Tag: Maharashtra Pradesh Congress Committee

  • Maharashtra Pradesh Congress Committee: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने महंगाई और नीट पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरा!

    Maharashtra Pradesh Congress Committee: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने महंगाई और नीट पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरा!

    Maharashtra Pradesh Congress Committee: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने आरोप लगाया है कि देश में बढ़ती महंगाई केवल युद्ध की वजह से नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की गलत आर्थिक और विदेश नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है और खाद्य पदार्थों सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी महंगी होंगी।

    अतुल लोंढे ने मुंबई के टिळक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि 2014 में रुपया-डॉलर विनिमय दर 58 रुपये थी, जो अब 95 रुपये तक पहुंच गई है। उन्होंने दावा किया कि रुपये की गिरावट और आयात-निर्यात असंतुलन ने अर्थव्यवस्था को कमजोर किया है। साथ ही उन्होंने पेट्रोल और गैस की मौजूदा कीमतों पर भी सवाल उठाया।

    संबंधित ख़बरें: Mumbai Youth Congress: मुंबई युवक कांग्रेस ने मेट्रो में चलाई नीट पेपर लीक के खिलाफ जनजागरण मुहिम!

    उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय कच्चे तेल की कीमत अधिक होने के बावजूद पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सस्ती थी, जबकि अब अंतरराष्ट्रीय कीमतें कम होने पर भी आम जनता को राहत नहीं मिल रही। उन्होंने केंद्र सरकार की कई योजनाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मेक इन इंडिया और स्मार्ट सिटी जैसी योजनाएं अपेक्षित परिणाम नहीं दे सकीं।

    नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक प्रकरण पर भी कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा। अतुल लोंढे ने कहा कि इस घटना से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा रद्द होने और तनाव के कारण हुई छात्रों की मौतों की जिम्मेदारी सरकार पर है। साथ ही धर्मेंद्र प्रधान और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने मांग की है कि पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

  • Maharashtra Pradesh Congress Committee: SIR अभियान के लिए अभिजीत सपकाल को राज्य समन्वयक की जिम्मेदारी!

    Maharashtra Pradesh Congress Committee: SIR अभियान के लिए अभिजीत सपकाल को राज्य समन्वयक की जिम्मेदारी!

    Maharashtra Pradesh Congress Committee: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में घोषित SIR (मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के मद्देनज़र महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इस अभियान के प्रभावी संचालन के लिए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अभिजीत सपकाळ को राज्य समन्वयक नियुक्त किया गया है।

    यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के निर्देश पर की गई है। अभिजीत सपकाल को पूरे महाराष्ट्र में SIR अभियान की योजना, समन्वय और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय होने के कारण कांग्रेस पार्टी इस अभियान को गंभीरता से ले रही है।

    संबंधित ख़बरें: Bhiwandi Padmanagar Murder Case: प्रेम का जवाब न देने पर महिला की हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव जलाने वाला प्रेमी गिरफ्तार!

    इसके तहत प्रत्येक बूथ पर बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त किए जाएंगे और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पार्टी ने राज्य के सभी जिलाध्यक्षों, सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों तथा विधानसभा उम्मीदवारों से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

    अभिजीत सपकाल इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग किया गया था। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव से SIR अभियान को मजबूती मिलेगी।