषय, रोमांचक कथा और विचारोत्तेजक प्रस्तुति के कारण इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से व्यापक सराहना मिली है। यथार्थवादी चित्रण, सशक्त पटकथा और उत्कृष्ट अभिनय के चलते यह फिल्म समकालीन सिनेमा की एक महत्वपूर्ण कृति के रूप में स्थापित हुई है।

    पुरस्कार स्वीकार करते हुए पल्लवी गुर्जर ने कहा,
    सिने ड्रीम्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से ‘बेस्ट डेब्यू प्रोड्यूसर’ पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत खुशी और गर्व का क्षण है। मैच फिक्सिंग बहुत मेहनत, समर्पण और जुनून के साथ बनाई गई है। यह सम्मान पूरी कलाकार और तकनीकी टीम का है, जिन्होंने अथक परिश्रम से इस कहानी को पर्दे पर उतारा। इस सम्मान के लिए मैं फेस्टिवल की जूरी तथा दर्शकों के प्रेम और समर्थन के लिए हृदय से आभारी हूँ।”

    उन्होंने आगे कहा कि मैच फिक्सिंग का सफर चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ अत्यंत संतोषजनक रहा। विभिन्न आयु वर्ग और पृष्ठभूमि के दर्शकों को प्रभावित करने वाली सार्थक फिल्म प्रस्तुत करना पूरी टीम का उद्देश्य था।

    सिने ड्रीम्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ओर से कहा गया, “मैच फिक्सिंग की निर्माता पल्लवी गुर्जर को ‘बेस्ट डेब्यू प्रोड्यूसर’ पुरस्कार प्रदान करते हुए हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। फिल्म की प्रभावशाली कहानी, उच्च स्तरीय निर्माण और सार्थक प्रस्तुति ने हमारी जूरी पर विशेष प्रभाव डाला। हम पूरी टीम को बधाई देते हैं और भविष्य में उनसे और उत्कृष्ट कृतियों की अपेक्षा करते हैं।”

    सिने ड्रीम्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल विश्वभर के स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं और रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला एक प्रतिष्ठित महोत्सव है। उत्कृष्ट फिल्मों के प्रदर्शन के साथ-साथ नई सोच, नई आवाज़ों और अभिनव कथन शैली को प्रोत्साहित करना इसका प्रमुख उद्देश्य है। यह सम्मान Match Fixing की सफलता की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में फिल्म को मिल रही बढ़ती प्रतिष्ठा का एक और प्रमाण है।

  • Ranveer Singh New Look: रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्ख़ियों में! अपने नए लुक से मचाया तहलका!

    Ranveer Singh New Look: रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्ख़ियों में! अपने नए लुक से मचाया तहलका!

    Ranveer Singh New Look: बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh एक बार फिर अपने नए और अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में सामने आए उनके नए लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस उनके स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    रणवीर सिंह हमेशा से अपने यूनिक फैशन सेंस और एनर्जेटिक पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने नए अवतार से फैंस को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज में उनका स्टाइल पहले से काफी अलग नजर आ रहा है।

    संबंधित खबरें: The Portal of Force Trailer: दिशा पाटनी का एक्शन अवतार, “द पोर्टल ऑफ़ फ़ोर्स” का ट्रेलर हुआ रिलीज!

    फैंस लगातार उनके नए लुक पर कमेंट कर रहे हैं। किसी ने उन्हें “स्टाइल आइकन” बताया तो किसी ने उनके नए अवतार को उनकी अपकमिंग फिल्म से जोड़कर देखना शुरू कर दिया है। हालांकि अभिनेता की ओर से इस लुक को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

    मनोरंजन जगत में रणवीर सिंह की अलग पहचान उनकी दमदार एक्टिंग और एक्सपेरिमेंटल फैशन की वजह से बनी हुई है। चाहे रेड कार्पेट हो या फिल्म प्रमोशन, उनका हर अंदाज चर्चा का विषय बन जाता है।

    वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकते हैं। फैंस उनकी अगली फिल्म और नए किरदारों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।