Tag: Delhi News

  • Delhi BJP SIR Meeting: एसआईआर को लेकर दिल्ली भाजपा की बैठक, कार्य प्रगति की हुई समीक्षा!

    Delhi BJP SIR Meeting: एसआईआर को लेकर दिल्ली भाजपा की बैठक, कार्य प्रगति की हुई समीक्षा!

    Delhi BJP SIR Meeting: राजधानी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें एक जुलाई से शुरू हुई इस प्रक्रिया की प्रगति पर चर्चा की गयी।

    दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, पार्टी के एसआईआर कार्य प्रभारी एवं सांसद योगेन्द्र चांदोलिया और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी सहित पार्टी की जिला एसआईआर टीम के सदस्य और हर जिले के बीएलए- दो प्रमुख शामिल हुए।

    चांदोलिया ने कहा कि दिल्ली में अन्य दलों की तरह ही भाजपा के भी बीएलए-दो चुनाव आयोग में पंजीकृत हैं। दिल्ली में कुल 13033 मतदान केंद्र हैं और इनमें से 12 हजार से अधिक पर भाजपा के बीएलए- 2 चुनाव आयोग में पंजीकृत हैं।

    चांदोलिया ने कहा, “हमारे बीएलए- 2 गत काफी समय से अपने मतदान केंद्र पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग का काम कर रहे हैं और इसी के तहत हमारे बीएलए- 2 चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सभी बीएलओ को अपना सहयोग और समर्थन देने को तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा की ओर से श्री बिधूड़ी और अधिवक्चा संकेत गुप्ता चुनाव आयोग से समन्वय तथा बीएलए- 2 प्रशिक्षण का काम देख रहे हैं।

  • Delhi Hospital Bedsheet Scam Allegation: सरकारी अस्पतालों में बेडशीट खरीद में 50 करोड़ के कमीशन का कांग्रेस का आरोप

    Delhi Hospital Bedsheet Scam Allegation: सरकारी अस्पतालों में बेडशीट खरीद में 50 करोड़ के कमीशन का कांग्रेस का आरोप

    Delhi Hospital Bedsheet Scam Allegation: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी के 28 सरकारी अस्पतालों में बेडशीट खरीद को लेकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पार्टी ने दावा किया है कि खरीद प्रक्रिया में करीब 50 करोड़ रुपये का कमीशन लिया गया और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग उपराज्यपाल से की है।

    दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि जिन बेडशीट की बाजार में कीमत लगभग 150 रुपये प्रति पीस है, उन्हें सरकार ने 450 रुपये प्रति बेडशीट की दर से खरीदा। उनके अनुसार, इस खरीद प्रक्रिया में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है और इससे स्वास्थ्य विभाग में कथित अनियमितताओं की ओर संकेत मिलता है।

    कांग्रेस का दावा है कि दिल्ली के 28 सरकारी अस्पतालों में लगभग 15,500 बेड हैं, जबकि सरकार ने 16.60 लाख बेडशीट खरीदने पर करीब 75 करोड़ रुपये खर्च किए। पार्टी के अनुसार, यह संख्या वास्तविक आवश्यकता से कहीं अधिक है और औसतन प्रत्येक बेड के लिए 106 बेडशीट खरीदी गईं।

    देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में संदिग्ध खरीद के मामले पिछली आम आदमी पार्टी सरकार और मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    नोट: ये आरोप दिल्ली प्रदेश कांग्रेस द्वारा लगाए गए हैं। संबंधित सरकार या स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • CJP Jantar Mantar Protest: भूख हड़ताल के दौरान सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, CJP का प्रदर्शन जारी

    CJP Jantar Mantar Protest: भूख हड़ताल के दौरान सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, CJP का प्रदर्शन जारी

    CJP Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी रहा। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर शुरू हुआ यह आंदोलन अब केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग तक पहुंच गया है। इसी बीच पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के तीसरे दिन उनकी तबीयत बिगड़ने से चिंता बढ़ गई है।

