Tag: Drain Cleaning

  • Bhiwandi Drain Cleaning: 51 प्रतिशत नाला सफाई के दावे पर उठे सवाल, महापौर समेत पार्षदों ने जताई नाराजगी

    Bhiwandi Drain Cleaning: 51 प्रतिशत नाला सफाई के दावे पर उठे सवाल, महापौर समेत पार्षदों ने जताई नाराजगी

    Bhiwandi Drain Cleaning: मानसून पूर्व तैयारियों के तहत भिवंडी महानगरपालिका द्वारा शहर में नाला सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किए जाने का दावा किया जा रहा है। निगम प्रशासन के अनुसार अब तक 51 प्रतिशत नालों की सफाई पूरी कर ली गई है, जबकि इस कार्य पर करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि, महापौर नारायण चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया है।

    महापौर नारायण चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नाला सफाई का कार्य कागजों पर अधिक और जमीनी स्तर पर कम दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह उन्होंने स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया था, जिसमें कई स्थानों पर कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। इस दौरान संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों को फटकार भी लगाई गई थी, लेकिन उसके बावजूद अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है।

    महापौर ने कहा कि निगम अधिकारियों को ठेकेदारों से गुणवत्तापूर्ण तरीके से नाला सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि मानसून के दौरान शहर में जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसके लिए लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि शहर की स्वच्छता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नागरिकों का सहयोग भी आवश्यक है।

    कागजों पर आंकड़ेबाजी का आरोप
    स्थायी समिति के सदस्य एडवोकेट मयूरेश विलास पाटिल ने निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा केवल कागजों पर प्रतिशत दिखाकर ठेकेदारों के हितों की रक्षा की जा रही है। उनका दावा है कि वास्तविकता में 20 प्रतिशत नाला सफाई भी पूरी नहीं हुई है।

    उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मात्र बीस दिनों में इतने बड़े पैमाने पर नाला सफाई का कार्य पूरा किया जा सकता है? उनके अनुसार स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग के कुछ कर्मचारी केवल आंकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य की स्थिति अलग है। पाटिल ने मांग की कि प्रशासन को वास्तविक निरीक्षण और सत्यापन के बिना ठेकेदारों के बिलों का भुगतान नहीं करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान यदि नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा, तो लोग ठेकेदारों को नहीं बल्कि अपने जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराएंगे। इसलिए आयुक्त और महापौर की जिम्मेदारी है कि वे ठेकेदारों से गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित कराएं।

  • Diva Drain Cleaning: दीवा में नाले बिल्कुल साफ़ नहीं, संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ जांच की मांग!

    Diva Drain Cleaning: दीवा में नाले बिल्कुल साफ़ नहीं, संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ जांच की मांग!

    Diva Drain Cleaning: मानसून का मौसम लगभग आ चुका है, लेकिन दिवा नगर पालिका की मुख्य नालियों की सफाई अभी तक पूरी नहीं हुई है। नगर आयुक्त द्वारा दी गई समय सीमा के बाद भी नालियों की सफाई में देरी के कारण आगामी मानसून में दिवा नगर पालिका के निचले इलाकों में जलभराव की प्रबल संभावना है।

    इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान दिलाते हुए, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी की दिवा नगर पालिका संघटिका श्रीमती ज्योति राजकांत पाटिल ने प्रशासन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

    नाली सफाई के नाम पर हो रही धीमी गति और देरी को तुरंत रोका जाना चाहिए। ज्योति पाटिल ने प्रशासन को सीधे चेतावनी दी है कि यदि नगर प्रशासन और ठेकेदार दिव्या में नाली सफाई का काम पूरा नहीं करते हैं, तो हमें नाली में जमा गाद को नगर वार्ड समिति के समक्ष लाना पड़ेगा।

    नाली सफाई के काम में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, शहर की सभी मुख्य नालियों की सफाई युद्धस्तर पर और तुरंत पूरी की जानी चाहिए, नगर आयुक्त को स्वयं दिव्या शहर का निरीक्षण दौरा करना चाहिए और स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लेना चाहिए, और प्रशासन को दिवेकर के नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी उपाय करने चाहिए।

    पाटिल ने दिवेकर के लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और मानसून से पहले नाली सफाई पूरी करने की पुरजोर मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि ठाकरे की शिवसेना स्थानीय नागरिकों के हितों के लिए इस लड़ाई को और तेज करेगी।

  • Death During Drain Cleaning: भिवंडी में नाला सफाई के दौरान जहरीली गैस से मजदूर की मौत, मनपा और ठेकेदार पर उठे सवाल!