    CJP की ओर से जारी स्वास्थ्य अपडेट के अनुसार, सोनम वांगचुक का ब्लड शुगर लेवल 66 तक पहुंच गया, जो सामान्य स्तर से काफी नीचे है। उनका ब्लड प्रेशर 117/60, ऑक्सीजन सैचुरेशन 96 प्रतिशत और पल्स रेट 92 दर्ज किया गया। चिकित्सकों ने कहा कि लगातार गर्मी में बिना भोजन के रहना स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है, इसलिए उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    प्रदर्शन के दौरान CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भाजपा नेताओं की ओर से प्रदर्शनकारियों को ‘वायरस’ बताए जाने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हम कोई वायरस नहीं हैं, बल्कि वायरस के खिलाफ वैक्सीन हैं।” दिपके ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं और केवल NEET ही नहीं, बल्कि अन्य भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं की निष्पक्षता भी सवालों के घेरे में है।

    दिपके ने छात्रों और अभिभावकों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि यदि आज परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग नहीं उठाई गई, तो भविष्य में और अधिक छात्र प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन स्थल पर आने वाले कुछ समर्थकों को प्रवेश से रोका गया और आंदोलन को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

    गौरतलब है कि CJP 20 जून से जंतर-मंतर पर धरना दे रही है। आंदोलनकारी कथित परीक्षा अनियमितताओं के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सोनम वांगचुक ने भी इस आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है, जिससे प्रदर्शन को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक चर्चा मिली है।

  • Major Drug Network Busted: दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार!

    Major Drug Network Busted: दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार!

    Major Drug Network Busted: दिल्ली पुलिस के उत्तर-पश्चिम जिला नशीले पदार्थ-रोधी दस्ते ने अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए उसकी तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 1.525 किलोग्राम चरस और 3.8 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त की गयी चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये आंकी गयी है।

    पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 11 जून को भलस्वा मेट्रो स्टेशन के पास जाल बिछाया। अधिकारियों ने दोपहर करीब 1:15 बजे नीतीश कुमार (23) नाम के एक संदिग्ध को पकड़ा, जो मूल रूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है और फिलहाल भलस्वा डेयरी में रहता है। उसके थैले की तलाशी लेने पर तीन पैकेटों में पैक 1.525 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
    जहांगीरपुरी थाना में नशीली दवा एवं नशीले पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 20/29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी और जांच जारी है।

    पुलिस को जांच के दौरान सिंडिकेट के अन्य सदस्यों के बारे में अहम जानकारी मिली। इन सुरागों के आधार पर 16 जून को जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक और आरोपी सुदामा कुमार (22) को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह अपने साथी को 3.8 किलोग्राम गांजे की खेप पहुंचा रहा था। मौके पर ही नशीले पदार्थ जब्त कर लिए गये। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि वे बिहार और हरियाणा में मौजूद तस्करों के साथ मिलकर दिल्ली में नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर रहे थे।

    उन्होंने जांचकर्ताओं को बताया कि वे जल्दी पैसा कमाने के लालच में इस अवैध धंधे में शामिल हुए थे। पुलिस अब ड्रग सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए काम कर रही है। इसके साथ ही ऊपर के आपूर्तिकर्ताओं और नीचे के वितरण नेटवर्क की भी जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ अपना विशेष अभियान जारी रखेगी और संगठित नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

  • Malviya Nagar Fire Tragedy: दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

    Malviya Nagar Fire Tragedy: दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की

    Malviya Nagar Fire Tragedy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

    मुख्यमंत्री गुरुवार को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक कर घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    संबंधित ख़बरें: Rajya Sabha Elections 2026: भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी, तरुण चुग मध्य प्रदेश से मैदान में

    रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि अस्पताल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर घायलों के उपचार और चिकित्सा खर्च की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास तक पहुंचाने की व्यवस्था भी सरकार की ओर से की जा रही है। उन्होंने इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार हर प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Hauz Rani Fire Tragedy: कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, निष्पक्ष जांच की मांग

    Hauz Rani Fire Tragedy: कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, निष्पक्ष जांच की मांग

    Hauz Rani Fire Tragedy: मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि इस हादसे में 21 लोगों की मौत हुई है और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध निर्माण और प्रशासनिक लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। उनके अनुसार, जब तक संबंधित विभागों की जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक निर्दोष लोगों की जान खतरे में पड़ती रहेगी।

    संबंधित खबरें: Thane Lokshahi Divas: 6 जुलाई को लोकशाही दिवस होगा आयोजित; नागरिक 22 जून तक अपने आवेदन जमा कर दें!

    कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जिस प्रतिष्ठान को सीमित कमरों के संचालन की अनुमति मिली थी, वहां कथित तौर पर अधिक संख्या में कमरे कैसे संचालित किए जा रहे थे। पार्टी ने अग्निशमन विभाग, नगर निगम, डीडीए और लाइसेंसिंग विभाग की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

    साथ ही कांग्रेस ने मृतकों और घायलों के लिए अधिक मुआवजा देने तथा हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की है।

  • Mahant Gaurav Sharma Birthday: विश्व चैंपियन महंत गौरव शर्मा ने जरूरतमंदों को बांटे कूलर!

    Mahant Gaurav Sharma Birthday: विश्व चैंपियन महंत गौरव शर्मा ने जरूरतमंदों को बांटे कूलर!

    Mahant Gaurav Sharma: राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच विश्व चैंपियन पावरलिफ्टर Mahant Gaurav Sharma ने अपने जन्मदिन को खास अंदाज में मनाते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता की। चांदनी चौक स्थित प्राचीन नरसिंह हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को कूलर वितरित किए।

    इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच कूलर मिलने से लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कई परिवारों ने इस मदद के लिए महंत गौरव शर्मा का धन्यवाद भी किया।

    संबंधित ख़बरें: Indian Open of Surfing 2026: भारत के शीर्ष सर्फर्स ने मंगलुरु में दिखाया दमदार प्रदर्शन!

    कार्यक्रम के दौरान महंत गौरव शर्मा ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि खेल जगत में मिली उपलब्धियों का वास्तविक महत्व तभी है, जब उससे समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।

    उन्होंने आगे कहा कि गर्मी के इस कठिन समय में लोगों को राहत पहुंचाना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है। उनका मानना है कि हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

    कार्यक्रम में मौजूद लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि महंत गौरव शर्मा जैसे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो खेलों के साथ-साथ समाज सेवा में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

    गौरतलब है कि महंत गौरव शर्मा समय-समय पर सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों में भाग लेते रहते हैं। उनकी इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि असली सफलता वही है, जो समाज और जरूरतमंद लोगों के काम आए।

  • Delhi Metro Services on Sunday: यूपीएससी की परीक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रविवार को जल्दी शुरू करेगी ट्रेन सेवाएं!

    Delhi Metro Services on Sunday: यूपीएससी की परीक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रविवार को जल्दी शुरू करेगी ट्रेन सेवाएं!

    Delhi Metro Services on Sunday: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की रविवार को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो अपने तीन प्रमुख लाइनों पर सुबह छह बजे से ट्रेन सेवाएं संचालित करेगी।

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को जारी एक प्रेस रिलीज में बताया कि इसके तहत लाइन 7 (पिंक लाइन – मजलिस पार्क से शिव विहार), लाइन 8 (मजेंटा लाइन – कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से बॉटनिकल गार्डन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क) और लाइन 9 (ग्रे लाइन – ढांसा बस स्टैंड से द्वारका) के सभी टर्मिनल स्टेशनों से ट्रेन सेवाएं अन्य लाइनों की तरह ही सुबह छह बजे से शुरू हो जाएंगी।

    संबंधित ख़बरें: Pre-Monsoon Drain Cleaning: मेयर अजीव पाटील और डिप्टी मेयर मार्शल लोपीस ने नाला सफाई कार्यों का लिया जायजा!