    Death During Drain Cleaning: भिवंडी में नाला सफाई के दौरान जहरीली गैस से मजदूर की मौत, मनपा और ठेकेदार पर उठे सवाल!

    Death During Drain Cleaning: भिवंडी मनपा क्षेत्र में बरसात पूर्व नाला सफाई अभियान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई। प्रभाग समिति क्रमांक-2 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 के पिरानी पाडा इलाके में बंद नाले की सफाई करते समय जहरीली गैस से दम घुटने पर मजदूर सुभाष नवसा दिघे (45) की जान चली गई। घटना के बाद मनपा प्रशासन और संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, पिरानी पाडा स्थित सत्तार मेडिकल के पास गुरुवार को नाला सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान सुभाष दिघे बंद नाले में उतरे, जहां जहरीली गैस के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मियों को किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

    संबंधित खबरें: Bhiwandi Sanitation Worker Death: सफाई कर्मी की मौत पर श्रमजीवी संगठन का उग्र आंदोलन!

    मजदूरों के पास न ऑक्सीजन मास्क था, न सुरक्षा बेल्ट और न ही गैस जांचने की कोई व्यवस्था की गई थी। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी और बंद नालों से निकलने वाली जहरीली गैस के बावजूद मजदूरों की सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। घटना के बाद मनपा प्रशासन के सुरक्षा दावों की पोल खुल गई है।

    बताया गया है कि प्रभाग समिति क्रमांक-2 में नाला सफाई का ठेका चंद्रिक् कंस्ट्रक्शन को लगभग 39.99 लाख रुपये में दिया गया है, जबकि प्रभाग समिति क्रमांक-5 का ठेका भी इसी कंपनी को करीब 39.78 लाख रुपये में मिला है। करोड़ों रुपये के ठेकों के बावजूद मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही सामने आने से लोगों में आक्रोश है।

    स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मृतक मजदूर के परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में मनपा प्रशासन के खिलाफ नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

  • Bhiwandi Road Repair: बरसात से पहले भिवंडी की सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, नालों और शहर में इकट्ठा कचरे की हो सफाई!

    Bhiwandi Road Repair: बरसात से पहले भिवंडी की सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, नालों और शहर में इकट्ठा कचरे की हो सफाई!

    Bhiwandi Road Repair: समाजवादी पार्टी भिवंडी जिला अध्यक्ष अनस अंसारी ने भिवंडी मनपा महापौर नारायण चौधरी को एक लिखित निवेदन पत्र देकर मांग करते हुए बताया है कि बरसात का मौसम आने वाला है और भिवंडी शहर के पुराना आगरा रोड और साई बाबा से लेकर कल्यान रोड, आगरा रोड कल्यान नाका से अंजूर फाटा रोड, बंजार पट्टी से लेकर चाबिंन्द्रा रोड, बंजार पट्टी नाका से लेकर शिवाजी चौक , तीन बत्ती , दीवान शाह रोड, दर्गाह रोड, आदि क्षेत्रों में रोड पर बडे बडे जान लेवा गड्ढे है इन गड्डों के कारण तमाम जान लेवा ऐक्सीडेन्ट होते रहते है।

    संबंधित ख़बरें: Maha Vikas Aghadi Demand: विशेष पुनरीक्षण अभियान निष्पक्ष व पारदर्शी हो… महाविकास आघाड़ी ने चुनाव आयोग से की मांग!

    रोड पर गड्ढे होने के कारण बारिश में जल जमाव होता है। रास्ता चलने वाले राह गीरों के उपर कीचड ऊडता है । रोड पर आने जाने वाले लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पडता है । इसी तरह भिवंडी शहर में फलाई ओबर ब्रिज पर जल निकासी के लिए तमाम जगहों  पर पाईप टूट गया है। उन सभी पाईप को तत्काल प्रभाव से बारिश से पहले ठीक कराया जाय।

    जिससे बारिश में नागरिकों को आने जाने में रास्ते पर गंदा पानी व कीचड किसी के उपर ना गिरे । राहगीरो को बारिश में रोड पर चलने में कोई कठिनाई न हो। भिवंडी शहर के सभी क्षेत्रों के नालों की साफ सफाई कराई जाय , जो भी गटर टूटे हुये है उनकी मरम्मत कराई जाय और साफ सफाई कराई जाय।