    डीएमआरसी ने बताया कि आम तौर पर रविवार को इन तीनों लाइनों पर सेवाएं सुबह सात बजे शुरू होती हैं। हालांकि, इस रविवार को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू की जा रही हैं और सुबह सात बजे तक प्रत्येक 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। इसके बाद रविवार की समय सारणी के अनुसार सामान्य मेट्रो सेवाएं जारी रहेंगी।

    रिलीज के मुताबिक, यह विशेष व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंच सकें।अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रविवार की समय सारणी के अनुसार सुबह छह बजे से ही चलती रहेंगी।

  • Delhi Govt modifies office timings: दिल्ली सरकार ने घर से काम करने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों के समय में किया बदलाव!

    Delhi Govt modifies office timings: दिल्ली सरकार ने घर से काम करने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों के समय में किया बदलाव!

    Delhi Govt: दिल्ली सरकार ने ईंधन बचाने के मद्देनजर अपने कर्मचारियों के लिए सप्ताह में दो दिन घर से काम करने की व्यवस्था करने के साथ-साथ कार्यालयों के समय में भी बदलवा किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का हवाला देते हुए ईंधन बचत, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और विदेशी मुद्रा पर आये दबाव को कम करने के लिए 90 दिनों का विशेष जन-अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

    रेखा ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के दौर में देश की आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए दिल्ली सरकार ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान चलाएगी और राजधानी को एक व्यवहारिक मॉडल के रूप में विकसित करने की कोशिश करेगी। उन्होंने सरकारी अधिकारियों और मंत्रियों पर पाबंदी का एलान करते हुए कहा कि वह एक साल तक विदेश नहीं जा सकेंगे।

    गुप्ता ने बताया कि अलग-अलग सरकारी संस्थानों के कार्यालयों का समय भी अलग-अलग रखा जाएगा ताकि यातायात और ईंधन की खपत कम हो सके। इसके तहत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) कार्यालयों का समय सुबह साढ़े आठ बजे से शाम पांच बजे तक, दिल्ली सरकार के कार्यालयों का समय सुबह साढ़े दस बजे से शाम सात बजे तक और केंद्र सरकार के दफ्तरों का समय सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा।

    संबंधित ख़बरें: NEET Paper Leak in Rishikesh: ऋषिकेश में नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला!

    उन्होंने कहा कि यह 90 दिनों का जन-अभियान होगा जिसके तहत लोगों से ईंधन बचाने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाने, अनावश्यक विदेशी यात्रा और गैर-जरूरी खर्च कम करने तथा स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की जाएगी। उन्होंने ‘मेट्रो मंडे’ अभियान की भी घोषणा की जिसके तहत हर सोमवार मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और सरकारी कर्मचारी अधिक से अधिक मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे।

    कार पूलिंग, कार साझा करने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सरकार ने राजधानी में ईधन बचत, प्रदूषण कम करने और ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान के तहत व्यापक दिल्ली ‘एक्शन प्लान’ जारी किया है। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए घर से काम करने, ऑनलाइन बैठकें, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग जैसे कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की गयी है। इसके साथ ही निजी क्षेत्र को भी कर्मचारियों के सप्ताह में दो दिन घर से काम करने की व्यवस्था करने की सलाह दी गयी है।

    दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि अगले एक साल तक कोई भी मंत्री या अधिकारी सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा नहीं करेगा। सरकार का मानना है कि इस समय विदेशी मुद्रा बचाना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने भी गैरजरूरी विदेशी यात्राओं से बचने की अपील की थी। सरकार ने अगले छह महीने तक कोई नई पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक सरकारी गाड़ी नहीं खरीदने का फैसला किया है। सरकारी दफ्तरों में बिजली बचाने के लिए भी नई गाइडलाइन जारी हुई है। अब सभी कायालयों में एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखना होगा। साथ ही मास्टर स्विच लगाए जाएंगे ताकि जरूरत न होने पर बिजली अपने आप बंद की जा सके।

  • Show-Cause Notice Issued to School: दिल्ली सरकार ने छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया!

    Show-Cause Notice Issued to School: दिल्ली सरकार ने छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया!

    Show-Cause Notice Issued to School: दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने एक निजी स्कूल परिसर के अंदर तीन साल की बच्ची के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में स्कूल को कारण बताओ नोटिस भेजा जारी करने के साथ ही स्कूल की मान्यता वापस लेने और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) जमीन लीज़ रद्द करने की चेतावनी दी है।

    गत आठ मई 2026 को स्कूल को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि नर्सरी क्लास की एक छात्रा के साथ स्कूल के समय में स्कूल परिसर के अंदर कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई, जो “स्कूल प्रशासन , पर्यवेक्षक कर्मचारी और प्रबंधन की ओर से बच्चों की सुरक्षा के प्रति अपनी कानूनी और नैतिक ज़िम्मेदारियों को निभाने में गंभीर चूक” को दिखाता है।

    शुरुआती जांच में पता चला कि स्कूल ज़रूरी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे न लगाने या न लगाने सहित, सही सर्विलांस और निगरानी प्रणाली बनाए रखने में एवं प्रशासन कथित तौर पर बच्चों की सुरक्षा के लिए सही सुरक्षा गार्ड और बचाव के उपाय लागू करने में विफल रहा।

    नोटिस में आगे कहा गया है कि नर्सरी और प्री-प्राइमरी क्लास, मुख्य मान्यता प्राप्त स्कूल परिसर से लगभग एक किलोमीटर दूर एक अलग निजी जगह से चलाई जा रही हैं, और इसके लिए किसी अधिकारी से कोई मंज़ूरी नहीं ली गई है। यह डीडीए द्वारा ज़मीन आवंटन की शर्तों का उल्लंघन है।

    नोटिस में जिन अन्य उल्लंघनों का ज़िक्र किया गया है, उनमें बिना कानूनी मंज़ूरी के मुख्य परिसर से दूर कक्षाएं चलाकर छोटे बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डालना, संरचनात्मक स्थिरता और अग्निशमन सुरक्षा नियमों का पालन न करना, और शिक्षा निदेशालय से ज़रूरी बातें छिपाना शामिल है।

    संबंधित खबरें: Bus Permit Case: काशीपुर-मुरादाबाद रूट पर बस परमिट मामले में उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक निर्देश!

    नोटिस में लिखा है, “शिक्षा उपनिदेशक (जिला पश्चिम-B) ने स्कूल प्रबंधन को कारण बताने का निर्देश दिया है कि दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम और नियमों के तहत कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए, जिसमें नियम 24(4) के तहत प्रबंधन का अधिग्रहण करना या मान्यता वापस लेना शामिल है। नोटिस में डीडीए की ज़मीन की लीज़ रद्द करने की सिफारिश की भी चेतावनी दी गई है।”

    इसमें आगे लिखा है कि स्कूल को 11 मई, 2026 तक घटना की रिपोर्ट, स्टाफ की ड्यूटी की जानकारी, बच्चों की सुरक्षा पॉलिसी, सीसीटीवी रिकॉर्ड, एफआईआर कॉपी, बचाव के सुझाए गए तरीके, निजी जगह इस्तेमाल करने की मंज़ूरी, इमारत और आग से सुरक्षा के प्रमाणपत्र और दूसरे दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है।

    नोटिस में लिखा है, ‘अगर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी, प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया जाएगा, या बिना किसी और नोटिस के ज़मीन की लीज़ रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।’
    उल्लेखनीय है कि पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक निजी स्कूल के अंदर 57 साल के एक स्टाफ कर्मचारी ने कथित तौर पर तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

    यह घटना एक मई को तब सामने आई जब पीड़िता की मां ने जनकपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक बच्ची स्कूल में प्रवेश के दूसरे दिन 30 अप्रैल को स्कूल गई थी। घर लौटने के बाद, उसने दर्द की शिकायत की और कहा कि उसे एक सुनसान इलाके में ले जाया गया जहाँ उस आदमी ने उसके साथ मारपीट की।

    दुष्कर्म के आरोपी स्कूल केयरटेकर को एक मई को गिरफ्तार किया गया था और बाद में अभियोजन के विरोध के बावजूद सात मई को द्वारका की एक अदालत ने उसे ज़मानत दे दी। पुलिस स्कूल परिसर से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।